Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हर्बल चाय की चुस्की भरेगी ताजगी, शरीर में होगा ऊर्जा का संचार, इन आसान तरीकों से बनाए घर पर

यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करेगी। आइए डालते हैं एक नजर उन दो प्रकार की हर्बल चाय पर जिन्हें आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 27 Aug 2021 2:44:03

हर्बल चाय की चुस्की भरेगी ताजगी, शरीर में होगा ऊर्जा का संचार, इन आसान तरीकों से बनाए घर पर

कोरोना महामारी के बाद से हर चिकित्सक (एलौपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेद) सभी यह कह रहे हैं आप अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाइए। इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए उन चीजों का ज्यादा उपयोग किया जाने लगा जिनमें प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। चिकित्सकों द्वारा यह कहा जाने लगा कि यदि आप चाय पीने के शौकीन है तो आप आम चाय के स्थान हर्बल चाय पीजिए। हर्बल चाय में वो भी तत्त्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

जरूरी नहीं है कि आप हर्बल चाय को बाजार से खरीद कर लाएं। इसे आप आसानी से अपने घर में भी बना सकती हैं और ताजा चाय का आनन्द ले सकती हैं। इसके लिए जिस सामान की जरूरत होती है वो घर में ही मौजूद होता है। घर में मौजूद सामान से ये चाय बनाकर आप भी देखें। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करेगी। आइए डालते हैं एक नजर उन दो प्रकार की हर्बल चाय पर जिन्हें आप आसानी से घर पर ही बना सकती हैं—
herbal tea,herbal tea recipe,benefits of herbal tea,how to make herbal tea at home,recipe 1. तुलसी-पुदीने की चाय

सामग्री


तुलसी की ताजा पत्तियाँ—कम से कम दस
पुदीने के पत्ते—कम से कम दस
लौंग—5 या 6
दालचीनी—1 इंच का टुकड़ा
सौंफ—1 चम्मच
छोटी इलायची—5
शहद—4 चम्मच
नींबू—2
पानी—1 लीटर (कम से कम 4 कप के लिए)

बनाने का तरीका

तुलसी और पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। चाकू से बारीक काट लें। बर्तन में पानी गर्म करें। तुलसी, पुदीने के पत्ते, लौंग, दालचीनी, सौंफ, छोटी इलायची डालें। धीमी आँच पर ढककर पानी को 10-15 मिनट के लिए उबालें। अब इसे छान लें। शहद और नींबू का रस डालें और सर्व करें। herbal tea,herbal tea recipe,benefits of herbal tea,how to make herbal tea at home,recipe 2. हल्दी अदरक की चाय

सामग्री


अदरक—कद्दूकस की हुई दो चम्मच
दालचीनी—एक इंच का टुकड़ा
काली मिर्च—25 नग
छोटी इलायची—छह
हल्दी—डेढ़ चम्मच
शहद—तीन चम्मच
नींबू—2
पानी—एक लीटर (कम से कम 4 कप के लिए)

बनाने का तरीका


अदरक को धोकर उसे कद्दूकस कर लें। पानी गर्म करें। उबाल आने पर अदरक, दालचीनी, छोटी इलायची, काली मिर्च डालें। धीमी आंच पर 10-15 मिनट के लिए इसे ढककर पकाएँ। पन्द्रह मिनट बाद इसमें हल्दी डालें। आँच को बंद कर इसे बर्तन में ही रखे रहने दें। इसे छानें। शहद और नींबू डालें। गर्म सर्व करें।

नोट—हम दावा तो नहीं करते हैं अपितु आश्वस्त जरूर कर सकते हैं कि इन तरीकों से बनाई हर्बल चाय आपको ताजगी और शरीर में ऊर्जा का संचार करेगी। यह लेखक की अपनी पसन्द है। जरूरी नहीं है कि आप इससे सहमत हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology