न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाजरा लड्डू : स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य का भी रखता है ख्याल, कई तरह से है फायदेमंद #Recipe

सर्दियों में ज्यादातर लोग गरम तासीर वाला खान-पान पसंद करते हैं। इस कारण इन दिनों तिल, गोंद, मेथी सहित कई चीजों के लड्डू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Nov 2023 4:24:10

बाजरा लड्डू : स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य का भी रखता है ख्याल, कई तरह से है फायदेमंद #Recipe

सर्दियों में ज्यादातर लोग गरम तासीर वाला खान-पान पसंद करते हैं। इस कारण इन दिनों तिल, गोंद, मेथी सहित कई चीजों के लड्डू बनाए जाते हैं, जिससे शरीर को गरमी मिले। अगर आप भी लड्डू बनाने की सोच रहे हैं तो हमारा सुझाव है कि इस बार कुछ नया ट्राई करें। ऐसे में बाजरे के आटे के लड्डू भी आपको बहुत अच्छे लगेंगे। ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनसे सर्दियों से भी बचाव होता है। बाजरा सेहत का दोस्त है। इसे खाने से कोलेस्ट्रोल काबू में रहता है। इसमें फाइबर भी खूब होता है, जिससे खाना आराम से पचता है। साथ ही इससे पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है। फॉलो करें हमारे द्वारा बताई गई विधि।

bajra laddu recipe,healthy bajra laddu,tasty bajra laddu,bajra ladoo recipe,health-friendly laddu recipe,bajra laddu for health,homemade bajra laddu,nutritious bajra laddu,bajra laddu preparation,easy bajra laddu recipe

सामग्री (Ingredients)

बाजरे का आटा - 200 ग्राम
गुड़ (टुकड़े) - 250 ग्राम
घी - 150 ग्राम
काजू - 10-12
बादाम - 10-12
गोंद - 2 टेबल स्पून
नारियल बूरा - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस )
इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच

bajra laddu recipe,healthy bajra laddu,tasty bajra laddu,bajra ladoo recipe,health-friendly laddu recipe,bajra laddu for health,homemade bajra laddu,nutritious bajra laddu,bajra laddu preparation,easy bajra laddu recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गरम करें। फिर आंच हल्की कर इसमें गोंद डालकर तल लें।
- जब गोंद अच्छी तरह फूल जाए तो इसे एक साफ और सूखे बर्तन में निकाल लें।
- कड़ाही के बचे हुए घी में बाजरे का आटा डालकर चमचे से लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनें।
- जब इसमें से सौंधी सी सुगंध आने लगे तो समझ जाएं कि आटा भुन चुका है।
- अब भुने हुए आटे को एक साफ प्लेट में निकाल लें। कड़ाही में टूटा हुआ गुड़ डालें।
- इसे मीडियम आंच पर पिघलने दें। गुड़ पिघल जाने पर गैस बंद कर दें।
- ऊपर से कतरे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम और काजू), कद्दूकस नारियल, गोंद, इलायची पाउडर और पिघला हुआ गुड़ आटे में डालकर अच्छे से मिला लें।
- लड्डू बनाने के लिए मिक्सचर तैयार हो गया। अब हथेली पर थोड़ा सा घी लगाकर थोड़ा सा मिक्सचर लेकर गोलाकार लड्डू जैसा शेप दें।
- इसी तरह बाकी मिश्रण के भी लड्डू बना लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें

पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची

जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह

रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'

बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी

iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें

Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री

रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च

आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम