Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह करें अपने लिए टूथब्रश का चुनाव, दांतों की सेहत और चमक रहेगी बरकरार

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने लिए सही टूथब्रश का चुनाव किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Mar 2021 5:56:39

इस तरह करें अपने लिए टूथब्रश का चुनाव, दांतों की सेहत और चमक रहेगी बरकरार

अपनी दिनचर्या में सभी लोग दांतों की सफाई को जरूर शामिल करते हैं ताकि दांतों की सेहत और चमक बनी रहे। इसके लिए टूथब्रश का चुनाव किया जाता हैं और सभी अपनी पसंद का टूथब्रश चुनते हैं। लेकिन देखा गया हैं कि लोग टूथब्रश का चुनाव करते समय सस्ते या विज्ञापन के चक्कर में पड़ गलत फैसला ले लेते हैं जिसका खामियाजा दांतों को भुगतना पड़ सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने लिए सही टूथब्रश का चुनाव किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

इस तरह के ब्रिसल्स हैं बेस्ट

यह कई स्टडीज में भी प्रूव हो चुका है कि बेस्ट टूथब्रश वही है जिसके ब्रिसल्स सॉफ्ट हों। ऐसे ब्रिसल्स दांतों को ज्यादा बेहतर तरीके से साफ करने में मदद के साथ ही मसूड़ों को भी डैमेज नहीं करते हैं। वहीं अगर ब्रिसल्स हार्ड होंगे तो मसूड़े छिल सकते हैं जो ब्लीडिंग की समस्या को जन्म देगा। इतना ही नहीं यह सेंसिटिविटी की प्रॉब्लम को भी बढ़ा देता है।
home tips,toothbrush tips,toothbrush selection कैसा हो टूथब्रश हेड

ऐसा टूथब्रश लें जिसका हेड पार्ट चौड़ा नहीं बल्कि पतला हो। नैरो हेड होने से ब्रेश ज्यादा अंदर तक जाते हुए सबसे पीछे के दांतों को भी साफ कर पाता है, वहीं ब्रश का सिरा चौड़ा हो तो पीछे के दांतों पर प्लॉक जमा का जमा रह जाता है जो सड़न की वजह बन सकता है।

ग्रिप वाले ब्रश

मार्केट में कई तरह के ब्रश आते हैं जिनमें से कुछ में रबर ग्रिप होती है और कुछ में नहीं। बेहतर चॉइस ग्रिप वाले ब्रश हैं क्योंकि ये पकड़ को बनाए रखने में मदद करते हुए दांतों को बेहतर तरीके से साफ करने में मदद करते हैं। home tips,toothbrush tips,toothbrush selection बच्चों के लिए चुनें सही साइज

बच्चों के लिए अगर ब्रश चुन रहे हैं तो किड्स के लिए आने वाले टूशब्रश ही लें। ये ब्रश खासतौर पर चिल्ड्रन के लिए डिजाइन होते हैं ताकि मुंह की सफाई भी हो जाए और बच्चे के दांतों या मसूड़ों को किसी तरह का नुकसान भी न पहुंचें।

बिना ब्रैंड का ब्रश

बिना ब्रैंड नेम का ब्रश लेने की भूल न करें। इस तरह के ब्रश के ब्रिसल्स से लेकर किसी चीज की टेस्टिंग नहीं हुई होती है और इन्हें महज बेचने के लिहाज से बाजार में उतारा जाता है। ऐसे में यह गम्स हेल्थ के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।

सिर्फ पॉप्युलैरिटी पर न जाएं

अक्सर लोग ऐसे ब्रश ले लेते हैं जिनका मार्केट में जमकर प्रचार हो रहा होता है, लेकिन ऐसा करना सबसे बड़ी गलती है। ऊपर लिखे पॉइंट्स को ध्यान में रखें और उसी के आधार पर अपने लिए सही टूथब्रश का चुनाव करें ताकि आपके दांतों और मसूड़ों की सेहत बरकरार रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology