न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुड़ के चावल : बनाने में नहीं लगती ज्यादा देर, उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है यह स्वीट डिश #Recipe

हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां लोकप्रिय हैं। गुड़ के चावल उत्तर भारत की एक लोकप्रिय रेसिपी है। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Nov 2024 5:05:09

गुड़ के चावल : बनाने में नहीं लगती ज्यादा देर, उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय है यह स्वीट डिश #Recipe

हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न प्रकार की मिठाइयां लोकप्रिय हैं। गुड़ के चावल उत्तर भारत की एक लोकप्रिय रेसिपी है। यह डिश मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा क्षेत्र में बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस डिश को बनाने में आधा घंटा से भी लगेगा। अगर आपके पास घर पर बचे हुए चावल हैं तो आप उससे भी ये स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं। इसमें काजू, बादाम और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। हमारा मानना है कि यह स्वीट डिश घर के हर सदस्य को जरूर पसंद आएगी। इसके लिए सर्दियों का टाइम परफेक्ट है।

gur ke chawal,gur ke chawal sweet dish,gur ke chawal winter,gur ke chawal tasty,gur ke chawal delicious,gur ke chawal north india,gur ke chawal ingredients,gur ke chawal recipe

सामग्री (Ingredients)

1 कप बासमती चावल
1 इंच दालचीनी स्टिक
2 हरी इलायची
2 बड़े चम्मच काजू
2 बड़े चम्मच घी
2 बड़े चम्मच बादाम
150 ग्राम गुड़
2 लौंग
1/2 छोटा चम्मच सौंफ
2 बड़े चम्मच किशमिश
2 चुटकी नमक

gur ke chawal,gur ke chawal sweet dish,gur ke chawal winter,gur ke chawal tasty,gur ke chawal delicious,gur ke chawal north india,gur ke chawal ingredients,gur ke chawal recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर लगभग 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। 4 टेबल स्पून गरम पानी में केसर के धागों को भिगोकर अलग रख दें।
- अब एक बर्तन लें। इसमें गुड़, सौंफ, दालचीनी, कुटी हुई इलायची और 1 कप पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और इसे लगभग 10-15 मिनट तक पकने दें।
- अब इसमें 2 चुटकी नमक और भिगोया हुआ केसर डाल दें और मिलाएं। अब एक कड़ाही में घी डालकर गरम होने के लिए रख दें।
- काजू, बादाम, किशमिश डालकर भून लें। इसे अच्छे से मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक कि किशमिश फूल न जाए और काजू, बादाम हल्के भूरे रंग के न हो जाएं।
- सूखे मेवे निकालकर एक तरफ रख दें। बचे हुए घी में 1 कप पानी के साथ भीगे हुए चावल डालकर ढक्कन से ढक दें।
- चावल को तब तक पकाएं जब तक कि सारा पानी सोख न ले। चावल थोड़े कच्चे लग सकते हैं लेकिन चिंता न करें। इन्हें गुड़ की चाशनी में और पकाया जाता है।
- अब गुड़ की चाशनी को कड़ाही में डालें। इसे लगभग 6-8 मिनट तक या चावल-गुड़ की चाशनी को सोखने तक पकने दें।
- साथ ही भुने हुए मेवे भी डाल दें और एक अच्छा मिश्रण तैयार करें। आखिरी 2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें। गुड़ वाले चावल तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’