न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2024 : पनीर अंगारा जैसी डिश मिल जाए तो खुश हो जाएगी तबीयत, तय है तारीफें मिलना #Recipe

खुशियों का त्योहार दिवाली जल्द ही आने वाला है। अलग-अलग और नए-नए व्यंजन इस पर्व पर सबका ध्यान खींचते हैं। ऐसा लगता है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Oct 2024 4:10:17

Diwali 2024 : पनीर अंगारा जैसी डिश मिल जाए तो खुश हो जाएगी तबीयत, तय है तारीफें मिलना #Recipe

खुशियों का त्योहार दिवाली जल्द ही आने वाला है। अलग-अलग और नए-नए व्यंजन इस पर्व पर सबका ध्यान खींचते हैं। ऐसा लगता है कि इस दौरान कुछ ऐसा बनाया और खिलाया जाए जिससे सबका दिल खुल हो जाए और बेशुमार तारीफें मिलें। आज हम आपको एक ऐसी ही शानदार रेसिपी पनीर अंगारा बताने जा रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि पनीर अधिकतर फूड लवर्स की फेवरेट लिस्ट में शामिल होता है। ऐसे में यह डिश उनका दिन बना देगी। फेस्टिव सीजन में अगर किसी को मनपसंद चीज मिल जाए तो लगता है कि मनचाही मुराद पूरी हो गई। आप डिनर में इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

Diwali 2024 : पनीर अंगारा जैसी डिश मिल जाए तो खुश हो जाएगी तबीयत, तय है तारीफें मिलना #Recipe

सामग्री (Ingredients)

पनीर – 250 ग्राम
टमाटर - 4
अदरक - 1 इंच
हरी मिर्च – 2
सूखी लाल मिर्च – 1
दालचीनी का टुकड़ा - 1 इंच
करी पत्ता - 2 छोटे टुकड़े
लौंग - 3
छोटी हरी इलायची - 3
काली मिर्च - 7
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
हरा धनिया - 3 टेबल स्पून
पनीर – ½ कप (ग्रेट किया हुआ)
तेल – 4 टेबल स्पून
मक्खन - 1 टेबल स्पून
नमक - 1 छोटी चम्मच
कोयले का टुकड़ा - 1
शिमला मिर्च - 1
हींग - ½ चुटकी
जीरा - 1.25 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर - ½ टी स्पून
काजू - 3 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून

Diwali 2024 : पनीर अंगारा जैसी डिश मिल जाए तो खुश हो जाएगी तबीयत, तय है तारीफें मिलना #Recipe

विधि (Recipe)

– सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा और 1 सूखी लाल मिर्च को मोटा-मोटा कतर लें। अब एक गहरे पैन में 1 बड़ा चम्मच कच्ची घानी तेल डालकर मद्धम आंच पर गरम करें।
- अब इसमें जीरा, दालचीनी, करी पत्ता, लौंग, काली मिर्च डालकर तड़का लगाएं। जब यह हल्का भुन जाए तब इसमें टमाटर, हरी मिर्च, अदरक के टुकड़े और काजू डालकर ढक्कन से ढंक दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक टमाटर एकदम मुलायम न हो जाएं। इसके बाद इसे गैस से नीचे उतारकर पंखे के नीचे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में पीस लें।
– अब एक कड़ाही में 3 बड़े टेबल स्पून तेल डालकर गरम होने दें फिर इसमें जीरा, टमाटर का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कसूरी मेथी डालें।
- इसे मद्धम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि मसाला और तेल अलग-अलग न दिखाई देने लगे। अब इसमें कटी शिमला मिर्च डालकर भून लें।
– अब आंच पर कोयला रखकर इस पर थोड़ा सा तेल डालकर इसे सुलगने दें। जब मसाला और तेल अलग हो जाएं तो इसमें 1 कप पानी, नमक, कटा हरा धनिया डाल मिलाएं।
- अब इसमें पहले से कटे हुए पनीर के क्यूब और कसा हुआ पनीर डाल मिक्स कर लें। अब एक ढक्कन से इस ग्रेवी को ढककर मद्धम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें।
- जब लगे कि सब्जी पक चुकी है तो इसमें सुलगाया हुआ कोयला रखकर इसके ऊपर से हींग और तेल डालकर 15 मिनट के लिए ढक्कन से बंद कर दें।
– इसके बाद ढक्कन खोलकर एक चिमटे की मदद से कोयला निकालकर बाहर रख दें और मक्खन व बारीक कटा हरा धनिया ऊपर से डालकर सर्विंग बाउल में निकाल लें। तैयार है पनीर अंगारा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल