न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाएं व्रत में आजमा सकती हैं पनीर की खीर सहित ये 4 लजीज व्यंजन

भारतीय संस्कृति में घर-परिवार में सुख-शांति और अपनों की लंबी उम्र की कामना के लिए किए जाने वाले व्रत का अहम स्थान है। विशेषतौर...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 09 May 2021 1:59:20

महिलाएं व्रत में आजमा सकती हैं पनीर की खीर सहित ये 4 लजीज व्यंजन

भारतीय संस्कृति में घर-परिवार में सुख-शांति और अपनों की लंबी उम्र की कामना के लिए किए जाने वाले व्रत का अहम स्थान है। विशेषतौर से महिलाओं में इसके लिए विशेष क्रेज देखने को मिलता है। पारंपरिक तौर पर तो व्रत वाले दिन के लिए कई प्रकार का खाना चलन में है, लेकिन हम आज आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास व्यंजन जो झटपट तैयार होकर आपके पेट की भूख को शांत करने में भी सफल होंगे। वैसे तो ये नवरात्र स्पेशल व्यंजन हैं लेकिन आप इन्हें अन्य व्रत में भी आजमा सकती हैं।

पनीर की खीर

सामग्री

500 मिली फुल क्रीम मिल्क
200 ग्राम पनीर
100 ग्राम शक्कर
½ टीस्पून हरी इलायची पाउडर
2 टेबलस्पून सूखे मेवे
कुछ पिस्ता, सजाने के लिए

विधि

1. 500 मिली दूध को एक गहरे पैन में उबलने के लिए रख दें।

2. दूसरी तरफ़ पनीर को कद्दूकस करके रख लें।

3. दूध को 300 मिली आने तक अच्छी तरह उबालते हुए पका लें।

4. अब उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और मिलाते हुए चलाएं।

5. पांच मिनट तक फिर से लगातार चलाते हुए पकाएं।

6. खीर जब अच्छी तरह से पक जाए उसमें शक्कर डालें और मिलाएं।

7. अब इलायची और सूखे मेवों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

8. कुछ पिस्ता के दानों को लंबाई में काट लें और गार्निश करें।

महिलाएं व्रत में आजमा सकती हैं पनीर की खीर सहित ये 4 लजीज व्यंजन

सिंघाड़े के आटे का पराठा

सामग्री

2 कप सिंघाड़े का आटा
1 चुटकी अजवाइन
½ टीस्पून सेंधा नमक
2 टेबलस्पून देसी घी
आटा गूंधने के लिए आवश्यकतानुसार पानी

विधि

1. एक बड़े बाउल में आटे को छान लें।

2. उसमें अजवाइन और नमक मिलाएं।

3. अब आटे को गूंध लें और 15 मिनट सेट होने के लिए रख दें।

4. मीडियम हाई फ़्लेम पर तवा गर्म करने के लिए रखें और पराठों को तिकोना बेलकर तैयार करें।

5. घी लगाकर पराठों को अच्छी तरह से सेंक लें।

महिलाएं व्रत में आजमा सकती हैं पनीर की खीर सहित ये 4 लजीज व्यंजन

कद्दू की सब्ज़ी

सामग्री

300 ग्राम कद्दू, पका हुआ
2 टमाटर
2 हरी मिर्च, कटी हुई
4-5 करी पत्ता
½ टीस्पून जीरा पाउडर
½ टीस्पून काली मिर्च पाउडर
½ टीस्पून धनिया पाउडर
½ टीस्पून हल्दी
½ लाल मिर्च पाउडर
½ टीस्पून जीरा
2 टेबलस्पून वेजेटेबल ऑयल
सेंधा नमक स्वादानुसार
2 टेबलस्पून ताज़ी हरी धनिया

विधि

1. कद्दू का छिलका उतारकर छोटे टुकड़ों में काटें और धो लें।

2. एक पैन लें, तेल डालकर मीडियम हाई फ़्लेम पर रखकर गर्म करें।

3. गर्म होने के बाद उसमें जीरा, करी पत्ता और कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड तक भुन लें।

4. अब कद्दू डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें।

5. टमाटर को पीसकर पेस्ट तैयार करें।

6. जीरा, काली मिर्च, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और टमाटर का पेस्ट डालें और मिलाते हुए फिर से दो से तीन मिनट तक भूनें।

7. आधा कप पानी डालें, नमक डालें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर पकाएं।

8. एक लटपटी सब्ज़ी तैयार होने के बाद फ़्लेम बंद कर दें।

9. धनिया पत्ती छिड़कें।

महिलाएं व्रत में आजमा सकती हैं पनीर की खीर सहित ये 4 लजीज व्यंजन

साबूदाना के अप्पे

सामग्री

1½ कप साबूदाना, भिगोया हुआ
2 मध्यम आकार के आलू, उबले व मैश किए हुए
1 कप मूंगफली, भुनी हुई
1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
2-3 हरी मिर्च, बारीक़ कटी हुई
1 टेबलस्पून नींबू का रस
2 टेबलस्पून ताज़ी हरी धनिया, कटी हुई
1 टीस्पून भुना जीरा
3-4 टेबलस्पून वेजेटेबल ऑयल
सेंधा नमक, स्वादानुसार

विधि

1. मूंगफली को दरदरा पीस लें।

2. तेल को छोड़कर सभी सामग्रियों को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में लें और अच्छी तरह से मिलाएं।

3. अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं. ध्यान रखें कि आपके गोले अप्पे के पैन में ठीक से बैठ जाएं।

4. अब अप्पे पैन को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस करें और उसमें साबूदाने से बने अप्पों को रखें और लो मीडियम फ़्लेम पर पकने के लिए रख दें।

5. ऊपर से थोड़ा तेल या घी डाल दें और लो मीडियम फ़्लेम पर ही उन्हें दोनों तरफ़ से सुनहरा होने तक अच्छी तरह से सेंक लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत