न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाद बढ़ाने के साथ ही कुकिंग को आसान भी बनाएंगे ये स्मार्ट टिप्स

आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन कुकिंग टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से भोजन का स्वाद बढ़ने के साथ ही आपका काम भी आसान होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 3:32:31

स्वाद बढ़ाने के साथ ही कुकिंग को आसान भी बनाएंगे ये स्मार्ट टिप्स

भोजन हमारे जीवन का प्रमुख हिस्सा हैं जो कि ऊर्जा का स्त्रोत हैं और शरीर को चलाने के लिए जरूरी हैं। लेकिन इस भोजन में स्वाद का तड़का लग जाए तो यह जिंदगी जीने के मजे को और बढ़ा देता हैं। सभी अपने घर पर भोजन को बेहतरीन बनाने के हर संभव प्रयास करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन कुकिंग टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से भोजन का स्वाद बढ़ने के साथ ही आपका काम भी आसान होगा। तो आइये जानते हैं इन कुकिंग टिप्स के बारे में।

- सब्ज़ी बनाने के बाद अगर आप उसमें एक चम्मच देशी घी मिला दें तो सब्ज़ी का स्वाद काफी बढ़ जाता है।
- सब्ज़ी या मसाले वाली कोई भी डिश बनाने के लिए मसालों को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं स्वाद बढ़ेगा।
- आलू के परांठे बनाते समय बाकी मसालों के साथ थोड़ा सा चाट मसाला और कसूरी मेथी मिला दें स्वाद बढ़ जाता है।

home tips,cooking tips,smart tips

- पोहा बनाते समय आपस में चिपके नहीं इसके लिए पोहे को धोने के बाद उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला दें।
- सब्ज़ी की ग्रेवी में पके हुए लाल टमाटर इस्तेमाल करने से रंगत अच्छी आती है।
- पकौड़े बनाते समय बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा मिलाने से पकौड़े स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनते हैं।
- जब ग्रेवी वाली सब्ज़ी को पकाने की जल्दी हो तो उसमें सादे पानी की जगह खौला कर पानी डालें।
- पराठों का टेस्ट बढ़ाने के लिए आटे में थोड़ा सा उबला आलू मिलाएं और पराठों को बटर में सेंके।
- अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बनाकर कुछ दोनों तक रखने के लिए इसमें एक चम्मच गर्म तेल और थोड़ा सा नमक मिला दें।
- जब कभी सलाद बच जाए तो उसको फेंकने की बजाय मिक्सी में पीस कर इसकी प्यूरी बना कर आटे में गूंध कर पराठे बनाएं।

home tips,cooking tips,smart tips

- सूजी के हलवे का टेस्ट और कलर बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा बेसन भूनकर डालें।
- एगलेस केक को स्पंजी और स्वादिष्ट बनाने के लिए बैडर में केले और दही का इस्तेमाल करें।
- ग्रेवी वाली सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए सब्ज़ी में प्याज़ डालने से पहले प्याज़ को तेल में फ्राई कर के पीस लें फिर इस्तेमाल करें।
- रोटी नरम बनाये रखने के लिए रोटी दान में अदरक का छोटा टुकड़ा रख दें।
- चावल खिले हुए बने इसके लिए चावल बनाते समय ज़रा सा नमक और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालें।
- पूरियां फूली बने इसके लिए आटा गूंधते समय उसमें आधा चम्मच चीनी मिला लें।
- सब्ज़ी बनाते समय ग्रेवी में ज़रा सी शक्कर मिलाने से स्वाद बढ़ता है।
- भिंडी को क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें थोड़ा सा भुना हुआ बेसन और नींबू का रस मिलाएं।
- रायते का स्वाद बढ़ाने के लिए आधे चम्मच तेल या देशी घी में हींग और जीरे का तड़का लगाएं।
- अगर खीर ज्यादा पतली हो तो इसको गाढ़ा करने के लिए थोड़ी सी सूजी भूनकर मिला सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस