न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिक्स दाल डोसा : पौष्टिकता पर कर रहे हैं ज्यादा फोकस तो बिल्कुल ठीक रहेगी यह डिश #Recipe

डोसा का नाम सुनते ही बच्चे हो या बड़े सबके चेहरे खिल जाते हैं। डोसा सेहत के लिए फायदेमंद और स्वाद से भरपूर होता है। आम तौर पर डोसा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 28 Dec 2024 3:30:15

मिक्स दाल डोसा : पौष्टिकता पर कर रहे हैं ज्यादा फोकस तो बिल्कुल ठीक रहेगी यह डिश #Recipe

डोसा का नाम सुनते ही बच्चे हो या बड़े सबके चेहरे खिल जाते हैं। डोसा सेहत के लिए फायदेमंद और स्वाद से भरपूर होता है। आम तौर पर डोसा उड़द की दाल से बनाया जाता है। अगर आप और ज्यादा पौष्टिकता चाहते हैं तो मिक्स दाल डोसा अच्छा ऑप्शन है। यह टेस्ट के लिहाज से भी कम नहीं पड़ता। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और कम समय में ही तैयार किया जा सकता है। इसमें उड़द, चना, मूंग व अरहर दाल के साथ चावल का भी इस्तेमाल किया जाता है। आपने अगर अभी तक इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो अब जब भी मौका मिले इसे बनाकर जरूर देखें। इसे सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें।

mix dal dosa,mix dal dosa ingredients,mix dal dosa recipe,mix dal dosa nutrition,mix dal dosa children,mix dal dosa family,mix dal dosa tasty,mix dal dosa healthy

सामग्री (Ingredients)

उड़द दाल (छिलके वाली) – 1 कटोरी
चना दाल – 1 कटोरी
मूंग दाल – 1 कटोरी
अरहर (तुअर) दाल – 1 कटोरी
चावल – 1 कटोरी
गेहूं का आटा – 2 टेबल स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2-3
तेल – जरूरत के मुताबिक

mix dal dosa,mix dal dosa ingredients,mix dal dosa recipe,mix dal dosa nutrition,mix dal dosa children,mix dal dosa family,mix dal dosa tasty,mix dal dosa healthy

विधि (Recipe)

- सबसे पहले उड़द दाल, चना दाल, मूंग दाल, चावल और अरहर दाल को अच्छी तरह से धोएं और 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद दाल-चावल पानी में से निकालें और 1-2 बार और अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद मिक्सर या सिल बट्टे की मदद से दाल-चावल को दरदरा पीस लें। तैयार पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालकर अलग रखते जाएं।
- बैटर में खमीर उठने तक ढककर किसी गरम जगह पर रख दें। पेस्ट में खमीर उठने के बाद गेहूं का आटा, लाल मिर्च व धनिया पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद हरी मिर्च को बारीक काटकर मिलाएं। अब एक नॉन स्टिक पैन को मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं। इसके बाद एक कटोरी में डोसा बैटर लें और उसे तवे के बीच में डालकर फैला लें।
- थोड़ी देर तक डोसा सेकने के बाद उसके ऊपर और किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें। डोसे को पलटते हुए तब तक सेकें जब तक कि गोल्डन ब्राउन होकर क्रिस्पी न हो जाए।
- इसके बाद डोसा को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह एक-एक करते हुए सारे मिक्स दाल डोसा तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’