न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कराची हलवा : किसी को भी सम्मोहित कर लेता है इसका स्वाद, हमेशा याद रहती है यह मिठाई #Recipe

कई बार जीभ जबरदस्त तरीके से मीठे के लिए ललचाने लग जाती है। ऐसे में लगता है कि कुछ स्पेशल स्वीट डिश मिल जाए तो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jul 2024 4:56:25

कराची हलवा : किसी को भी सम्मोहित कर लेता है इसका स्वाद, हमेशा याद रहती है यह मिठाई #Recipe

कई बार जीभ जबरदस्त तरीके से मीठे के लिए ललचाने लग जाती है। ऐसे में लगता है कि कुछ स्पेशल स्वीट डिश मिल जाए तो मजा आ जाए। आज हम आपको कुछ इसी प्रकार का ऑप्शन बता रहे हैं जो आपको जरूर पसंद आएगा। हम बात कर रहे हैं कराची हलवे की। यह बेहद लजीज होता है। त्योहार या फिर खुशी के किसी अवसर पर आप खुद तो इसका मजा ले हीं, साथ ही बाहर से आने वाले का भी दिन बना दें। जो इसे एक बार चख लेगा वो इससे सम्मोहित हुए बिना नहीं रह पाएगा। देसी घी और सूखे मेवे से भरपूर कराची हलवा मुंह में रखते ही घुल जाता है। हमारी बताई रेसिपी को फॉलो करेंगे तो आपको इसे बनाने में जरा भी दिक्कत नहीं आएगी और सबका दिल जीतने वाली यह मिठाई आसानी से तैयार हो जाएगी।

karachi halwa,karachi halwa sweet dish,karachi halwa delicious,karachi halwa tasty,karachi halwa ingredients,karachi halwa recipe,karachi halwa festival

सामग्री (Ingredients)

कॉर्न फ्लोर – 1 कप
देसी घी – 1/2 कप
चीनी – 2 कप
काजू बारीक कटे – 1/2 कप
पिस्ता बारीक कटा – 1 टी स्पून
टाटरी – 1/4 टी स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून

karachi halwa,karachi halwa sweet dish,karachi halwa delicious,karachi halwa tasty,karachi halwa ingredients,karachi halwa recipe,karachi halwa festival

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें कॉर्न फ्लोर (मक्के का आटा) और सवा कप पानी डालकर उसका घोल तैयार कर लें।
- इसे अच्छी तरह से घोलें जिससे इसमें दाने न पड़े रह जाएं। अब एक कड़ाही लें और उसमें तीन चौथाई पानी व चीनी डालकर मीडियम आंच पर गरम करने को रख दें।
- ये प्रक्रिया चाशनी बनाने के लिए कर रहे हैं। कुछ मिनट बाद चाशनी बनकर तैयार हो जाएगी।
- अब तैयार चाशनी में कॉर्न फ्लोर का घोल डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और इस मिश्रण को करछी की सहायता से चलाते हुए 10 मिनट तक पकाएं।
- इतने समय में हलवा गाढ़ा हो जाएगा। अगर हलवा कम गाढ़ा लगे तो उसे थोड़े और वक्त के लिए पका सकते हैं।
- अब हलवा गाढ़ा होने के बाद उसमें आधा घी डालकर अच्छी तरह से मिला दें और हलवा पकने दें। कुछ देर बाद हलवे में टाटरी डालकर मिक्स कर दें।
- हलवा 1-2 मिनट तक पकाने के बाद उसमें बचा हुआ आधा घी 1-1 चम्मच डालते हुए हलवा चलाते हुए पकाएं।
- ऐसा करने से घी हलवे के साथ अच्छे से मिक्स हो सकेगा। अब हलवे में बारीक कटे काजू और इलायची पाउडर डालकर करछी से अच्छी तरह मिक्स कर दें।
- अब हलवे को तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक कि वो जमने के लिए तैयार न हो जाए। ऐसा होने के लिए हलवा 5 मिनट पकाना होगा।
- जब हलवा जमने के लिए तैयार हो जाए तो एक थाली या ट्रे लें और उसके तले पर थोड़ा सा घी लगाकर उसमें हलवा डालकर फैला दें।
- इसके ऊपर पिस्ता डालें और चम्मच की सहायता से हलवे में चिपका दें। जब हलवा जम जाए तो उसे चाकू की मदद से बर्फी जैसा या मनचाहे आकार में काट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम