न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीमारियां फैलाने का काम करते है कॉक्रोच, इन 10 तरीकों से दिलाएं घर को मुक्ति

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर कॉक्रोच से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Jan 2022 3:31:54

घर में रोज सफाई की जाती हैं ताकि गंदगी ना रहें और इसका बुरा असर लोगों की सेहत पर ना पड़े। लेकिन कई बार घरों में कॉक्रोच पनप जाते हैं जो कि बर्तनों और खाने से जुड़ी चीजों पर भी चढ़ते हैं और बीमारियां फैलाने का काम करते हैं। कोरोना के इस कहर के बीच कोई भी बीमार होना नहीं चाहेगा। ऐसे में जितना जल्दी हो सकें घर को कॉक्रोच से मुक्ति दिलाने की जरूरत हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर कॉक्रोच से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

tips to get rid of cockroaches,household tips,home decor tips

नीम

नीम एक बेहतरीन कीटनाशक है और नीम का इस्तेमाल करने से आपको कॉक्रोच को घर से खत्म करने में भी मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक लीटर पानी में मुट्टीभर नीम की पत्तियों को पीसकर डाल दें। उसके बाद आप इस पानी को छान लें और इसे स्प्रे बोतल में डालकर आप घर के उन सभी कोनो और उन जगह पर छिड़काव करें। जहां पर कॉक्रोच अधिक होते हैं ऐसा करने से कॉक्रोच वहां नहीं आएंगे और आपको इस समस्या से बचे रहने में मदद मिलेगी।

पुदीने का तेल

एक स्प्रे बोतल में आधा गिलास पानी में पंद्रह बीस बूँदे पुदीने के तेल की डालें। उसके बाद इसे मिक्स करें और घर के उन सभी कोनो और उन जगह पर छिड़काव करें जहां पर कॉक्रोच अधिक पनपते हैं ऐसा करने से कॉक्रोच वहां नहीं आएंगे।

निम्बू का रस

पोछा लगाने के पानी में रोजाना तीन से चार निम्बू का रस मिलाएं और उस जगह पर सबसे पहले पोछा लगाएं जहां कॉकरोच अधिक आते हैं। ऐसा करने से कॉक्रोच आना बंद कर देंगे लेकिन ध्यान रखें की ऐसा रोजाना करें और कॉक्रोच खत्म होने के बाद भी हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा जरूर करें।

tips to get rid of cockroaches,household tips,home decor tips

चीनी और बेकिंग पाउडर

एक कटोरे में बराबर मात्रा में चीनी और बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करें। उसके बाद इस मिश्रण को उन जगहों पर थोड़ा थोड़ा फैलाकर रख दें जहां पर कॉक्रोच आपको दिखाई देते हैं। चीनी के मीठे स्वाद के कारण जैसे ही कॉक्रोच इसके पास आएंगे वैसे ही बेकिंग सोडा के स्वाद से यह मर जायेंगे। थोड़े थोड़े समय बाद ऐसा करते रहें ताकि आपको कॉक्रोच की समस्या से बचे रहने में मदद मिल सके।

तेजपत्ता

कॉक्रोच को घर से खत्म करने के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप तेजपत्ते को मसलकर उन जगहों पर रख दें जहां कॉक्रोच आते हैं। ऐसा करने से कॉक्रोच की तेज गंध सूंघकर कॉक्रोच वहां से दूर भागने लग जायेंगे। समय समय पर आप इन पत्तियों को बदलते रहें।

लौंग

लौंग की तेज गंध भी कॉक्रोच को भगाने का एक असरदार उपाय है इसके इस्तेमाल के लिए आप किचन में, अलमारियों व् अन्य जगह पर लौंग रख दें। ऐसा करने से लौंग की गंध सूंघकर कॉक्रोच आसानी से वहां से भाग जायेंगे।

tips to get rid of cockroaches,household tips,home decor tips

डिटर्जेंट

एक गिलास पानी में तीन से चार चम्मच डिटर्जेंट डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डाल लें। उसके बाद रात को सोने से पहले इस मिश्रण का वहां छिड़काव करें जहां कॉक्रोच आते हैं। ऐसा जब तक करें जब तक आपको पूरी तरह इस समस्या से निजता नहीं मिल जाता।

लहसुन प्याज काली मिर्च

थोड़ी सी लहसुन की कलिया और आधा प्याज को मिलाकर अच्छे से पीस लें। उसके बाद इसमें काली मिर्च को मिलाएं। अब इन तीनों को अच्छे से मिक्स करके एक स्प्रे बोतल में डालें और आधा गिलास पानी डालकर अच्छे से हिलाएं। अब इस मिश्रण के अच्छे से मिक्स होने के बाद इसे स्प्रे करें। इस तरीके का इस्तेमाल करने से भी आपको घर में होने वाले कॉक्रोच की समस्या से निजात पाने में मदद मिलती है।

बोरेक्स

बोरेक्स का इस्तेमाल करने से भी आपको कॉक्रोच को घर से भगाने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप बोरेक्स पाउडर में थोड़ी चीनी मिलाकर रात को सोने से पहले उन जगह पर छिड़क दें जहां कॉक्रोच आते हैं। उसके बाद सुबह उठाकर उस जगह को अच्छे से साफ़ कर दें ताकि बोरेक्स के संपर्क में बच्चे नहीं आएं, ऐसा रोजाना रात को सोने से पहले करें।

अंडे का छिलका

अंडा खाकर यदि आप अंडे के छिलके को फेक देते हैं तो अब ऐसा नहीं करें क्योंकि अंडे का छिलका कॉक्रोच भगाने का एक असरदार उपाय है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अंडे के छिलके को छोटे छोटे टुकड़ों में करके उन जगह पर रखें जहां कॉक्रोच आते हैं। ऐसा करने से कॉक्रोच उस जगह पर नहीं आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत