न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदक खीर : गणेशजी को चढ़ाएं यह प्रसाद, भगवान के साथ भक्त का भी दिल जीत लेती है यह मिठाई #Recipe

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम आराध्य देवता माना जाता है। गणपतिजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा अर्चना की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Sep 2024 5:12:05

मोदक खीर : गणेशजी को चढ़ाएं यह प्रसाद, भगवान के साथ भक्त का भी दिल जीत लेती है यह मिठाई #Recipe

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम आराध्य देवता माना जाता है। गणपतिजी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाती है और उनका मनपसंद भोग लगाया जाता है। आप भी अगर गणेशजी को कुछ अलग भोग लगाना चाहते हैं तो मोदक खीर का प्रसाद भी चढ़ा सकते हैं। मोदक को श्रीगणेश का अतिप्रिय भोग माना जाता है। भगवान के साथ यह उनके भक्तों को भी बहुत पसंद आएगा। इस मिठाई में सबका दिल जीतने की क्षमता है। इसे खाने वाला चाहेगा कि उसे अन्य मौकों पर भी यह शानदार स्वीट डिश खाने को मिले।

modak kheer,modak kheer ganeshji,modak kheer ganpati,modak kheer bhog,modak kheer prasad,modak kheer sweet dish,modak kheer mithai,modak kheer tasty,modak kheer delicous,modak kheer devotee

सामग्री (Ingredients)

दूध – डेढ़ लीटर
ताजी क्रीम – 1/2 कप
चावल का आटा – 1 कप
चीनी पाउडर – 2 टी स्पून
पिस्ता – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
नारियल कद्दूकस – 2 टेबल स्पून
केसर – एक चुटकी
देसी घी – 1 टेबल स्पून
चीनी – 1/2 कप
नमक – चुटकीभर

modak kheer,modak kheer ganeshji,modak kheer ganpati,modak kheer bhog,modak kheer prasad,modak kheer sweet dish,modak kheer mithai,modak kheer tasty,modak kheer delicous,modak kheer devotee

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा डालें। इसके बाद आटे में चुटकीभर नमक और देसी घी डालें।
- अब इसमें धीरे-धीरे एक कप पानी डालकर चलाते हुए मिलाएं ताकि आटे में कोई गांठ न रह जाए।
- इसके बाद आटे में चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें उबला हुआ पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आटे को कुछ देर के लिए अलग रख दें। जब आटे का तापमान सामान्य हो जाए तो हथेलियों में घी लगाकर आटे के छोटे-छोटे गोले तैयार कर लें।
- इन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं। जब आटे के सारे गोले तैयार हो जाएं तो एक स्टीमर लें और उसमें गोले रखकर 8-10 मिनट तक भाप देकर उन्हें पका लें।
- अगर स्टीमर नहीं है तो इसके लिए कुकर का भी प्रयोग कर सकते हैं। अब एक बर्तन में दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- दूध के गरम होने के दौरान उसे लगातार चलाते रहें। जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें।
- इसमें आधा कप चीनी, इलायची पाउडर, क्रीम और केसर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद स्टीम किए हुए गोले दूध में डाल दें और ढककर पकने दें। 5-7 मिनट में आटे के गोले नरम हो जाएंगे और खीर मलाईदार हो जाएगी।
- इसके बाद गैस बंद कर दें। मोदक खीर बनकर तैयार हो चुकी है। इस पर पिस्ता गार्निश कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम