न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करेला थेपला : जो भी खाएगा यह डिश मान लो उस पर इसका जादू चला, तो फिर जल्द आजमाएं #Recipe

करेला एक ऐसी सब्जी है जिसका स्वाद तो अलग होता ही साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए करेला

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 4:17:49

करेला थेपला : जो भी खाएगा यह डिश मान लो उस पर इसका जादू चला, तो फिर जल्द आजमाएं #Recipe

करेला एक ऐसी सब्जी है जिसका स्वाद तो अलग होता ही साथ ही यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए करेला बहुत फायदेमंद है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर कम करने में मदद मिलती है। आज हम आपको करेला थेपला बनाने की विधि बताएंगे। थेपला फेमस गुजराती डिश है। इसे दिन के किसी भी खाने में लिया जा सकता है। इसे बनाना काफी सरल है। इसे बनाने के लिए करेले के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे अक्सर कई लोग बिना उपयोग के फेंक देते हैं। इस रेसिपी को सब्जी या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। कई लोग करेले की कड़वाहट देखते हुए इसे खाने से बचते हैं, लेकिन यह डिश लाजवाब है।

karela thepla,karela thepla ingredients,karela thepla recipe,karela thepla tasty,karela thepla healthy,karela thepla delicious,karela thepla diabetes,bitter gourd

सामग्री (Ingredients)

करेले के छिलके कटे – 1/2 कप
बाजरे का आटा – 1/2 कप
गेहूं का आटा – 1 कप
लहसुन कटा – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

karela thepla,karela thepla ingredients,karela thepla recipe,karela thepla tasty,karela thepla healthy,karela thepla delicious,karela thepla diabetes,bitter gourd

विधि (Recipe)

- सबसे पहले करेले के छिलके उतारकर उनके बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
- इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल लेकर उसमें बाजरे का आटा और गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- फिर आटे में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बारीक कटा लहसुन, धनिया पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया और नमक डालकर ठीक से मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए थेपला बनाने के लिए आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा हल्का सा नरम गूंथना है।
- आटा तैयार होने के बाद इसकी लोइयां बना लें और गेहूं के आटे का पलेथन लगाकर थेपला गोलाकार में बेल लें।
- इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रखें। इस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों और फैलाएं और तैयार किया थेपला सेकने के लिए डाल दें।
- कुछ देर बाद थेपला पलट दें और दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें। चाहें तो रोटी की जैसे इसे बिना तेल लगाए भी सेक सकते हैं।
- थेपला तब तक सेकना है जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद तैयार थेपला एक प्लेट में निकाल लें।
- इसी तरह एक-एक कर सारे आटे से करेला थेपला तैयार कर लें। तैयार है करेला थेपला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम