न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिनभर में जब मन किया उठा के खा लिए नमक पारे, घर में सबको पसंद आती है ये नमकीन डिश #Recipe

घरों में खाने को लेकर महिलाओं को काफी प्लानिंग करनी पड़ती है। वे रोजाना का खाना तो बनाती ही हैं, साथ ही दिन में किसी भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 3:39:04

दिनभर में जब मन किया उठा के खा लिए नमक पारे, घर में सबको पसंद आती है ये नमकीन डिश #Recipe

घरों में खाने को लेकर महिलाओं को काफी प्लानिंग करनी पड़ती है। वे रोजाना का खाना तो बनाती ही हैं, साथ ही दिन में किसी भी वक्त लगने वाली भूख के लिए भी उन्हें इंतजाम रखना पड़ता है। ऐसे में वे ऐसी चीजों पर ज्यादा जोर देती हैं, जो लंबे समय तक रखने पर भी खराब नहीं हो। इस मामले में उनके पास नमक पारा के रूप में एक शानदार विकल्प होता है। यह नमकीन डिश घरवालों को काफी पसंद आती है। शाम की चाय के समय या फिर दिन में किसी भी समय चटपटा मुंह करने का मन हो तो नमक पारा पर भरोसा किया जा सकता है। इन्हें त्योहार के समय भी बनाकर आगंतुकों को परोसा जाता है। ये बिल्कुल हल्के-फुल्के होते हैं।

namak pare,namak pare ingredients,namak pare recipe,namak pare namkeen dish,namak pare home,namak para

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 500 ग्राम
अजवायन – 1 टी स्पून
चाट मसाला – 1 टी स्पून
तेल – 1 कप
नमक – स्वादानुसार

namak pare,namak pare ingredients,namak pare recipe,namak pare namkeen dish,namak pare home,namak para

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें मैदा डाल लें।
- अब इसमें अजवायन, तेल और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- एक बर्तन में थोड़ा सा गुनगुना पानी लें और उसे मैदा के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा डालकर आटा गूंथ लें।
- आटा सख्त गूंथना है। जब आटा गूंथ लें तो उसे एक कपड़े से ढंककर लगभग 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
- तय समय के बाद आटे को लें और उसकी बड़ी-बड़ी लोइयां बना लें। इसके बाद एक लोई लें और उसे चकले पर रखकर मोटे पराठे की तरह बेल लें।
- इस बेले हुए पराठे को चाकू या किसी धारदार चीज से छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। इसी तरह सभी लोइयों के नमक पारे बना लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें नमक पारे डालकर आंच को मीडियम पर करें।
- अब नमक पारों को फ्राई होने दें। इन्हें पलट-पलटकर तब तक फ्राई करें जब तक कि इनका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए।
- जब नमक पारे फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में अलग निकाल लें। इसी तरह सभी नमक पारों को फ्राई कर लें।
- आखिर में इनमें चाट मसाला डालकर एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब