न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दाबेली : अगर गुजराती खान-पान पसंद करते हैं तो इस स्ट्रीट फूड को किसी हाल में न करें मिस #Recipe

इन दिनों स्ट्रीट फूड का चलन है। इन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे गुजराती स्ट्रीट फूड दाबेली की रेसिपी। अन्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Nov 2024 4:16:54

दाबेली : अगर गुजराती खान-पान पसंद करते हैं तो इस स्ट्रीट फूड को किसी हाल में न करें मिस #Recipe

इन दिनों स्ट्रीट फूड का चलन है। इन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे गुजराती स्ट्रीट फूड दाबेली की रेसिपी। अन्य गुजराती डिश ढोकला, फाफड़ा, खाखरा की जैसे यह भी काफी लोकप्रिय है और पूरे देश में जगह बना चुकी है। स्नैक्स के तौर पर यह हिट है। यह महाराष्ट्र के वड़ा पाव की जैसे दिखता है। यह कम मिर्च वाला और मिठास लिए होता है। आप भी अगर गुजराती खान-पान पसंद करते हैं तो इस डिश से हरगिज न चूकें। रुटीन स्नैक्स को खाकर बोर हो गए हैं और नई डिश ट्राई करने की सोच रहे हैं तो इस पर विचार करें। यह बनाना काफी आसान है और इसमें पड़ने वाले मसाले इसका स्वाद और बढ़ा देते हैं।

dabeli,dabeli gujarati dish,dabeli street food,dabeli ingredients,dabeli recipe,dabeli snacks,dabeli tasty,dabeli delicious,dabeli children

सामग्री (Ingredients)

पाव – 5-6
आलू उबले – 3-4
प्याज – 1
जीरा – 1/2 टी स्पून
सौंफ – 1/2 टी स्पून
तिल – 1 टी स्पून
दालचीनी – 1/2 इंच
लौंग – 5-6
चक्र फूल – 1
तेजपत्ता – 1
काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
सूखा नारियल – 2 टी स्पून
सूखी लाल मिर्च – 2-3
साबुत धनिया – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
चीनी – 1 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून
नारियल कद्दूकस – 1 टेबल स्पून
इमली चटनी – 5-6 टी स्पून
हरी चटनी – 5-6 टी स्पून
मसालेदार मूंगफली – 2 टेबल स्पून
अनार – 2 टेबल स्पून
सेव – 2 टेबल स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
तेल – 2-3 टेबल स्पून
मक्खन – टोस्टिंग के लिए
नमक – स्वादानुसार

dabeli,dabeli gujarati dish,dabeli street food,dabeli ingredients,dabeli recipe,dabeli snacks,dabeli tasty,dabeli delicious,dabeli children

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मसाला बनाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके लिए एक कड़ाही में धनिया के बीज, सौंफ, जीरा, काली मिर्च, दालचीनी डालें।
- इसके बाद तेजपत्ता, तिल, सूखा नारियल और सूखी लाल मिर्च भी मिला दें। अब इसमें लौंग डालकर धीमी आंच पर सभी मसालों को भूनें।
- जब मसालों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें और मसाले ठंडे होने दें। अब सभी मसालों को मिक्सी में डालें और ऊपर से अमचूर, चीनी, हल्दी और नमक डालकर पीस लें।
- मसाला बारीक पीसने के बाद एक बर्तन में निकाल लें। मसाला तैयार है। अब आलू मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबालें और उनके छिलके उतारकर बड़ी बाउल में मैश कर दें।
- इसके बाद एक कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें। इस बीच एक छोटी कटोरी में 3 टी स्पून दाबेली मसाला डालें और ऊपर से 2 टेबल स्पून इमली की चटनी और एक चौथाई कप पानी मिला दें।
- इसे अच्छी तरह से मिलाएं जिससे कोई गांठ न रह जाए। अब इस मसाले के मिश्रण को गरम तेल में डाल दें। तेल में डालने के बाद मसाले को 2 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद इसमें मैश किया आलू और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। 1 मिनट तक और भूनने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें।
- अब मिश्रण को कद्दूकस नारियल, धनिया पत्ती, अनार, सेव और मसालेदार मूंगफली के साथ टॉप करें। एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- इस दौरान पाव को बीच में से काट लें और उसकी एक साइड पर 1 चम्मच हरी चटनी ओर दूसरी तरफ 1 चम्मच इमली की चटनी फैला दें।
- इसके बाद दाबेली मिश्रण को पाव में भर दें और 1 टी स्पून बारीक प्याज को इसमें स्टफ करें। इसके बाद तवे पर मक्खन डालें और तैयार दाबेली को उसमें रोस्ट करें।
- इसे दोनों ओर से सुनहरा भूरा होने तक रोस्ट करना है। इसके बाद इसे सेव में रोल कर दें और गरमागम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक