न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिश्री मलाई लड्डू : इस शानदार मिठाई पर भगवान हो या भक्त सब हो जाते हैं मोहित #Recipe

कुछ मिठाइयां ऐसी होती हैं जो मुख्य रूप से खास अवसरों पर भगवान को चढ़ाए जाने वाले भोग के लिए तैयार की जाती हैं। इन्हीं में से एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 4:56:32

मिश्री मलाई लड्डू : इस शानदार मिठाई पर भगवान हो या भक्त सब हो जाते हैं मोहित #Recipe

कुछ मिठाइयां ऐसी होती हैं जो मुख्य रूप से खास अवसरों पर भगवान को चढ़ाए जाने वाले भोग के लिए तैयार की जाती हैं। इन्हीं में से एक है मिश्री मलाई लड्डू, जिसके बारे में हम आज बात कर रहे हैं। माना जाता है कि भगवान इस मिठाई से प्रसन्न हो जाते हैं। यह ऐसी मिठाई है जो सबको पसंद आती है। घर के लोग तो इसका लुत्फ उठाए हीं, साथ ही आस-पड़ौस के लोगों या घर आने वाले मेहमानों को भी इस प्रसाद का आनंद दे। यह मिठाई सबके मन को खुश कर देगी। इसके लिए आपको अवसर के इंतजार की जरूरत नहीं है। इसे आम दिनों में भी तैयार किया जा सकता है। फ्रिज में रखने से कुछ दिनों तक इसका मजा ले सकते हैं।

mishri malai laddu,mishri malai laddu bhog,mishri malai laddu prasad,mishri malai laddu god,mishri malai laddu devotee,mishri malai laddu tasty,mishri malai laddu delicious,mishri malai laddu ingredients,mishri malai laddu recipe

सामग्री (Ingredients)

दूध – डेढ़ लीटर
मिश्री – 2 टी स्पून
चीनी – 4 टी स्पून
फ्रेश मलाई – 3 टी स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
पिस्ता कतरन – 1/4 कप
नींबू रस – 1 टी स्पून

mishri malai laddu,mishri malai laddu bhog,mishri malai laddu prasad,mishri malai laddu god,mishri malai laddu devotee,mishri malai laddu tasty,mishri malai laddu delicious,mishri malai laddu ingredients,mishri malai laddu recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में 1 लीटर दूध डालें और उसे गरम होने के लिए धीमी आंच पर रख दें।
- अब एक कटोरी में एक चम्मच नींबू रस डाल दें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिक्स कर दें।
- जब दूध में उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और उसमें थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुएकरछी की मदद से हिलाते जाएं।
- कुछ ही देर में दूध फट जाएगा और उसमें से पानी अलग हो जाएगा। अब एक छलनी पर साफ सूती कपड़ा रखें और फटे दूध को कपड़े पर डालकर छैना अलग कर लें।
- इसके बाद इसे साफ पानी में डालकर एक बार अच्छे से धो लें। ऐसा करने से छैना से नींबू की खटास पूरी तरह से निकल जाती है।
- अब बचा हुआ आधा लीटर दूध लें और उसे बर्तन में गरम करने के लिए रख दें। इसे गरम करने के दौरान चलाते रहें।
- इस दौरान छैना को एक थाली या ट्रे में निकाल लें और उसे अच्छे से मैश कर अलग रख दें।
- इस बीच दूध को तब तक गरम करते रहना है जब तक कि वह आधा न रह जाए। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और चीनी डालकर मिला दें।
- इसके बाद दूध को अच्छे से चलाते रहें। जब दूध गरम होते-होते शुरुआत का एक चौथाई ही रह जाए तो उसमें मैश किया हुआ छैना डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से एक बार फिर मैश करें और इसे धीमी आंच पर पकने दें।
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- कुछ वक्त बाद जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसमें मिश्री मिला दें और हल्के हाथों से दबाते हुए मिश्रण के लड्डू बांधना शुरू कर दें।
- जब लड्डू बन जाएं तो ऊपर पिस्ता कतरन लगाकर लड्डू को एक प्लेट में अलग रख दें। इसी तरह सारे मिश्रण से मिश्री मलाई लड्डू तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम