न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदरक लहसुन का सूप : खान-पान में इस डिश को कर लेंगे शुमार तो सर्दियों में नहीं होगी परेशानी #Recipe

सर्दियां आते ही हिंदुस्तानियों का खान-पान बदल जाता है। ऐसे में सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। इस मौसम को देखते हुए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 4:04:29

अदरक लहसुन का सूप : खान-पान में इस डिश को कर लेंगे शुमार तो सर्दियों में नहीं होगी परेशानी #Recipe

सर्दियां आते ही हिंदुस्तानियों का खान-पान बदल जाता है। ऐसे में सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। इस मौसम को देखते हुए खाने में गरम चीजें शुमार करना समझदारी माना जाता है। इस दौरान जिंजर गार्लिक सूप यानी अदरक लहसुन का सूप शरीर के काफी अनुकूल रहता है। यह न सिर्फ शरीर में गरमाहट को बरकरार रखता है बल्कि ये इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मददगार होता है। लंच या डिनर के पहले इसे पीने से खुलकर भूख लगती है। यह सूप स्वाद में भी बेहतरीन होता है। इसे बनाना बहुत सरल है और इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। आप अगर घर पर रेस्तरां जैसा सूप बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी को फॉलो करें। इसे पीने वाला जरूर इसकी तारीफ करेगा।

ginger garlic soup,ginger garlic soup winter,ginger garlic soup ingredients,ginger garlic soup recipe,ginger garlic soup healthy,ginger garlic soup tasty,ginger garlic soup immunity

सामग्री (ingredients)

मिक्स वेजिटेबल्स – 3 कप
अदरक कद्दूकस – 1 इंच टुकड़ा
लहसुन पुत्थी बारीक कटी – 4
प्याज बारीक कटा – 1/2
गाजर बारीक कटी – 1
शिमला मिर्च कटी – 1/2
स्वीट कॉर्न – 3 टेबल स्पून
पत्तागोभी बारीक कटी – 3 टेबल स्पून
कॉर्न फ्लोर स्लरी – 1/2 कप
हरा प्याज कटा – 2 टेबल स्पून
काली मिर्च कुटी – 1 टी स्पून
तेल – 3-4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

ginger garlic soup,ginger garlic soup winter,ginger garlic soup ingredients,ginger garlic soup recipe,ginger garlic soup healthy,ginger garlic soup tasty,ginger garlic soup immunity

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज, गाजर, कैप्सिकम सहित सारी सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक-बारीक काट लें। साथ ही अदरक व लहसुन के भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- अब एक बर्तन में मिक्स वेजिटेबल्स और 5 कप पानी डाल दें। इसमें आधा चम्मच नमक डालें और गैस पर गरम करने के लिए रख दें।
- सब्जियों को मीडियम आंच पर अपना स्वाद छोड़ने तक उबाल लें। इन्हें कम से कम 15 मिनट उबालें।
- इसके बाद सब्जियों को निकाल दें और सब्जी स्टॉक को एक बर्तन में अलग रख दें। अब एक पैन में 3 टी स्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, लहसुन और अदरक को डालकर भूनें। सारी सामग्री को नरम होने तक सॉट करें।
- इसके बाद इसमें स्वीट कॉर्न, आधी शिमला मिर्च और गाजर डालकर भूनें। एक मिनट तक भूनने के बाद इसमें सब्जी स्टॉक को डाल दें।
- इसे कम से कम 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसमें 3 टेबल स्पून पत्ताभोगी मिला दें। फिर कॉर्न फ्लोर स्लरी तैयार करें।
- इसके लिए एक बाउल में 2 टी स्पून कॉर्न फ्लोर और आधा कप पानी डालकर मिक्स कर दें। अब तैयार स्लरी को सूप में डालें और उसे 2 मिनट तक उबाल लें।
- जब सूप गाढ़ा हो जाए तो उसमें काली मिर्च पाउडर, हरा प्याज और स्वादानुसार नमक डाल दें।
- इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद 1 मिनट तक और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। तैयार है जिंजर गार्लिक सूप।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक