Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर कुलचा : हो रहा है कुछ अलग खाने-खिलाने का मूड, तो इससे बेहतर चीज क्या होगी #Recipe

पनीर की कोई भी डिश हो वह घर के हर सदस्य को पसंद आती है। इन्हें देखकर बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के भी मुंह पानी में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Nov 2024 4:12:32

पनीर कुलचा : हो रहा है कुछ अलग खाने-खिलाने का मूड, तो इससे बेहतर चीज क्या होगी #Recipe

पनीर की कोई भी डिश हो वह घर के हर सदस्य को पसंद आती है। इन्हें देखकर बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के भी मुंह पानी में आ जाता है। आज हम आपको पनीर कुलचे की रेसिपी के बारे में बताएंगे। यह नॉर्थ इंडियन रेसिपी है जिसे स्नैक्स और मुख्य कोर्स के रूप में परोसा जाता है। पनीर और कई तरह के मसालों से तैयार इस डिश के स्वाद के क्या कहने। अगर आप खाने में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन है। इसे किसी खास मौके पर भी बनाया जा सकता है। आप मेहमानों को भी यह सरप्राइज देकर देखें, वे हमेशा आपको याद रखेंगे। इसे मात्र 15 मिनट में तैयार कर सकते हैं।
paneer kulcha,paneer kulcha snacks,paneer kulcha different dish,paneer kulcha ingredients,paneer kulcha recipe,paneer kulcha guest,paneer kulcha home,paneer kulcha tasty,paneer kulcha delicious आटे के लिए सामग्री (Ingredients)

मैदा - 2 कप
बेकिंग पाउडर - 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/4 चम्मच
दूध - 1/2 कप
दही - 1 बड़ा चम्मच
तेल - आवश्यकतानुसार
नमक - 1/2 चम्मच
चीनी - 1 चम्मच

स्टफिंग के लिए सामग्री (Ingredients)

धनिया पत्ती - 1 चम्मच
बारीक कटी शिमला मिर्च - 1/4 कप
कटी हरी मिर्च - 2
सरसों बीज - 1 चम्मच
चावल की भूसी का तेल - 1 बड़ा चम्मच
पिसी काली मिर्च - 1/2 चम्मच
टोमैटो केचप - 2 बड़े चम्मच
घी - 2 बड़ा चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
चाट मसाला पाउडर - 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/4 बड़ा चम्मच
नमक - आवश्यकतानुसार
हरी चटनी - 1 चम्मच
कद्दूकस पनीर - 200 ग्राम
कटी अदरक - 1 छोटा चम्म्च
कटा टमाटर - 1/4 कप
कटा प्याज - 1/2 कप paneer kulcha,paneer kulcha snacks,paneer kulcha different dish,paneer kulcha ingredients,paneer kulcha recipe,paneer kulcha guest,paneer kulcha home,paneer kulcha tasty,paneer kulcha delicious विधि (Recipe)

- सबसे पहले मैदे को एक बड़े बाउल में निकाल लें। फिर इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी, दूध, दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- आवश्यकतानुसार पानी डालें और स्मूथ आटा गूंथ लें। आटे में 2 चम्मच तेल मिलाएं और इसे एक हल्के गीले कपड़े से कवर करें।
- इसे एक घंटे के लिए अलग रख दें। दूसरी तरफ एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई और जीरा डालें और इसे हल्का सा भून लें।
- इसके बाद प्याज, टमाटर, नमक, अदरक, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर डालें और कुछ मिनट तक भूनें। मिश्रण मिक्स करें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- एक बार जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। इसमें थोड़ा चाट मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डालें।
- इसे अच्छे से मिलाएं और फिर इसमें टोमैटो केचप, कटा हरा धनिया और नमक डालें। अब हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगा लें व आटे की बॉल लें और इसे छोटा-छोटा रोल करें।
- अगर आवश्यक हो तो इसे चिपकने से बचाने के लिए रोल करते समय उस पर थोड़ा सा सूखा आटा डालें। एक बड़ा चम्मच पनीर मिश्रण लें और इसे सेंटर में रखें।
- आटा के सर्कल्स की सभी साइड्स को सील करें। प्रत्येक बॉल पर थोड़ा तेल लगाएं और इसे 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब इसे धीरे से दबाएं और दोनों तरफ से इसकी सतह को समतल करें। बेलन के इस्तेमाल से इसे पराठे की तरह बेलें, लेकिन बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से बचें।
- मीडियम आंच पर तवा गरम करें। इसके ऊपर कुलचा डालें और थोड़ा सा घी लगाकर इसे मीडियम आंच पर ही पकाएं।
- दोनों तरफ से गोल्डन और कुरकुरा होने तक पकाएं। फिर इसे काटें और केचप या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology