देखा जाता हैं कि स्नैक्स में अधिकतर ऐसी चीजें बनती हैं जो तेल में फ्राई होती हैं जिसे आजकल लोग सेहत के लिहाज से कम ही खाना पसंद करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए फ्राई नहीं बल्कि बेक्ड चीज़ फिंगर्स बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसे बच्चे हो या बड़े सभी का खाने का मन करेगा। तो आइये जानते है इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप मैदा
- 2 टेबलस्पून पनीर (मैश किया हुआ)
- 1 टेबलस्पून चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
- आधा टीस्पून बेकिंग पाउडर
- नमक स्वादानुसार
![स्नैक्स में ट्राई करें बेक्ड चीज़ फिंगर्स, बच्चों के साथ बड़ों का भी करेगा मन #Recipe cheese fingers recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- आधा टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
- 3 टेबलस्पून घी
- ठंडा पानी
बनाने की विधि
- सारी सामग्री को मिलाकर गूंध लें। 25 मिनट तक ढंककर रखें।
- लोई बेलकर लंबी-लंबी स्ट्राइप्स में काटें।
- इन स्ट्राइप्स को रोलकर चिकनाई लगे बेकिंग ट्रे में रखें।
- ब्रश से घी लगाकर प्रीहीट अवन में 150 डिग्री से. पर सुनहरा होने तक बेक करें।