न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मावा केसर बर्फी : हो रही है कुछ शानदार स्वीट डिश खाने की इच्छा, तो घर में तैयार करें इसे #Recipe

आप अगर बाजार की मिठाइयों से परहेज करते हैं तो घर के लिए मावा केसर बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन है। खुशियों का कोई अवसर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Aug 2024 5:07:30

मावा केसर बर्फी : हो रही है कुछ शानदार स्वीट डिश खाने की इच्छा, तो घर में तैयार करें इसे #Recipe

आप अगर बाजार की मिठाइयों से परहेज करते हैं तो घर के लिए मावा केसर बर्फी एक बेहतरीन ऑप्शन है। खुशियों का कोई अवसर हो या फिर कोई त्योहार उसमें इस स्वीट डिश के प्रयोग से सबका मन खुश हो जाएगा। हर कोई तारीफ करता रह जाएगा और चाहेगा कि जल्द ही फिर से कोई ऐसा मौका आए जब इस स्वीट डिश के स्वाद से रूबरू होने का मौका मिले। दूध की मिठाइयों की तुलना में मावा केसर बर्फी को ज्यादा वक्त तक स्टोर भी किया जा सकता है। इसे बनाना काफी आसान है और तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। आपने अगर अभी तक यह मिठाई ट्राई नहीं की है तो इस बार यह मौका हरगिज न चूकें। यह बनाने के लिए हमेशा ताजा मावा उपयोग करना चाहिए।

mawa kesar barfi,mawa kesar barfi sweet dish,mawa kesar barfi festival,mawa kesar barfi happiness,mawa kesar barfi ingredients,mawa kesar barfi recipe

सामग्री (Ingredients)

मावा – 1/2 किलो
केसर धागे – 1 चुटकी
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
चीनी – जरूरत के मुताबिक
दूध – 2 टेबल स्पून

mawa kesar barfi,mawa kesar barfi sweet dish,mawa kesar barfi festival,mawa kesar barfi happiness,mawa kesar barfi ingredients,mawa kesar barfi recipe

विधि (Recipe)

- मावा लेकर सबसे पहले उसे हाथों की मदद से स्क्रम्बल्ड कर लें। उसके बाद एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब कड़ाही गरम हो जाए तो उसमें मावा डालें और चलाते हुए तब तक सेकें जब तक कि मावा हल्का भूना न हो जाए और उसमें से भीनी खुशबू आनी शुरू न हो जाए।
- इस बीच एक कटोरी गरम दूध लेकर उसमें आधा चुटकी केसर धागे डालकर घोलें और ढककर अलग रख दें।
- मावा को अच्छी तरह सेंकने में 15 मिनट तक का वक्त लग जाएगा।
- अब भुने मावा में चीनी डालकर मिक्स करें और तब तक पकाएं जब तक कि चीनी मावा के साथ एकसार न हो जाए।
- इसके बाद मिश्रण में इलायची पाउडर डालें और मिलाएं। इसके बाद गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- अब एक थाली या ट्रे लेकर उसमें घी लगाकर चिकना कर लें। जब मिश्रण हल्का गरम रह जाए तो उसे थाली में डालकर चारों ओर एक समान फैला दें।
- अब आधा घंटे के लिए बर्फी को सैट होने के लिए छोड़ दें। जब बर्फी सैट हो जाए तो उसके ऊपर केसर के धागे छिड़क दें और मनचाहे आकार में काट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम