न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपको भी हैं राशन में कीड़े लगने का डर, स्टोर करते समय रखें इन बातों का ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से राशन को कीड़ों से आसानी से बचाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 4:20:48

क्या आपको भी हैं राशन में कीड़े लगने का डर, स्टोर करते समय रखें इन बातों का ध्यान

जब भी कभी घर पर राशन लाया जाता हैं तो इस बात की चिंता सताती हैं कि उसे किस तरह स्टोर किया जाए कि उसमें कीड़े ना लगे। जी हां, नमी की वजह से राशन में कीड़े लगना स्वभाविक हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इनकी सही से सार-संभाल की जाए और कीड़े ना लगने दिए जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से राशन को कीड़ों से आसानी से बचाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

आटा

मौसम चाहे कोई भी आटे को चींटिया व घुन लगने का डर रहता ही है। ऐसे में इससे बचने के लिए आटे में नीम की कुछ ताजी पत्तियां या सूखी लाल मिर्च रख दें। इसके अलावा आप तेज पत्ता व बड़ी इलायची का इस्तेमाल करें। इससे आटा लंबे समय तक बिल्कुल सही रहेगा।

home tips,kitchen tips,grocery safety

चीनी व नमक

नमी के कारण चीनी व नमक में चिपचिपे होने के साथ पिघलने लगते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए इन दोनों को कांच के डिब्बों में रखें। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि इसे निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें।

सूजी व दलिया

अक्सर सूजी और दलिया के भी खराब होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर इसमें कीड़े लगने की परेशानी होती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार से सूजी व दलिया खरीदने के बाद इसे एक पैन में हल्का भून लें। फिर इन्हें ठंडा करने के बाद इसमें 8 बड़ी इलायची डालकर टाइट कंटेनर में बंद कर किसी साफ, सूखी व ठंडी जगह पर ही रखें।

home tips,kitchen tips,grocery safety

चावल

बदलते मौसम के चलते चावल पर नमी व घुन लगने की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप इसमें पुदीने की पत्तियां डाल सकते हैं। इसके लिए अगर आपके पास करीब 10 किलो चावल है तो इसमें 50 ग्राम पुदीने की पत्तियां मिलाएं। इसी तरह अगर 20 किलो चावल है तो उसमें 100 ग्राम पुदीने की पत्तियां डाल दें। उसके बाद इसके डिब्बे को अच्छे से बंद कर किसी सूखी जगह रख दें। इससे आपके चावलों पर कीड़े नहीं लगेंगे।

मैदा और बेसन

मैदा और बेसन को कीड़ों से बचाने के लिए इनके डिब्बों में 1-2 बड़ी इलायची रखने से फायदा मिलता है। इसतरह ये चीजों लंबे समय तक सही रहती है।

दाल

दालों पर भी कीड़े बहुत जल्दी लगते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए सभी दालों में ताजी नीम की कुछ पत्तियां या सूखी हल्दी इनमें डाल दें। इससे दालों को कीड़ा नहीं लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म