Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्रिज से बन जाते हैं टाइल्स पर भद्दे दाग, सफाई के लिए आजमाए ये तरीके

आजकल हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसकी वजह से राशन या भोजन का संरक्षण किया जाता हैं। फ्रिज ऐसी चीज हैं जिसे एक बार फिक्स कर दिया तो रोज हिलाना मुनासिब नहीं होता हैं जिसकी वजह से फ्रिज के नीचे की टाइल्स की अच्छे से सफाई नहीं हो पाती हैं और इसपर भद्दे दाग पड़ जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Apr 2022 5:39:00

फ्रिज से बन जाते हैं टाइल्स पर भद्दे दाग, सफाई के लिए आजमाए ये तरीके

आजकल हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता हैं जिसकी वजह से राशन या भोजन का संरक्षण किया जाता हैं। फ्रिज ऐसी चीज हैं जिसे एक बार फिक्स कर दिया तो रोज हिलाना मुनासिब नहीं होता हैं जिसकी वजह से फ्रिज के नीचे की टाइल्स की अच्छे से सफाई नहीं हो पाती हैं और इसपर भद्दे दाग पड़ जाते हैं। ये दाग सामान्य पोचे से नहीं निकलते हैं। इन्हें निकालने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ जाती हैं। ऐसे में आपका काम आसान बनाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से टाइल्स पर पड़े इन दाग-धब्बों को आसानी से हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
fridge,household care tips,household,house care बेकिंग सोडा

हम सभी अपने घर में बेकिंग सोडे को खाद्य पदार्थों में शामिल करते हैं, लेकिन सिर्फ खाना बनाने में ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार के दाग धब्बों को दूर करने के लिए भी बेकिंग सोडे का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसके इस्तेमाल से टाइल्स पर पड़े फ्रिज के निशान को भी आसानी से मिटा सकते हैं। इसके लिए आपको 1 लीटर पानी को गर्म करके इसे दाग-धब्बों वाली जगह पर छिड़कना होगा। इसके बाद इसके ऊपर दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब किसी ब्रश या स्क्रब की मदद से इसे रगड़ कर साफ कर लें। ऐसा करने से टाइल्स पर लगे फ्रिज के दाग आसानी से निकल जाएंगे। fridge,household care tips,household,house care नींबू

टाइल्स पर लगे दागों को आप जल्दी साफ करना चाहते है तो फटाफट से कुछ नींबू काट लीजिए। इनके रस को एक बाल्टी में निचोड़ लीजिए। बाल्टी में पानी मिलाइए और फर्श की सफाई कीजिए। इससे जमीन पर मौजूद सारे दाग साफ हो जाएंगे। नींबू का रस और नमक के मिश्रण से भी निशान को आप हटा सकती हैं।
fridge,household care tips,household,house care हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की मदद से आप अपने घर में टाइल्स पर लगे दागों को आसानी से हटा सकते हैं। यह नेल पेंट का दाग, रंगों का दाग, सब्जी के दाग को आसानी से साफ कर देता है। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड एक ज्वलनशील पदार्थ है इसीलिए इसके इस्तेमाल से पहले हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें। इसके इस्तेमाल के लिए हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को गर्म पानी में एक से दो चम्मच मिलाकर मिक्स करने के बाद दाग वाली जगह पर इसका छिड़काव करें और 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। कुछ देर बाद किसी ब्रश की मदद से इसे साफ कर लें ऐसा करने से टाइल्स पर लगे दाग आसानी से मिट जाएंगे। fridge,household care tips,household,house care सिरका

हमारे घरों में सिरका खाद्य पदार्थों में शामिल किया जाता है। टाइल्स पर लगे दाग-धब्बों को दूर करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के दाग हों, सिरके की मदद से आसानी से निकाला जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले निशान वाले स्थान को पानी से साफ कर लें, अब इस पर सिरके का छिड़काव करके कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर के बाद स्क्रब या सेंडपेपर की मदद से इसे रगड़ कर साफ कर लें। fridge,household care tips,household,house care अमोनिया

एक बाल्टी पानी लें और उसमें 1 कप अमोनिया मिला लें। फिर उससे अपना फ्लोर साफ करें। अमोनिया की गंध बहुत तेज होती है। ऐसे में सफाई करने के बाद खिड़की दरवाजे खोल दें ताकि आपके घर से गंध निकल जाए। fridge,household care tips,household,house care टूथपेस्ट

वैसे तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल हम अपने दांतों को साफ करने के लिए करते हैं, लेकिन दांतों को साफ करने के अलावा टूथपेस्ट हमारे घर की टाइल से जिद्दी से जिद्दी दाग निकालने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टूथपेस्ट की मदद से हम किसी भी प्रकार का दाग कुछ ही मिनटों में साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको दाग वाली जगह पर कुछ देर पानी डाल कर रखना पड़ेगा। इसके बाद दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट का मोटा सा लेप लगाकर कुछ देर के लिए यूं ही छोड़ दें। अब सेंडपेपर की मदद से दाग वाली जगह को रगड़ कर साफ करें। ऐसा करने से टाइल्स पर लगा दाग पूरी तरह से निकल जाएगा। ऐथेनॉल

आप अपने फ्लोर को साफ करने के लिए ऐथेनॉल का भी इस्तेमाल कर सकते है। एक बाल्टी पानी में एक चम्मच ऐथेनोल मिलाकर पोछा लगाएं। इससे फर्श पर मौजूद सारे दाग धब्बे साफ हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology