शाम को चाय के साथ कुछ चटपटा खाने की चाहत मन में उठती ही हैं। ऐसे में रोज पकौदेका स्वाद लेकर बोरियत आने लगती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए साउथ इंडियन स्नैकस चना दाल वड़ा बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप चना दाल (भिगोई हुई)
- आधा कप कटा हुआ प्याज़
- आधा टीस्पून हींग पाउडर
- आधा टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
![शाम की चाय के साथ उठाए साउथ इंडियन स्नैकस चना दाल वड़ा का मजा #Recipe chana dal vada recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe]()
- थोड़ा सा हरा धनिया
- थोड़े-से करीपत्ते
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
- दाल का पानी निथारकर मिक्सर में बिना पानी मिलाए दरदरा पीस लें।
- तलने के लिए तेल को छोड़कर बची हुई सारी सामग्री मिलाकर मीडियम साइज़ के वड़े बनाएं।
- कड़ाही में तेल गरम करके वड़ों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- नारियल चटनी के साथ सर्व करें।