न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करांजी : इस पारंपरिक व्यंजन से दिवाली पर बढ़ जाएगी खुशहाली, कई दिनों तक उठाएं लुत्फ #Recipe

त्योहार के मौके पर स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों की बात ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। जल्द ही दिवाली आने वाली है। ऐसे में इसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Oct 2024 5:02:25

करांजी : इस पारंपरिक व्यंजन से दिवाली पर बढ़ जाएगी खुशहाली, कई दिनों तक उठाएं लुत्फ #Recipe

त्योहार के मौके पर स्वादिष्ट पकवानों और मिठाइयों की बात ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। जल्द ही दिवाली आने वाली है। ऐसे में इसे खास बनाने के लिए लोग हर बार की जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाने में जुट गए हैं। आज हम आपको एक ट्रेडिशनल स्वीट डिश करांजी की रेसिपी बताएंगे। करांजी ज्यादातर महाराष्ट्र और कर्नाटक के लोगों के बीच लोकप्रिय है। इसकी खासियत यह है कि यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे बनाना भी आसान है। अगर आप भी इस डिश को ट्राई करने की सोच रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं बिल्कुल सरल रेसिपी। इसे फॉलो करने पर आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस मिठाई को आप एयर टाइट डिब्बे में लंबे समय तक के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

karanji,karanji sweet dish,karanji traditional sweet dish,karanji maharashtra,karanji karnataka,karanji ingredients,karanji recipe,karanji diwali 2024,karanji festival,karanji store,karanji tasty

सामग्री (Ingredients)

150 ग्राम सूखा नारियल
1/2 छोटा चम्मच सफेद तिल
10 बादाम
10 काजू
10 किशमिश
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
4 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
1 बड़ा चम्मच घी
1/2 छोटा चम्मच कसा हुआ जायफल
250 ग्राम मैदा
60 एमएल. घी
1/4 छोटा चम्मच नमक
150 एमएल. दूध
तलने के लिए तेल

karanji,karanji sweet dish,karanji traditional sweet dish,karanji maharashtra,karanji karnataka,karanji ingredients,karanji recipe,karanji diwali 2024,karanji festival,karanji store,karanji tasty

विधि (Recipe)

- करांजी का मिश्रण तैयार करने को मोटे तले के पैन में घी गरम करके उसमें नारियल पाउडर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब पाउडर अलग प्लेट में निकालकर रख दें।
- इसके बाद तिल को पैन में डालकर रंग बदलने तक भूनें और बाद में नारियल पाउडर के साथ रख दें। अब मिक्सी में बादाम, किशमिश, काजू डालकर मोटा-मोटा पीस लें।
- इसके बाद इसमें पाउडर शुगर, जायफल, इलायची पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- करांजी का डो तैयार करने के लिए एक छोटे पैन में घी गरम करके रख लें। अब एक छोटा बाउल लेकर उसमें घी, मैदा और नमक डालकर दूध के साथ टाइट डो तैयार कर लें।
- इसके बाद आटे को 15-20 मिनट तक अलग रख दें। करांजी तैयार करने के लिए सबसे पहले आटे को बराबर भाग में बांटकर लगभग 5 इंच बड़ा बेल लें।
- इसके बाद मैदे की इस रोटी में नारियल की स्टफिंग भरकर रोटी के चारों किनारों पर पानी लगा दें। अब पानी लगे चारों किनारों को आपस में मिला दें।
- इसके बाद कांटे की मदद से किनारों पर निशान बना लें। करांजी बंद करते हुए ध्यान रखें कि इसे अच्छी तरह बंद करें वर्ना इसे तलते समय स्टफिंग बाहर निकल सकती है।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम कर लें। इस गरम तेल में करांजी डालकर गोल्डन कलर की होने तक फ्राई करके टिशू पेपर पर निकाल लें। तैयार है करांजी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका