न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केसर बर्फी : मिलावटी मिठाइयों से बचने के लिए दिवाली पर घर में ही तैयार करें यह स्वादिष्ट मिठाई #Recipe

कुछ मिठाइयां ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही मन चलने लगता है। केसर बर्फी एक ऐसी ही मिठाई है। दिवाली के अवसर पर जुबान पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Oct 2024 5:04:37

केसर बर्फी : मिलावटी मिठाइयों से बचने के लिए दिवाली पर घर में ही तैयार करें यह स्वादिष्ट मिठाई #Recipe

कुछ मिठाइयां ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही मन चलने लगता है। केसर बर्फी एक ऐसी ही मिठाई है। दिवाली के अवसर पर जुबान पर मिठास घोलने के लिए इस स्वीट डिश पर भरोसा जताया जा सकता है। यह टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है। त्योहार के समय अक्सर देखने में आता है कि बाजार की मिठाइयों में मिलावट कर दी जाती है। ऐसे में परिवार के सभी सदस्यों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखते हुए केसर बर्फी को आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं। यह बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। हम दूध पाउडर से केसर बर्फी बनाने का तरीका बताएंगे। इसका जायका सभी को लुभाता है। इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर फ्रिज में भी रख सकते हैं।

kesar barfi,kesar barfi sweet dish,kesar barfi home,kesar barfi market,kesar barfi ingredients,kesar barfi recipe,kesar barfi diwali 2024,kesar barfi festival

सामग्री (Ingredients)

दूध – 3/4 कप
दूध पाउडर - 2 1/4 कप
काजू पाउडर – 1/4 कप
देसी घी – 1/4 कप
केसर – 1/4 टी स्पून
ड्राई फ्रूट्स कतरन – 1 टेबल स्पून
केसरिया फूड कलर – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
चीनी – 1/2 कप

kesar barfi,kesar barfi sweet dish,kesar barfi home,kesar barfi market,kesar barfi ingredients,kesar barfi recipe,kesar barfi diwali 2024,kesar barfi festival

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में दूध को डालकर गरम करें। जब दूध गरम हो जाए तो उसमें केसर के धागे डालकर अच्छे से मिक्स करें और फिर 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- तय समय के बाद दूध को एक बड़ी कड़ाही में ट्रांसफर करें और उसमें एक चौथाई कप देसी घी डालकर मिक्स करें।
- अब बड़े चम्मच की मदद से इसे तब तक चलाएं जब तक कि देसी घी पूरी तरह से पिघल न जाए।
- जब देसी घी पिघल जाए तो उसमें सवा दो कप दूध पाउडर, काजू पाउडर, चुटकीभर केसर और आधा कप चीनी डाल दें।
- इसके बाद चम्मच से सभी चीजों को दूध के साथ मिक्स करें और चलाते रहें। इसे तब तक मसलें जब तक कि इसकी सारी गांठ खत्म न हो जाएं।
- इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमा ही रखें। पकाने के दौरान मिश्रण को लगातार चलाते रहें। लगभग 5 मिनट में मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा।
- इस मिश्रण को लगभग 15 मिनट तक धीमी आंच पर ही पकाना है। इतनी देर में मिश्रण कड़ाही को छोड़ने लगेगा।
- ध्यान रखें कि ऐसा होने के बाद मिश्रण ज्यादा न पकाएं नहीं तो बर्फी सख्त बनेगी।
- अब एक थाली या ट्रे के तले को चिकना कर लें और उसमें तैयार किए मिश्रण को डालकर समान अनुपात में फैला दें।
- जब मिश्रण सैट हो जाए तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स कतरन को डालकर हल्का सा दबाएं। इसके बाद मिश्रण आधा से एक घंटा सैट होने के लिए छोड़ दें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से सैट हो जाए तो उसे चाकू की मदद से चौकोर या डायमंड आकार के शेप में काट लें। तैयार है केसर बर्फी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका