न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लहसुनी भिंडी मसाला : घर पर आए कोई गेस्ट या फिर कर रहे हैं कोई पार्टी, तो चुनें यह डिश #Recipe

कभी कुछ खास बनाना हो तो लहसुनी भिंडी मसाला एक बढ़िया विकल्प है। घर में जब कोई मेहमान आए हों तो इस डिश का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jul 2024 4:10:19

लहसुनी भिंडी मसाला : घर पर आए कोई गेस्ट या फिर कर रहे हैं कोई पार्टी, तो चुनें यह डिश #Recipe

कभी कुछ खास बनाना हो तो लहसुनी भिंडी मसाला एक बढ़िया विकल्प है। घर में जब कोई मेहमान आए हों तो इस डिश का जायका उन्हें खुश कर देगा। यह ऐसी सब्जी है जो बच्चे हो या बड़े सबको पसंद आती है। इसे आसानी से बनाया जा सकता है। भिंडी कई तरह से सेहत का ख्याल रखती है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करती है और आंखों के लिए भी अच्छी होती है। दूसरी ओर, लहसुन एंटी बैक्टीरिया और एंटी इनफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। ऐसे में भिंडी और लहसुन का जोड़ इस रेसिपी को स्वास्थ्यवर्द्धक भी बनाता है। घर पर कोई छोटा-मोटा आयोजन है तो उसके मैन्यू में इसे शामिल किया जा सकता है।

lahsuni bhindi masala,lahsuni bhindi masala ingredients,lahsuni bhindi masala recipe,lahsuni bhindi masala spicy dish,lahsuni bhindi masala tasty,lahsuni bhindi masala healthy,lahsuni bhindi masala delicious,lahsuni bhindi masala sabji

सामग्री (Ingredients)

भिंडी – 1/2 किलो
लहसुन कलियां – 7-8
प्याज बारीक कटा – 1
हरी मिर्च – 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
टमाटर बारीक कटा – 1
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा – डेढ़ टी स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – टेस्ट के हिसाब से

lahsuni bhindi masala,lahsuni bhindi masala ingredients,lahsuni bhindi masala recipe,lahsuni bhindi masala spicy dish,lahsuni bhindi masala tasty,lahsuni bhindi masala healthy,lahsuni bhindi masala delicious,lahsuni bhindi masala sabji

विधि (Recipe)

- सबसे पहले भिंडी को साफ पानी से धोएं। इसके बाद उन्हें एक सूखे कपड़े से पोछकर उनके बीच में चाकू की मदद से चीरा लगाएं।
- इसके बाद प्याज और लहसुन के भी बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डालकर भूनें। जब जीरा चटकने लग जाए तो उसमें कटा लहसुन डालें और कुछ सैकंड तक भूनें।
- जब मसाले में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो उसमें भिंडी डालकर मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें और पकाएं।
- भिंडी को 2-3 मिनट तक पकाने के बाद जब थोड़ी नरम हो जाए तो उसमें हल्दी, अमचूर और नमक डालकर मिक्स करें और पकने दें।
- जब भिंडी अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तो गैस बंद कर कड़ाही को ढककर अलग रख दें। अब एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक प्याज का रंग हल्का भूरा न हो जाए।
- इसके बाद मसाले में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाते हुए भूनें। जब मसाले में से भीनी खुशबू आने लगे तो उसमें बारीक कटे टमाटर डालकर पकाएं।
- जब टमाटर सॉफ्ट हो जाएं तो उसमें नमक डालकर पकाएं। इसके बाद कड़ाही में सभी सूखे मसाले डालकर तब तक भूनें जब तक कि ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।
- इसमें 5-6 टेबल स्पून पानी डालकर पकाएं। जब ग्रेवी अच्छी से पककर उबाल आना शुरू हो जाए तो फ्राइड भिंडी को इसमें डालें और अच्छे से मिलाकर कड़ाही को ढककर 5-6 मिनट तक सब्जीको पकने दें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें। अब सब्जी में अमचूर और नींबू का रस मिला दें। तैयार है लहसुनी भिंडी मसाला की सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम