न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीषण गर्मी में भी छत पर लगी टंकी का पानी नहीं होगा गर्म, अपनाएं ये आसान उपाय, नतीजा कर देगा हैरान

भीषण गर्मी में छत पर रखी पानी की टंकी का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। जानिए ऐसे आसान और प्रभावी उपाय जिनसे आप टंकी का पानी ठंडा रख सकते हैं और सूरज की गर्मी से बचा सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 5:01:51

भीषण गर्मी में भी छत पर लगी टंकी का पानी नहीं होगा गर्म, अपनाएं ये आसान उपाय, नतीजा कर देगा हैरान

अधिकांश घरों में काले रंग की पानी की टंकी होती है, जो अन्य मौसमों में तो कोई समस्या नहीं उत्पन्न करती, लेकिन जैसे ही गर्मी का मौसम आता है, इन काले पानी की टंकियों का पानी जल्दी गर्म हो जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि काला रंग गर्मी को अधिक तेजी से अवशोषित करता है। यही कारण है कि विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के दिनों में काले रंग की पानी की टंकी का पानी जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में आपको इन टंकियों को सीधे सूरज की रोशनी से बचाने की आवश्यकता होती है। यदि आपकी पानी की टंकी काली है, तो उसे रिफ्लेक्टिव रंग से पेंट करने का सुझाव दिया जाता है। वैज्ञानिक रूप से यह सिद्ध है कि सफेद रंग, जो एक रिफ्लेक्टिव रंग है, सूरज की गर्मी को परावर्तित करता है। आप पानी की टंकी को सफेद रंग से अंदर और बाहर दोनों तरफ से पेंट कर सकते हैं। इससे न केवल पानी का तापमान सामान्य रहेगा, बल्कि अंदर की ओर पेंट करने से टैंक में बैक्टीरिया की वृद्धि भी कम हो जाती है। इसके लिए 100 प्रतिशत शुद्ध ऐक्रेलिक पेंट का उपयोग करना जरूरी है।

टैंक को एल्युमिनियम फॉयल से ढकें:

गर्मियों में टैंक के पानी को ठंडा रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल एक प्रभावी उपाय है। एल्युमिनियम फॉयल गर्मी को परावर्तित करता है, जिससे टैंक पर कम धूप पड़ती है और पानी का तापमान अधिक नहीं बढ़ता। आप टैंक पर इंसुलेशन कवर भी लगा सकते हैं, जिससे गर्मियों में पानी ठंडा और सर्दियों में गर्म रहता है। इसके अतिरिक्त, यह टैंक के जीवनकाल को भी बढ़ा सकता है।

पाइप के चारों ओर कवर लगाएं:

गर्मियों में पानी केवल टंकी से ही नहीं, बल्कि पाइप से भी गर्म हो सकता है। इसलिए, पाइप को सूरज की सीधी रोशनी से बचाने के लिए उन पर कवर लगाना सबसे अच्छा उपाय है। इस प्रकार के कवर बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं, और इन्हें पाइप के चारों ओर लपेटकर पानी को ठंडा रखा जा सकता है।

टैंक को छाया में रखें:

गर्मियों में पानी की टंकी अक्सर धूप के संपर्क में आती है। यदि आप पानी की टंकी पर छाया बना देते हैं, तो यह पानी के गर्म होने से बचाता है। इस उपाय से पानी का तापमान सामान्य बना रहता है और पानी अधिक गर्म नहीं होता।

पतली थैली से ढकें:

गर्मियों में पानी की टंकी को सीधे धूप से बचाने के लिए आप टैंक को पतली थैली से ढक सकते हैं। इसके बाद, इस पर तिरपाल की परत चढ़ा सकते हैं। यह उपाय सूरज की सीधी किरणों को पानी तक पहुंचने से रोकता है, जिससे पानी कुछ हद तक ठंडा रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह से पानी के तापमान को ठंडा रखा जा सकता है।

इन उपायों से आप गर्मी के मौसम में पानी की टंकी में पानी के तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं और पानी को ठंडा रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू