न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इडली चाट : यह स्पाइसी डिश नाश्ते में लगा देगी चार चांद, लगातार मिलती रहेगी वाहवाही #Recipe

इडली होने को तो साउथ इंडियन फूड है लेकिन इसके स्वाद और सेहत के लिए बढ़िया होने की वजह से इसने पूर देश की रसोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Aug 2024 4:19:49

इडली चाट : यह स्पाइसी डिश नाश्ते में लगा देगी चार चांद, लगातार मिलती रहेगी वाहवाही #Recipe

इडली होने को तो साउथ इंडियन फूड है लेकिन इसके स्वाद और सेहत के लिए बढ़िया होने की वजह से इसने पूर देश की रसोई में अपनी जगह बना ली है। नाश्ते के रूप में यह कुछ ज्यादा ही पसंद की जाती है। इडली से बनने वाली चाट भी किसी तरह से कम नहीं है। खास तौर पर बच्चों का तो इसके साथ दिन बन जाता है। यह बनाना भी काफी आसान है और इसका लाजवाब स्वाद सबको अपना बना लेता है। आप भी अगर कुछ अलग रेसिपी ट्राई करने की सोच रहे हैं तो यह परफेक्ट ऑप्शन है। इस चटपटी डिश को बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता। हमारे कहने पर इस बार यह बनाकर देखें।

idli chaat,idli chaat breakfast,idli chaat children,idli chaat ingredients,idli chaat recipe,idli chaat spicy dish,idli chaat south indian dish

सामग्री (Ingredients)

रवा (सूजी) – 1 कप
दही – 1 कप
काजू – 8-10
हरी मिर्च कटी – 2
कढ़ी पत्ते – 8-10
राई – 1 टी स्पून
चना दाल – 1 टी स्पून
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

चाट के लिए

प्याज कटा – 1 टेबल स्पून
टमाटर कटा – 1 टेबल स्पून
हरी चटनी – 2 टेबल स्पून
दही मसाले वाला – 1 कप
इमली चटनी – 2 टेबल स्पून
अनार दाने – 1 टेबल स्पून
सेव – 1/4 कप

idli chaat,idli chaat breakfast,idli chaat children,idli chaat ingredients,idli chaat recipe,idli chaat spicy dish,idli chaat south indian dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में रवा और दही डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण में नमक डालकर मिक्स करें।
- अब इसे आधा घंटे के लिए अलग रख दें। फिर एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें राई, बारीक कटी हरी मिर्च, कढ़ी पत्ते डालकर कुछ सैकंड तक भूनें। इसके बाद काजू डालकर उन्हें सुनहरा होने तक रोस्ट करें।
- अब तैयार सामग्री को इडली के बैटर में डालकर अच्छे से मिलाएं और थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें और 1 चुटकी बेकिंग सोडा मिला लें।
- अब इडली का पॉट लेकर उसके साचें में थोड़ा सा तेल/घी लगाकर चिकना करें। इसके बाद सांचे में इडली बैटर डाले और इडली को पकने के लिए रख दें।
- 10-15 मिनट में इडली बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद तैयार इडली को एक बर्तन में निकालकर रख लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गरम करें। इसमें राई, चना दाल, लाल मिर्च पाउडर, कढ़ी पत्ते डालकर भूनें।
- इसके बाद 1-1 इडली के 4-5 टुकड़े कर कड़ाही में डालें और मसाले के साथ अच्छे से मिला लें। ठीक से पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
- अब एक बाउल लें और उसमें इडली के टुकड़े डालें। ऊपर से दही डाल दें। फिर हरी चटनी, इमली चटनी, बारीक कटा प्याज, टमाटर डालें।
- फिर दोबारा दही डाल दें। आखिर में अनार दानें और सेव से गार्निश करें। इसी तरह सारी इडली की चाट तैयार करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम