न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलू चॉप : अपनों के चेहरे पर लाना चाहते हैं खुशी तो इससे बढ़कर डिश और क्या होगी #Recipe

आप अगर खाने के जरिये अपनों के चेहरे पर खुशी बिखेरना चाहते हैं तो हम आपको आलू चॉप बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Sep 2024 4:20:52

आलू चॉप : अपनों के चेहरे पर लाना चाहते हैं खुशी तो इससे बढ़कर डिश और क्या होगी #Recipe

आप अगर खाने के जरिये अपनों के चेहरे पर खुशी बिखेरना चाहते हैं तो हम आपको आलू चॉप बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को छोटे और बड़े सब लोग काफी पसंद करते हैं। यह बंगाल की फेमस डिश है। इसे ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक्स के तौर पर भी खाया जा सकता है। यह बनाना आसान होता है। इसको बनाने में मुख्य रूप से आलू और बेसन सहित अन्य मसालों का प्रयोग किया जाता है। आप भी कुछ नया और अलग ट्राई करने की सोच रहे हैं तो इस पर जरूर विचार करें। इस डिश में कुछ ऐसी बात है जो सबके दिलों में उतर जाएगी।

aloo chop,aloo chop ingredients,aloo chop recipe,aloo chop delicious,aloo chop tasty,aloo chop bengali dish,aloo chop breakfast,aloo chop snacks,potato,potato chop

सामग्री (Ingredients)

उबले बड़े आलू – 2
बेसन – 100 ग्राम
कॉर्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 3 टी स्पून
प्याज कटा – 1
बेकिंग सोडा – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पत्ता कटा – 2 टेबल स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल

aloo chop,aloo chop ingredients,aloo chop recipe,aloo chop delicious,aloo chop tasty,aloo chop bengali dish,aloo chop breakfast,aloo chop snacks,potato,potato chop

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बड़ी बाउल लें और उसमें आलू छीलकर डाल दें फिर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें और कुछ देर भूनें।
- जब प्याज का रंग गोल्डन ब्राउन होने लगे तो उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिला दें।
- सभी को अच्छे से मिक्स करने के बाद 1-2 मिनट तक भूनें। इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती डाल दें।
- अब इस मिश्रण में पहले से मैश कर रखे हुए आलू को डालकर अच्छी तरह से मिला दें। करछी से चलाते हुए इस मिश्रण को कुछ देर तक भून लें।
- अब चॉप के लिए मिश्रण तैयार हो गया है। गैस बंद कर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब एक दूसरी बाउल लें और उसमें बेसन, कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर डालकर सभी को मिक्स कर दें।
- इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर बेसन का घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें की पानी थोड़ा-थोड़ा कर डालना है वर्ना घोल ज्यादा पतला बन सकता है।
- अब आलू के तैयार मिश्रण को लें और उसकी छोटी-छोटी टिक्कियां तैयार कर लें। उन्हें एक-एक कर बेसन के घोल में डुबों दें।
- अब एक कड़ाही में टिक्की को तलने के लिए तेल गरम करें। जब तेल उबलने लगे तो उसमें बेसन में घुली हुई टिक्कियों को डालकर फ्राई करें।
- इस दौरान गैस की फ्लेम को मीडियम पर रखें। टिक्की को दोनों ओर से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें।
- उसके बाद एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी टिक्कियों को तल लें। तैयार है आलू की चॉप। इसे चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका