Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन के अलावा सफाई में भी काम आता हैं विनेगर, जानें इसे इस्तेमाल करने के तरीके

सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता हैं जो ऑर्गेनिक कंपाउड है जो चिकनाई को दूर करने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह विनेगर का इस्तेमाल सफाई में भी किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 6:04:30

भोजन के अलावा सफाई में भी काम आता हैं विनेगर, जानें इसे इस्तेमाल करने के तरीके

आजकल कई भोज्य पदार्थ ऐसे बनाए जाते हैं जिनमें सिरके का इस्तेमाल होता हैं। जैसे कि अचार, सलाद, चाइनीज फूड या ऐसी ही कई अन्य चीजों में विनेगर अर्थात सिरके का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने की चीजों के अलावा सफाई में भी इसका इस्तेमाल किया जाता हैं। सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता हैं जो ऑर्गेनिक कंपाउड है जो चिकनाई को दूर करने का काम करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह विनेगर का इस्तेमाल सफाई में भी किया जा सकता हैं।

नल साफ करने में


अगर नल खराब हो गया है और इससे पानी नहीं आ रहा है तो दो चम्मच विनेगर में एक चम्मच नमक मिला दीजिए और इससे टोंटी को साफ कीजिए। इसी से आप शॉवर में लगी मैल को भी हटा सकते हैं।
home tips,vinegar,vinegar use,tips and tricks गिलास साफ करने में

विनेगर से किसी भी तरह की गिलास को बेहतर तरीके से साफ किया जा सकता है। चाहे स्टील की गिलास हो या शीशे की, विनेगर से क्लीन करने पर ये बेहद चमकने लगेंगी। इसके लिए एक भाग पानी और दो भाग विनेगर को मिला दीजिए। फिर गिलास पर इसे स्प्रे कर कपड़े से पोंछ दीजिए। बर्तन साफ करने में भी यही तरीका अपनाया जा सकता है।

टॉयलेट साफ करने में


विनेगर से टॉयलेट भी साफ कर सकते हैं। अगर टॉयलेट में पीलापन जम गई है और जल्दी साफ नहीं हो रहा तो विनेगर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल कर मिला लें और इससे टॉयलेट साफ करें। टॉयलेट शीट चमकने लगेगी। home tips,vinegar,vinegar use,tips and tricks किचन से बदबू हटाने में

विनेगर में एंटी माइक्रोबियल गुण होता है। इस कारण यह किचन में जम गई चिकनाई को हटा देता है। अगर किचन में बदबू आ रही है तो थोड़े से पानी में विनेगर डाल कर उसे उबाल लें और इसे किचन को साफ करे लें। किचन में आ रही बदबू अपने आप दूर हो जाएगी।

दरवाजे, खिड़कियां साफ करने में


अगर घर के दरवाजे, खिड़कियों में चिकनाई जम गई है तो उन्हें क्लीन लुक देने के लिए आधा बाल्‍टी पानी में एक कप विनेगर मिला कर मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद अखबार को विनेगर में डुबाकर इससे दरवाजे, खिड़कियां साफ कर सकते हैं। दाग छुड़ाने के बाद खिड़कियों को सूखे अखबार से पोंछें, इससे शीशे पूरी तरह से साफ हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology