न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खस्ता कचौड़ी : चाहे जितनी खा लो लेकिन लगती है थोड़ी, इस टेस्टी डिश के लिए नहीं होता ज्यादा इंतजार #Recipe

कचौड़ी हमारे देश में काफी लोकप्रिय चटपटी डिश है। इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। स्ट्रीट फू़ड के तौर पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 5:01:20

खस्ता कचौड़ी : चाहे जितनी खा लो लेकिन लगती है थोड़ी, इस टेस्टी डिश के लिए नहीं होता ज्यादा इंतजार #Recipe

कचौड़ी हमारे देश में काफी लोकप्रिय चटपटी डिश है। इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। स्ट्रीट फू़ड के तौर पर कचौड़ियां बहुत पसंद की जाती हैं। इतना ही नहीं इनकी ढेरों वैराइटी मिलती हैं। मूंग दाल से बनी खस्ता कचौड़ी के तो क्या कहने। इनका लाजवाब स्वाद छोटे हो या बड़े सबकी जबान पर चढ़ जाता है। लगता है कि ये खाएं ही जाएं। इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं किया जा सकेगा और जल्द ही फिर से जुगाड़ करना पड़ेगा। आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसे फॉलो करने पर आपको यह डिश तैयार करने में बहुत आसानी रहेगी।

khasta kachori,khasta kachori tasty,khasta kachori delicious,khasta kachori spicy dish,khasta kachori street food,khasta kachori ingredients,khasta kachori recipe,khasta kachori party

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 1 कप
मूंग दाल – 1 कप
बेसन – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टेबल स्पून
सौंफ – 1 टेबल स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
साबुत धनिया – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
अमचूर – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
तेल
नमक – स्वादानुसार

khasta kachori,khasta kachori tasty,khasta kachori delicious,khasta kachori spicy dish,khasta kachori street food,khasta kachori ingredients,khasta kachori recipe,khasta kachori party

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मूंग दाल को पानी में भिगोकर कम से कम 3 घंटे के लिए रख दें। तय समय के बाद दाल का पानी निकालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें।
- ध्यान रखें कि दाल को दरदरा ही पीसना है। दाल पीसने के बाद एक बर्तन में अलग रख दें।
- इसके बाद एक अन्य बर्तन में मैदा लेकर उसमें एक टेबल स्पून तेल और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को सख्त गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद इसे कपड़े से ढक्कन रख दें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, सौंफ, धनिया पाउडर, कुटा हुआ साबुत धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- जब मिश्रण में बेसन डालें तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें। अब इस मिश्रण में दरदरी पिसी दाल डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर चलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद मसाले में अमचूर और नमक डालकर मिलाएं। जब दाल अलग-अलग होने लगे तो समझ जाएं कि मसाला पक गया है।
- इसके बाद स्टफिंग की गोल-गोल समान अनुपात की बॉल्स तैयार कर लें। अब आटा लें और उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर एक बार फिर अच्छी तरह से गूंथ लें।
- अब आटे को बराबर हिस्सों में काटकर उसकी लोइयां तैयार करें। लोई को पहले हथेलियों से दबाकर चपटा करें फिर उसे एक कटोरी जैसा आकार दें।
- इसमें मसाले की तैयार एक बॉल रखें और पोटली की तरह बनाते हुए बंद करें और एक्स्ट्रा आटा निकाल लें।
- इसके बाद इसे पहले गोल करें फिर हथेली पर रखकर चपटा करें और किनारों को दबाकर पतला करें।
- अब इसे छोटी पूरी के आकार में बेल लें। ध्यान रखें कि इसे बेलते हुए थोड़ा मोटा ही रखना है। इसी तरह सभी लोइयों से कचौड़ी बना लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें। जब तेल खौलने लगे तो उसमें कचौड़ियां डाल दें और आंच मीडियम कर दें।
- अब कचौड़ियों को पलट-पलटकर तब तक डीप फ्राई करें जब तक कि वे दोनों ओर से सुनहरी न हो जाएं।
- इसी तरह सारी कचौ़ड़ियां तल लें। तैयार है खस्ता कचौड़ियां। इन्हें लाल या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका