न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रेकअप के बाद पछताने से पहले दें इन 5 बातों पर ध्यान, पता चल जाएगा फैसला सही था या गलत

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको पता चलेगा कि ब्रेकअप का आपका यह फैसला सही था या गलत। तो ब्रेकअप के बाद पछताने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 1:15:15

ब्रेकअप के बाद पछताने से पहले दें इन 5 बातों पर ध्यान, पता चल जाएगा फैसला सही था या गलत

रिलेशनशिप में आने के बाद नजदीकियां और बढ़ती हैं लेकिन समय बीतने के साथ कई बार यह दूरियों में बदल जाता है क्योंकि आपके पार्टनर के साथ आपकी बात नहीं जम पा रही होती हैं। ऐसे में कई बार ब्रेकअप का सामना भी करना पड़ता हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि ब्रेकअप के बाद उदासी आने लगती हैं और पाने लिए गए फैसले पर संशय होने लगता हैं जो डिप्रेशन में ला खड़ा करता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको पता चलेगा कि ब्रेकअप का आपका यह फैसला सही था या गलत। तो ब्रेकअप के बाद पछताने से पहले इन बातों पर जरूर ध्यान दें।

breakup decision evaluation,post-breakup considerations,relationship decision analysis,assessing breakup aftermath,relationship breakup reflection,breakup hindsight checklist,evaluating breakup aftermath,reviewing breakup decisions,reflecting on relationship endings,breakup decision reassessment,analyzing post-breakup choices,breakup outcome assessment,post-breakup decision review,regret after breakup evaluation,relationship ending reflection checklist

अगर पार्टनर आपकी इज्जत नहीं करता था

इज्जत यानी रिस्पेक्ट एक ऐसी चीज है, जिसकी चाह हर किसी को होती है। रिलेशनशिप में भी रिस्पेक्ट एक बेहद जरूरी चीज है, जिसकी डिमांड दोनों ही पार्टनर की तरफ से होती है। अगर आपका पार्टनर दूसरों के सामने आपकी बेइज्जती करने से बाज नहीं आते या दूसरों के सामने आपकी गलत इमेज पेश करते हैं, तो ऐसे पार्टनर के साथ रहने का कोई मतलब नहीं बनता। अगर आपकी भी ऐसी स्थिति रही है, तो आपके ब्रेकअप का फैसला सही था।

आपने बात को संभालने की पूरी कोशिश की थी

आमतौर पर कोई भी रिश्ता ब्रेकअप के कगार पर तभी पहुंचता है, जब रिश्ते में सबकुछ ठीक-ठाक न चल रहा हो। ऐसे में अगर आपने ब्रेकअप से पहले पार्टनर की गलतफहमियां दूर करने, बात को सुधारने और रिश्ते को बचाने के हर संभव प्रयास कर लिया है, तो अब आपको पछताना नहीं चाहिए। अपनी तरफ से सारे प्रयास करने के बाद भी अगर आपका रिश्ता नहीं बच सका है, तो इसका अर्थ है कि आपका पार्टनर आपके लिए परफेक्ट नहीं था। इसलिए उसे अपना पास्ट समझकर भुलाएं और जिंदगी में आगे बढ़ें।

आपका अक्सर झगड़ा होता था

अगर आप किसी इंसान को अपना पार्टनर चुनते हैं, तो इसलिए क्योंकि आपको किसी शख्स की जरूरत होती है, जो आपसे भावनात्मक रूप से जुड़ सके और आपका साथ निभा सके। मगर यदि आप दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े की नौबत बन जाती है, तो ऐसे रिश्ते से ब्रेकअप कर लेना ज्यादा बेहतर है। अगर ब्रेकअप से पहले आप और आपके पार्टनर आपस में अक्सर झगड़े रहते थे, तो आपके ब्रेकअप का फैसला बिल्कुल सही है। किसी न किसी दिन आपके रिश्ते को इस मोड़ पर पहुंचना ही था।

breakup decision evaluation,post-breakup considerations,relationship decision analysis,assessing breakup aftermath,relationship breakup reflection,breakup hindsight checklist,evaluating breakup aftermath,reviewing breakup decisions,reflecting on relationship endings,breakup decision reassessment,analyzing post-breakup choices,breakup outcome assessment,post-breakup decision review,regret after breakup evaluation,relationship ending reflection checklist

अगर रिश्ते में आपके लिए पर्सनल स्पेस नहीं बचा था

पर्सनल स्पेस हर किसी के लिए जरूरी है। अगर आपका पार्टनर आपकी अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले भी खुद लेने लगे और आपको उन्हें मानने के लिए मजबूर करने लगे, तो ब्रेकअप का फैसला बिल्कुल सही था। रिश्ता कितना भी खास और पुराना हो, पर्सनल स्पेस के बिना आपको इसमें घुटन महसूस होने लगेगी। इसलिए ऐसे रिश्ते में रहने से बेहतर है कि आप खुद को आजाद कर लें।

अगर पार्टनर ने आपमें इंटरेस्ट खो दिया था

रिश्तों में कई बार ऐसा भी होता है कि शुरुआती दौर में सबकुछ ठीक-ठाक चलता है और रिश्ते का रोमांच बना रहता है, मगर थोड़े दिन बाद आपका पार्टनर आपमें इंटरेस्ट खोने लगता है। ऐसे रिश्ते को सीरियस रिलेशनशिप नहीं कह सकते हैं, मगर कई बार पार्टनर चुनते समय लोगों से गलती हो जाती है। इसलिए अगर आपने इस बात को भांप लिया है कि आपके पार्टनर का अब आपमें कोई इंटरेस्ट नहीं रहा है, तो आपके ब्रेकअप का फैसला बिल्कुल सही था।


राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत