न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छेना पोड़ा : ओडिशा की यह मिठाई किसी खास अवसर पर तैयार कर घरवालों को दें सरप्राइज #Recipe

हमारे देश के हर हिस्से में खाने की अलग-अलग चीजें मशहूर हैं। इन परंपरागत डिश की लोकप्रियता का आलम ऐसा होता है कि ये...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Dec 2024 5:11:43

छेना पोड़ा : ओडिशा की यह मिठाई किसी खास अवसर पर तैयार कर घरवालों को दें सरप्राइज #Recipe

हमारे देश के हर हिस्से में खाने की अलग-अलग चीजें मशहूर हैं। इन परंपरागत डिश की लोकप्रियता का आलम ऐसा होता है कि ये पूरे देश में अपनी जगह बना लेती हैं। आज हम बात कर रहे हैं ओडिशा की बेहद खास रेसिपी छेना पोड़ा की। इसे भगवान जगन्नाथ का प्रसाद भी कहा जाता है। इसका सारा स्वाद इसे पकाने यानी बेक करने पर ही निर्भर करता है। हमारा मानना है कि यह मिठाई घर के हर सदस्य को पसंद आएगी। आप इसे किसी भी खास अवसर पर तैयार कर सरप्राइज दे सकते हैं। इसे कटे हुए ड्राई फ्रूट के साथ सजाकर केक की तरह काटकर परोसें।

chhena poda,chhena poda sweet dish,chhena poda odisha,chhena poda tasty,chhena poda delicious,chhena poda ingredients,chhena poda recipe,chhena poda festival

सामग्री (Ingredients)

1 1/2 लीटर दूध
3 टेबल स्पून चीनी
2 टेबल स्पून देसी घी
2 टेबल स्पून बारीक कटे काजू
2 टेबल स्पून बारीक कटे बादाम
2 टेबल स्पून नींबू का रस/विनेगर
1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
250 ग्राम नमक

chhena poda,chhena poda sweet dish,chhena poda odisha,chhena poda tasty,chhena poda delicious,chhena poda ingredients,chhena poda recipe,chhena poda festival

विधि (Recipe)

- सबसे पहले कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें। दूध को बीच-बीच में चलाते रहें।
- जब इसमें उबाल आ जाए तो दूध में विनेगर या नींबू का रस डालकर कड़छी ले चलाते हुए मिलाएं।
- 4-5 मिनट तक तेज आंच पर उबालने के बाद दूध फट जाएगा और छेना बन जाएगा।
- एक बड़े बर्तन पर सूती का कपड़ा रखें और इसमें फटा दूध डालकर छान लें, ताकि छेना को अलग किया जा सके।
- छेने को एक बर्तन में निकाल लें। फिर इसमें सूजी, चीनी, सारे ड्राईफ्रूट, इलायची पाउडर और एक चम्मच देसी डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- चम्मच से चलाते हुए फेंटने के बाद छेने को हथेलियों से मिक्स करें। अगर छेना ज्यादा गरम है तो इसमें 1-2 चम्मच पानी डालकर मैश करें।
- ध्यान रखें, छेना पोड़ा बनाने के लिए छेने का टेक्सचर थोड़ा चिपचिपा और गीला होना चाहिए। अगर छेने का मिश्रण ऐसा नहीं रहेगा तो छेना पोड़ा अच्छा नहीं बनेगा।
- छेने को 8-10 मिनट के लिए ऐसे ही बर्तन में छोड़ दें। इसके बाद कड़ाही में नमक डालकर मीडियम आंच पर रखें।
- नमक पर बड़ा कटोरे या बर्तन में ढक्कन लगाकर प्रीहीट करें। 8-10 मिनट का समय काफी है। एक छोटे बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लें।
- चिकनाई लगे हुए बर्तन में तैयार छेना पेस्ट डालकर चम्मच से समतल कर लें। अब प्रीहीट वाले बर्तन का ढक्कन हटाकर इसके अंदर छोटा बर्तन रख दें।
- ढक्कन लगाकर 35-40 मिनट तक धीमी आंच पर बेक करें या पकने दें। तय समय बाद बर्तन को कड़ाही से हटा लें और ठंडा होने दें।
- ढक्कन हटाकर छेना पोड़ा को किनारे से छुड़ाकर एक प्लेट पर पलट लें। तैयार है ओडिशा का छेना पोड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 का जोरदार उछाल, कमर्शियल गैस हुई महंगी, जानें आपके शहर के नए रेट
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
1 मई से लागू हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टंकी भरवाने से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
महंगे कच्चे तेल के बावजूद घरेलू एयरलाइंस को राहत, ATF के दामों में नहीं हुआ इजाफा
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
1 मई से लागू हुए 7 बड़े बदलाव: LPG से ATM तक बदले नियम, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
14 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन, बरगी डैम हादसे में अब तक 5 की मौत, 8 अब भी लापता; सुबह मिला एक और शव
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
2 कप परफेक्ट चाय बनाने का सही तरीका, जानें कितना पानी और दूध डालना चाहिए
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
वोटों की गिनती पर TMC को हाईकोर्ट से झटका, केंद्र कर्मियों की नियुक्ति को मिली मंजूरी; काउंटिंग से पहले बढ़ा सियासी तनाव
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले BJP की बड़ी बैठक, रणनीति और तैयारियों पर होगा गहन मंथन
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने जताया शोक, बरगी डैम हादसे के मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख सहायता राशि की घोषणा
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
जंगलों में मिलने वाला ताकत से भरपूर मौसमी फल, सेहत को देता है जबरदस्त फायदा – जानें तेंदू फल खाने का सही तरीका
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
IPL 2026 Points Table में GT को मिला बड़ा फायदा, जानिए अब टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
विराट कोहली का जलवा, खचाखच भर गया नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्टेडियम, IPL में बना नया रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म पर मुंबई इंडियंस का रिएक्शन, कोच बोले- उन्हें थोड़ा वक्त दें
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’
ईरान-ट्रंप तनाव फिर भड़का, परमाणु धमकियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का कड़ा बयान- ‘देखते हैं वे कब तक टिकते हैं’