Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मसाला आलू : चटपटा खाने के आदी हैं तो यह डिश है शानदार विकल्प, स्वाद होता है लाजवाब #Recipe

आलू हमारे किचन का अहम हिस्सा होता है। इसकी मदद से कई रेसिपी तैयार की जा सकती है। आज हम मसाला आलू बनाने की विधि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 4:24:47

मसाला आलू : चटपटा खाने के आदी हैं तो यह डिश है शानदार विकल्प, स्वाद होता है लाजवाब #Recipe

आलू हमारे किचन का अहम हिस्सा होता है। इसकी मदद से कई रेसिपी तैयार की जा सकती है। आज हम मसाला आलू बनाने की विधि बताएंगे। आलू को सब्जियों को राजा माना जाता है। आप भी अगर आलू की सब्जी की अलग-अलग वैराइटी को पसंद करते हैं और मसालेदार खाने के आदी हैं तो मसाला आलू एक लाजवाब विकल्प है। इसका स्वाद शानदार है। इसे जो एक बार खा लेता है वो उसका स्वाद नहीं भूलता। इसे खाने के बाद आप हमेशा इसकी फरमाइश करेंगे। इसे बनाना भी काफी सरल है। हमारी बताई रेसिपी को फॉलो करने से जरा भी जोर नहीं आएगा। इसे सर्व करने से पहले हरा धनिया से गार्निश करें और रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
masala aloo,masala aloo ingredients,masala aloo recipe,masala aloo spicy dish,masala aloo tasty,masala aloo delicious,masala aloo children सामग्री (Ingredients)

आलू – 7-8
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 3/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार masala aloo,masala aloo ingredients,masala aloo recipe,masala aloo spicy dish,masala aloo tasty,masala aloo delicious,masala aloo children विधि (Recipe)

- सबसे पहले आलूओं को लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर उनके छिलके उतार लें। इसके बाद आलू के चारों ओर छेद कर दें।
- इसके लिए आप चम्मच के कांटे या टूथपिक की मदद ले सकते हैं। अब एक बर्तन में नमक का पानी लें और उसमें आलूओं को डुबोकर रख दें।
- आलू कम से कम 20 मिनट तक पानी में डुबोएं रखें जिससे आलू में अच्छी तरह से नमक उतर जाए।
- अब एक कड़ाही लें और मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। इसमें थोड़ा सा तेल डाल दें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकने दें।
- जीरा चटकते ही इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डालकर सभी को करछी की मदद से मिक्स कर दें।
- इसके साथ ही इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला दें। मसाले को करछी की मदद से चलाते रहें जिससे मसाला नहीं जले।
- जब मसाला तेल छोड़ने लग जाए तो नमक के पानी से आलू निकालकर उसे मसाले में डाल दें। अब इसे कम से कम 5 मिनट तक भून लें।
- अब सब्जी में पानी और स्वादानुसार थोड़ा सा नमक और मिलाएं और पकने दें। इसे दोबारा लगभग 5 मिनट तक पकाएं।
- ध्यान रहे की आलू को तब तक पकाना है जब तक कि वो अच्छी तरह से मुलायम न हो जाएं।- इसके बाद गैस की आंच बंद कर दें। तैयार है मसाला आलू की सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology