न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अदरक चटनी : साउथ इंडियन फूड को पसंद है इसका साथ, पक्का है खाने का जायका बढ़ना #Recipe

चटनी चाहे जो भी हो जीभ पर राज करती है। यह खाने का जायका कई गुना बढ़ा देती है। आज हम बात कर रहे हैं साउथ इंडियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 4:10:42

अदरक चटनी : साउथ इंडियन फूड को पसंद है इसका साथ, पक्का है खाने का जायका बढ़ना #Recipe

चटनी चाहे जो भी हो जीभ पर राज करती है। यह खाने का जायका कई गुना बढ़ा देती है। आज हम बात कर रहे हैं साउथ इंडियन फूड का स्वाद बढ़ाने वाली अदरक की चटनी की, जो काफी पसंद की जाती है। कई फूड आइटम्स में इसका प्रयोग जायके को बदलकर रख देता है। इसे कई अन्य स्नैक्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चटनी को बनाना बेहद सरल है। आप अगर डोसा, इडली बनाने जा रहे हैं तो इसे जरूर आजमाएं। हमारी बताई विधि की मदद से आप बाजार जैसी चटनी आसानी से तैयार कर सकते हैं।

ginger chutney,ginger chutney south indian food,ginger chutney spicy dish,ginger chutney tasty,ginger chutney delicious,ginger chutney ingredients,ginger chutney recipe,ginger chutney snacks

सामग्री (Ingredients)

अदरक – 100 ग्राम
लहसुन – 2 टेबल स्पून
चना दाल – 1 टेबल स्पून
उड़द दाल – 1 टेबल स्पून
मेथी दाना – 1/4 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
इमली – 50 ग्राम
गुड़ – 100 ग्राम
सूखी लाल मिर्च – 25-30
धनिया बीज – 1 टेबल स्पून
तेल – 2-3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
पानी – आधा कप

तड़के के लिए

चना दाल – 1/2 टी स्पून
उड़द दाल – 1/2 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
कढ़ी पत्ते कटे – 1 टेबल स्पून
सूखी लाल मिर्च – 2-3
तेल – 2 टेबल स्पून

ginger chutney,ginger chutney south indian food,ginger chutney spicy dish,ginger chutney tasty,ginger chutney delicious,ginger chutney ingredients,ginger chutney recipe,ginger chutney snacks

विधि (Recipe)

- सबसे पहले अदरक को साफ पानी से धोएं और साफ करें। इसके बाद अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- अब एक कड़ाही में 2-3 चम्मच तेल डालें और गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो अदरक के टुकड़े डालकर 2 मिनट तक भूनें।
- अदरक तब तक भूनना है जब तक कि उसका रंग न बदलने लगे। इसके बाद कटे हुए लहसुन डालकर उन्हें भी अदरक के साथ भूनें।
- जब दोनों चीजें भुन जाएं तो एक बाउल में निकालकर रख दें। अब कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें।
- इसमें चना दाल, उड़द दाल, धनिया बीज, जीरा और मेथी दाना डालकर सॉट करें। इन्हें तब तक भूनें जब तक कि मसालों में से खुशबू न आने लगे।
- इसमें सूखी लाल मिर्च डालें और धीमी आंच पर भूनें। फिर गैस बंद कर दें और सारी सामग्री को मिक्सर जार में ट्रांसफर करें और बिना पानी डालें सभी मसालों को पीस लें।
- मसाला पिसने के बाद मिक्सर जार खोलें और उसमें भुना हुआ अदरक और लहसुन डालें। फिर दोबारा सभी सामग्रियों को पीस लें और मोटा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आधा घंटे तक एक चौथाई कप गरम पानी में भीगी इमली को मिक्सर में डालें और उसमें गुड़ और नमक डालकर स्मूद पेस्ट तैयार होने तक ब्लेंड करें।
- चटनी में जरूरत के हिसाब से पानी भी मिलाएं और तैयार होने के बाद बड़े बाउल में निकालकर रख दें।
- अब तड़का तैयार करने के लिए कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें। इसमें राई, चना दाल, उड़द दाल, 2-3 सूखी लाल मिर्च, कढ़ी पत्ते और हींग डालकर भूनें।
- जब मसाला चटकने लगे तो गैस बंद कर दें और तैयार तड़के को चटनी की बाउल में डालकर फैलाएं। तैयार है अदरक की चटनी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका