न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बनारसी हलवा : मीठे के शौकीनों को इस डिश के साथ दें ट्रीट, लग जाएगा बार-बार खाने का चस्का #Recipe

हलवा हमारे घरों में प्रचलित मिठाई है, जिसका स्वाद सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है। यह कई तरह से बनाया जाता है। इसकी खासियत है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 4:47:49

बनारसी हलवा : मीठे के शौकीनों को इस डिश के साथ दें ट्रीट, लग जाएगा बार-बार खाने का चस्का #Recipe

हलवा हमारे घरों में प्रचलित मिठाई है, जिसका स्वाद सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है। यह कई तरह से बनाया जाता है। इसकी खासियत है कि इसकी हर वैराइटी बहुत पसंद की जाती है। आज हम आपको कद्दू से बनने वाले बनारसी हलवे की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आम तौर पर लोग आटे, सूजी, मूंग और गाजर के हलवे का मजा तो लेते रहते हैं, लेकिन बनारसी हलवे के मामले में ऐसा नहीं है। हमारा कहना है कि इस बार आप यह स्वीट डिश जरूर बनाएं। हमारी रेसिपी आपके लिए मददगार साबित होगी। यह तैयार करने के लिए कद्दू और मावे के साथ ही दूध और ड्राई फ्रूट्स की भी जरूरत पड़ती है। मीठा पसंद करने वाले लोगों को इस डिश के साथ ट्रीट दी जा सकती है।

banarasi halwa,banarasi halwa sweet dish,banarasi halwa tasty,banarasi halwa delicious,banarasi halwa dish,banarasi halwa sweet overs,banarasi halwa treat,banarasi halwa ingredients,banarasi halwa recipe

सामग्री (Ingredients)

कद्दू – 2 कप
चीनी - 3/4 कप
देसी घी – 1/2 कप
मावा (खोया) – 3/4 कप
दूध – 3 कप
बादाम – 14-15
काजू – 14-15
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून

banarasi halwa,banarasi halwa sweet dish,banarasi halwa tasty,banarasi halwa delicious,banarasi halwa dish,banarasi halwa sweet overs,banarasi halwa treat,banarasi halwa ingredients,banarasi halwa recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले कद्दू लें और उसे काटकर आगे का नरम गूदा निकाल दें और फिर ऊपरी छिलका उतार दें।
- इसके बाद कद्दू के टुकड़े काटकर मिक्सर में डालकर पीस लें और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद काजू और बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े काटकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- दूध को गरम करने के दौरान उसे बीच-बीच में चम्मच की मदद से चलाते रहें।
- जब दूध में उबाल आने लगे तो उसमें कद्दू का तैयार किया पेस्ट डाल दें और अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद इसे पकने दें।
- ध्यान रखें कि इसे चलाते रहें वरना कद्दू का पेस्ट कड़ाही से चिपक सकता है। जब हलवा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें।
- अब एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर तल लें और एक प्लेट में निकाल लें।
- अब घी में मावा डालकर भूनें। कुछ देर बाद इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं और पकने दें।
- 1-2 मिनट तक पकाने के बाद गैस की आंच धीमी कर दें और दूध-कद्दू के गाढ़े मिश्रण को डालकर मिलाएं।
- अच्छी तरह से मिक्स कर हलवा पकने दें। आखिर में ड्राई फ्रूटस और इलायची पाउडर मिक्स कर गैस बंद कर दें।
- स्वाद से भरपूर बनारसी हलवा बनकर तैयार है। इसे बाउल में डालकर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम