न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लिखावट बनाती हैं आपकी पहचान, इन तरीकों से बनाए अपनी खराब हैंडराइटिंग को सुंदर

बच्चों की सुंदर हैंडराइटिंग पर जोर दिया जाए तो अच्छा हैं ताकि आगे चलकर उन्हें ऐसी किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपनी खराब हैंडराइटिंग को सुंदर बना सकते है। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Feb 2022 3:12:27

लिखावट बनाती हैं आपकी पहचान, इन तरीकों से बनाए अपनी खराब हैंडराइटिंग को सुंदर

आपने कई लोगों की लिखावट देखी होगी जिनके शब्द मोतियों से समान सुसज्जित लगते हैं। वहीँ कई लोगों को अपनी लिखावट दिखाने में शर्म आती हैं क्योंकि वो इतनी खराब होती हैं कि किसी को भी समझने में परेशानी होती हैं। लिखावट ही आपकी पहचान बन जाती है। ऐसे में बचपन से ही बच्चों की सुंदर हैंडराइटिंग पर जोर दिया जाए तो अच्छा हैं ताकि आगे चलकर उन्हें ऐसी किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अपनी खराब हैंडराइटिंग को सुंदर बना सकते है। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to improve your handwriting,household tips

ठीक से बैठकर लिखें

जब भी कुछ लिखना हो तो सही पोश्चर में बैठकर लिखें। अगर आप लेटकर या खड़े होकर लिखेंगे तो आपकी राइटिंग निश्चित तौर पर खराब होगी। जब भी लिखने बैठे तो कुर्सी-टेबल या स्टडी टेबल का प्रयोग करें।

अधिक जोर देकर ना पकड़ें पेन

लिखते समय पेन या पेंसिल को ना अधिक जोर से पकड़ें और ना ही पेपर पर उसे अधिक दबाकर लिखें। ऐसा करने से आप बेहतर राइटिंग में लिख सकेंगे।

अधिक स्पीड में ना लिखें

अगर आप हैंड राइटिंग सुधारना चाहते हैं तो अपने लिखने की स्पीड को थोड़ा कम करें। मसलन 10 मिनट में अगर आप दो पेज लिख लेते हैं तो अभी कुछ दिन आधा पेज ही लिखें। जब आपकी हैंडराइटिंग में सुधार हो जाएगा तब आप अपनी स्पीड धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।

पूरे हाथ के पोश्चर को सुधारें

कई छात्र लिखते समय केवल अपने हाथ यानी पंजे को हिलाते हैं और उनका पिछला भाग बिल्कुल स्थिर बना रहता है। जिससे उसे एक-दो पेज लिखने में ही हाथों में दर्द होने लगता है क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन पूरे हाथ में ठीक से नहीं हो पाता। इसलिए आप लिखते वक्त पूरे बाजू को मूव करें। इससे आप हैंडराइटिंग में सुधार कर सकते हैं।

tips to improve your handwriting,household tips

दो शब्दों के बीच गैप समान रखें

आप जब भी लिखें तो दो शब्दों के बीच गैप एक समान रखें। ऐसा करने से लिखावट क्लीन और बराबर दिखेगी और बेहतर लगेगी। कोशिश करें कि एक बार में ही सही लिखें जिससे बार बार काटने या ओवरराइटिंग की जरूरत ना हो।

पेंसिल या इंक पेन का करे उपयोग

भले ही किसी भी क्लास में क्यों न हो यदि आपको राइटिंग में सुधार करना है तो प्रतिदिन एक दो पेज पेंसिल से जरूर लिखें। इसके अलावा अगर आप रोज इंक पेन से लिखने की प्रैक्टिस करेंगे तो आपकी राइटिंग तेजी से सुधरेगी।

इस तरह करें प्रैक्टिस

आप रोज अगर रेत, चावल या अनाज के ढेर पर उंगलियों से लिखने की प्रेक्टिस करें तो इससे आपकी राइटिंग मोतियों जैसी हो सकती है। बच्चों को ऐसा जरूर कराना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत