न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ सलाद के लिए नहीं होती मूली, इसके कोफ्ते भी होते हैं स्वाद में मजेदार और लाजवाब #Recipe

सर्दियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में मूली की आवक भी शुरू हो गई है। मूली काफी पौष्टिक होती है और इसके सेवन से पाचन तंत्र...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 4:25:47

सिर्फ सलाद के लिए नहीं होती मूली, इसके कोफ्ते भी होते हैं स्वाद में मजेदार और लाजवाब #Recipe

सर्दियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में मूली की आवक भी शुरू हो गई है। मूली काफी पौष्टिक होती है और इसके सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। आम तौर पर इसका प्रयोग सलाद में होता है। हालांकि इससे अन्य डिश भी तैयार की जा सकती है। इन्हीं में से एक मूली के कोफ्ते की रेसिपी आज हम आपको बताएंगे। लंच या डिनर कभी भी इनका मजा लिया जा सकता है। आम तौर पर घरों में लौकी के कोफ्ते बनाए जाते हैं, लेकिन हमारा कहना है कि आप इस बार हमारी बताई गई डिश ट्राई करके देखें। इसे बनाना काफी आसान है। जो भी इसे खाएगा उसे मजा आ जाएगा। स्वाद में यह किसी से कम नहीं पड़ती।

mooli kofta,mooli kofta winter,mooli kofta tasty,mooli kofta healthy,mooli kofta ingredients,mooli kofta recipe,mooli kofta lunch,mooli kofta dinner,mooli kofta guest,reddish

सामग्री (Ingredients)

मूली – 2
बेसन – 4-5 टी स्पून
टमाटर – 1
दही – 3 टेबल स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 2-3
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

mooli kofta,mooli kofta winter,mooli kofta tasty,mooli kofta healthy,mooli kofta ingredients,mooli kofta recipe,mooli kofta lunch,mooli kofta dinner,mooli kofta guest,reddish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मूली के पत्ते तोड़कर अलग कर दें और मूली को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें। अब कद्दूकस मूली को हाथ से दबाकर उसमें मौजूद पानी निकाल दें।
- इसके बाद पानी निकली मूली को एक बड़े बाउल में डालें और उसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो मूली के मिश्रण से कोफ्ते बनाकर कड़ाही में डालें और उसे डीप फ्राई करें। कोफ्ते सुनहरे होने तक तलें उसके बाद एक प्लेट में निकाल लें।
- सारे मिश्रण से इसी तरह कोफ्ते तैयार कर अलग रख दें। अब एक अन्य कड़ाही में 2-3 चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा, हींग डालकर 10-15 सैकंड तक भूनें। इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर पकने दें।
- मसाला भुनने के बाद इसमें बारीक कटे टमाटर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें दही डालकर मिलाएं।
- कुछ देर बाद 1 कप पानी डालकर ग्रेवी को पकने दें। जब ग्रेवी अच्छे से पक जाए और उसमें उबाल आने लगे तो इसमें फ्राई किए कोफ्ते डालें और 1 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद सब्जी में गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिक्स करें। अब कड़ाही को ढककर सब्जी को 3-4 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद गैस बंद कर दे और कोफ्ते को हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें। तैयार है मूली के कोफ्ते। इन्हें रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका