न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंजीर की खीर : इसके साथ घोल दें अपनों के मुंह में मिठास, पारंपरिक मिठाई के बजाय इसे करें ट्राई #Recipe

किसी भी सेलेब्रेशन के लिए अंजीर की खीर एक बढ़िया स्वीट डिश है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें पोषक तत्वों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jul 2024 4:55:28

अंजीर की खीर : इसके साथ घोल दें अपनों के मुंह में मिठास, पारंपरिक मिठाई के बजाय इसे करें ट्राई #Recipe

किसी भी सेलेब्रेशन के लिए अंजीर की खीर एक बढ़िया स्वीट डिश है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें पोषक तत्वों का खजाना भी होता है। आप अगर किसी अवसर पर कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो हमारा कहना है कि इस मिठाई के साथ अपनों के मुंह में मिठास घोल दें। ड्राई फ्रूट अंजीर शरीर के लिए कई हिसाब से फायदेमंद है। इससे बनने वाली खीर भी को भी किसी तरह से कम नहीं माना जा सकता। इसका स्वाद आम खीर की तुलना में अलग होता है। इस बार किसी पारंपरिक मिठाई की जगह अंजीर की खीर ट्राई करके देखें। यह बनाना आसान है और इससे तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता।

anjeer ki kheer,anjeer ki kheer sweet dish,anjeer ki kheer tasty,anjeer ki kheer healthy,anjeer ki kheer special occasion,anjeer ki kheer delicious,anjeer ki kheer ingredients,anjeer ki kheer recipe

सामग्री (Ingredients)

दूध – 1 लीटर
अंजीर - 10-15
बादाम – 2 टेबल स्पून
खारक – 5-6
काजू – 2 टेबल स्पून
बादाम भिगोई हुई – 8-10
पिस्ता भिगोए – 8-10
केसर धागे – 1/4 टी स्पून
कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
हरी इलायची – 4-5
बादाम कतरन – 2 टी स्पून
देसी घी – 2 टी स्पून
चीनी – स्वादानुसार

anjeer ki kheer,anjeer ki kheer sweet dish,anjeer ki kheer tasty,anjeer ki kheer healthy,anjeer ki kheer special occasion,anjeer ki kheer delicious,anjeer ki kheer ingredients,anjeer ki kheer recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले अंजीर को धोकर उनके टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में 2 टी स्पून देसी घी डालें और गरम करें।
- जब घी पिघल जाए तो उसमें कटे हुए अंजीर के टुकड़े डालकर भूनें। इन्हें धीमी आंच पर भूनना है।
- इसके बाद एक बड़ी बाउल में दूध डालें और उसमें भुने हुए अंजीर डालकर उन्हें 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- अब कड़ाही में बचे हुए देसी घी में कटी हुई खारक और छिलके उतरी बादाम डालकर धीमी आंच पर भूनें।
- 1-2 मिनट तक इन्हें भूनने के बाद निकाल लें। इसके बाद मिक्सी की मदद से बादाम, खारक, हरी इलायची को डालकर ग्राइंड कर लें।
- अब दूध मे भिगोई अंजीर को भी इसमें डालें और पीसकर तैयार पेस्ट को बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद कड़ाही के घी में बाकी बचे ड्राई फ्रूट्स को भून लें। कड़ाही में बाकी बचा दूध डालें और उसे उबाल आने तक पकाएं।
- दूध जब उबलने लग जाए तो उसमें अंजीर का पेस्ट डाल दें। फिर कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर अंजीर की खीर को पकने दें।
- 4-5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार चीनी डाल दें और खीर को पकाएं।
- इसके बाद एक छोटी सी कटोरी में थोड़ा सा दूध लेकर उसमें केसर डालकर घोल दें।
- केसर वाले इस दूध को खीर में डालकर मिला दें। अब खीर को 3-4 मिनट तक और पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- तैयार है अंजीर की खीर। इसे पिस्ता कतरन, अंजीर के टुकड़ों से गार्निश कर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम