न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुरमुरा डोसा : नाश्ते में या फिर स्नैक्स के लिए है शानदार विकल्प, मिनटों में हो जाता है तैयार #Recipe

मुरमुरे से बनने वाले लड्डू काफी लोकप्रिय है। इसी तरह मुरमुरों को चने और सेव के साथ भी काफी खाया जाता है, लेकिन क्या आपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 4:15:22

मुरमुरा डोसा : नाश्ते में या फिर स्नैक्स के लिए है शानदार विकल्प, मिनटों में हो जाता है तैयार #Recipe

मुरमुरे से बनने वाले लड्डू काफी लोकप्रिय है। इसी तरह मुरमुरों को चने और सेव के साथ भी काफी खाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी मुरमुरे से बने डोसे का स्वाद चखा है। साउथ इंडियन फूड डोसा बहुत पसंद किया जाता है। इसी कारण इसे कई तरह से बनाया जाने लगा है। मुरमुरा डोसा को ब्रेकफास्ट में या फिर स्नैक्स के तौर पर बनाकर खा सकते हैं। यह अपने स्पेशल टेस्ट के कारण सबके दिलों में जगह बना लेता है। यह डिश मिनटों में तैयार हो जाती है। मुरमुरा सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है और इसका डोसा भी स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह बनाने के लिए सूजी, बेसन और छाछ का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस बार कुछ अलग स्वाद लेने की इच्छा हो तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

murmura dosa,murmura dosa snacks,murmura dosa breakfast,murmura dosa ingredients,murmura dosa recipe,murmura dosa tasty,murmura dosa healthy

सामग्री (Ingredients)

मुरमुरा – 2 कप
सूजी – 1/2 कप
छाछ – 3/4 कप
गेहूं आटा – 2 टेबल स्पून
बेसन – 2 टेबल स्पून
प्याज कटा – 1/2
शिमला मिर्च बारीक कटी – 1
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
काला नमक – 1/4 टी स्पून
पनीर कद्दूकस – 1/2 कप
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
नींबू रस – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

murmura dosa,murmura dosa snacks,murmura dosa breakfast,murmura dosa ingredients,murmura dosa recipe,murmura dosa tasty,murmura dosa healthy

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मुरमुरा साफ करें और उसे एक बड़ी बाउल में शिफ्ट कर पानी डालें और भिगोकर रख दें।
- अब एक अन्य बाउल लें और उसमें सूजी डालें, फिर सूजी में छाछ डालकर मिक्स करें। दोनों बाउल को ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- ऐसा करने से सूजी (रवा) फूल जाएगी और मुरमुरे भी अच्छी तरह से भीग जाएंगे। इसके बाद मुरमुरे पानी से निकालें और उन्हें मिक्सर जार में ट्रांसफर कर दें।
- अब जार में भीगी हुई सूजी, बेसन, गेहूं का आटा, नमक और थोड़ा सा पानी डालें और तब तक पीसें जब तक कि सारी सामग्री का चिकना और मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार न हो जाए।
- इसके बाद तैयार बैटर को एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में डालें और कम से कम 2 से 3 मिनट तक ठीक ढंग से फेंट लें। अब तैयार बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- तय समय के बाद बैटर की कंसिस्टेंसी देखें। अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद बैटर में बेकिंग सोडा व नींबू रस डालकर ठीक ढंग से मिला लें।
- अब एक नॉनस्टिक तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करें। जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा पानी छिड़कें और सूती कपड़े से पोछ दें।
- इसके बाद एक कटोरी में मुरमुरे का बैटर लेकर तवे पर डालें और फैला दें। कुछ देर सेकने के बाद डोसे के किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें।
- डोसे की ऊपरी सतह सूखने के बाद उस पर बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, हरा धनिया, कद्दूकस पनीर डालकर फैलाएं।
- इसके बाद डोसे पर लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और चाट मसाला छिड़कें। डोसा क्रिस्पी हो जाने के बाद फोल्ड करें और प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारे बैटर से मुरमुरा डोसा तैयार कर लें। अब गरमागरम डोसे को सांभर और चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’