न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियां आते ही पनपने लगती हैं मच्छरों की समस्या, इनसे छुटकारा पाने के लिए आजमाए ये उपाय

ऐसे में आप कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद ले सकते हैं जो घर से मच्छर भगाने के साथ ही आपको किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाने से भी बचाते हैं। तो आइये जानते हैं कुछ आसान देसी नुस्खे जो मच्छरों को घर से भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 5:28:00

गर्मियां आते ही पनपने लगती हैं मच्छरों की समस्या, इनसे छुटकारा पाने के लिए आजमाए ये उपाय

गर्मियों का मौसम जारी हैं जिसमें कई प्रकार की समस्या पनपती हैं और उनमें से एक हैं मच्छर। जी हां, सूरज ढलते ही घर में मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता हैं। मच्छर घर में घुसकर मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों को फैलाने से बाज नहीं आते हैं। जिनसे बचने के लिए आप बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते होंगे। इन कैमिकल पदार्थों को यूज करने से मच्छरों का कुछ हो या न हो पर आपके शरीर को नुकसान जरूर पहुंच सकता है। ऐसे में आप कुछ प्राकृतिक उपायों की मदद ले सकते हैं जो घर से मच्छर भगाने के साथ ही आपको किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाने से भी बचाते हैं। तो आइये जानते हैं कुछ आसान देसी नुस्खे जो मच्छरों को घर से भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

tips to get rid of mosquitos,household  tips

कपूर जलाएं

वैसे तो कपूर पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये मच्छरों के काटने से भी बचा सकता है। अगर आपके घर में भी शाम होते ही मच्छर आतंक मचाने लगते हैं तो इसके लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने कमरे में कपूर जला कर रख दीजिए। साथ ही कमरे के खिड़की और दरवाजे भी बंद कर दें। कुछ देर बाद दरवाजे खोल दें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।

नीलगिरी का तेल

अगर आपको दिन में भी मच्छर काटते हैं तो आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस नुस्खे को अपनाने के लिए नीलगिरी के तेल में बराबर मात्रा में नींबू मिला लें। अब इस तेल को शरीर पर लगा लें। इसकी तीखी गंध से मच्छर आपके आस-पास भी नहीं भटकेंगे।

नींबू और लौंग का करें प्रयोग

लौंग और नींबू जैसी चीजों की सुंगध से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में आप मच्छरों वाली जगह पर नींबू के कुछ टुकड़ों को काटकर उनमें लौंग लगाकर रख दें। थोड़ी देर में सारे मच्छर अपने आप गायब हो जाएंगे।

tips to get rid of mosquitos,household  tips

साबुन का पानी रखें

मच्छरों का हमेशा के लिए घर से सफाया करने के लिए एक बाल्टी में थोड़ा सा साबुन या डिटर्जेंट घोल कर रख दें। जब मच्छर इस पानी की तरफ जाते हैं, तो बुलबुलों में फंस कर मर जाते हैं। ऐसे आप मच्छरों की समस्या से निजात पा सकते हैं।

एल्कोहल स्प्रे

मच्छरों से निजात पाने के लिए आप एल्कोहल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मच्छर एल्कोहल की गंध को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप एक स्प्रे की बोतल में एल्कोहल को भरकर उसका स्प्रे कर दें तो मच्छर भाग जाएंगे।

तुलसी

वैसे तो तुलसी में औषधीय गुणों का भंडार है। तुलसी का पौधा लगाने से मच्छर उस जगह के आसपास नहीं आते हैं। मच्छरों से आप परेशान हैं तो तुलसी का रस निकालकर अपने शरीर पर लगाएं। इससे भी मच्छरों के काटने से राहत मिलेगी।

tips to get rid of mosquitos,household  tips

लहसुन से बनाएं स्प्रे

मच्छरों से निजात पाने के लिए आप लहसुन का नेचुरल स्प्रे भी बना सकते हैं। इसके लिए 5-6 लहसुन को पीस कर 1 कप पानी में उबाल लें। अब इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर घर के सभी कोनों में छिड़काव कर दें। इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे।

मिट्टी का तेल

मिट्टी के तेल में 20 ग्राम नारियल तेल और करीब 30 बूंद नीम का तेल डालकर घोल बना लें। इसमें थोड़ा कपूर भी मिला लें। इस घोल को लालटेन में जलाएं तो मच्छर दूर रहेंगे।

गोबर के कंडे

मच्छरों को घर से भगाने के लिए गोबर के कंडे का इस्तेमाल भी एक अच्छा घरेलू उपाय है। जिस वक्त कमरे में बहुत ज्यादा मच्छर हों उस वक्त घर के सभी खिड़की दरवाजों को बंद कर गोबर
के कंडे का धुआं कर बाहर निकल जाएं। थोड़ी देर बाद आकर सारे खिड़की दरवाजें खोल दें। घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत