न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अचारी पनीर टिक्का : कभी फ्लॉप नहीं होती, हमेशा मैदान मार लेती है यह जायकेदार डिश #Recipe

पनीर टिक्का काफी लोकप्रिय डिश है। इसी तरह अचारी पनीर टिक्का भी किसी से कम नहीं पड़ती और आज हम आपको इसी की रेसिपी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Aug 2024 4:07:00

अचारी पनीर टिक्का : कभी फ्लॉप नहीं होती, हमेशा मैदान मार लेती है यह जायकेदार डिश #Recipe

पनीर टिक्का काफी लोकप्रिय डिश है। इसी तरह अचारी पनीर टिक्का भी किसी से कम नहीं पड़ती और आज हम आपको इसी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप अगर पनीर की डिश के शौकीन हैं तो यह आपको निश्चित तौर पर पसंद आएगी। इसे काफी आसानी से बनाया जा सकता है और समय भी बहुत कम लगता है। इसके स्वाद के तो क्या कहने। आम तौर पर लोग इस डिश का मजा लेने के लिए रेस्टोरेंट जाते हैं, लेकिन आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर घर में भी स्वादिष्ट रेसिपी का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें अचार का फ्लेवर आता है। पनीर के टुकड़ों को अचार के मसाले के साथ रोस्ट किया जाता है। हमारे कहने पर आप एक बार इसे ट्राई करके जरूर देखें।

achari paneer tikka,achari paneer tikka ingredients,achari paneer tikka recipe,achari paneer tikka spicy,achari paneer tikka tasty,achari paneer tikka delicious,achari paneer tikka restaurant

सामग्री (Ingredients)

पनीर – 300 ग्राम
अचार का मसाला – 3 टेबल स्पून
दही – 1/2 कप
खड़ा सूखा धनिया – 1 टेबल स्पून
मेथीदाना – 1/2 टी स्पून
कलौंजी – 1/2 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबल स्पून
सरसों पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हल्दी – एक चुटकी
पुदीने की पत्तियां
नमक – स्वादानुसार

achari paneer tikka,achari paneer tikka ingredients,achari paneer tikka recipe,achari paneer tikka spicy,achari paneer tikka tasty,achari paneer tikka delicious,achari paneer tikka restaurant

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर रख दें। इसमें खड़ा धनिया, मेथी दाना और कलौंजी को डालकर 5 मिनट तक भून लें फिर ठंडा होने दें।
- अब एक बर्तन लें और उसमें दही, लाल मिर्च, सरसों पाउडर, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी और अचार का मसाला डालकर मिक्स कर लें।
- इसके बाद पहले भूने गए मसालों को या तो कूट लें या फिर मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें।
- अब इन मसालों को दही और अन्य मसालों के मिश्रण में मिला दें। किसी चम्मच की मदद से इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब पनीर लें और चौकोर टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को दही के तैयार मिश्रण में डालकर मिला दें और इन्हें आधा घंटे के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें तेल डालकर गरम करें। इस दौरान पनीर के टुकड़ों में टूथपिक लगा दें और उन्हें तेल गरम होने के बाद फ्राई करने को डाल दें।
- स्टिक्स को बीच-बीच में पलटाकर अच्छी तरह से फ्राई करें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
- इस तरह पनीर टिक्का बनकर तैयार हो गया है। इसे चटनी, सॉस या फिर दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम