Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

करना चाहते है बजट में अपनी शादी की शॉपिंग, भारत की ये 5 जगहें रहेगी बेस्ट

आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आपको शादी के लिए सभी चीजें मिल जाएगी और वो भी कम बजट में। यहां के बाजारों में आपके शादी की पूरी शॉपिंग हो जाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Nov 2021 10:51:40

करना चाहते है बजट में अपनी शादी की शॉपिंग, भारत की ये 5 जगहें रहेगी बेस्ट

शादियों का सीजन जारी हैं और बाजारों में इसके चलते रौनक देखी जा सकती हैं। शादी के लिए घरों में कई चीजों की जरूरत पड़ती हैं जैसे कि आउटफिट, डिजाइनर ड्रेसेस, ज्वेलरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या और भी कुछ। इन सभी चीजों की पूर्ती के लिए लोग एक शहर से दूसरे शहर दौड़ते रहते है फिर भी उन्हें एक जगह सभी चीजों नहीं मिल पाती हैं और खर्चा भी काफी हो जाता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जहां आपको शादी के लिए सभी चीजें मिल जाएगी और वो भी कम बजट में। यहां के बाजारों में आपके शादी की पूरी शॉपिंग हो जाएगी।
wedding shopping,indian places शादी की खरीददारी के लिए फेमस है दिल्ली

शादी की खरीददारी करने के लिए आपको कहीं ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि दिल्ली ही वो जगह है जहां से आप अपनी शादी की पूरी शॉपिंग कर सकते हैं। दिल्ली में वेडिंग शॉपिंग करना इसलिए अच्छा है, क्योंकि यहां हर तरह की क्लास के लोगों के लिए वेडिंग आउटफिट मिल जाते हैं। अगर आपका बजट कम कीमत में शादी की खरीददारी में अच्छी चीज लेना का है, तो इसके लिए चांदनी चौक, करोल बाग और लाजपत नगर जैसे बाजार बहुत अच्छे हैं, जो आपके बजट में शादी की ड्रेसेस से लेकर ज्वेलरी, फुटवेयर आदि उपलब्ध कराते हैं। यहां शादी का सहरा, नोटों से बना हार, सजा हुआ नारियल, मोरी, चूढ़ा और कलीरे किनारी बाजार में मिल जाते हैं। नई सड़क पर शादी के लहंगे और साड़ियां मिल जाती हैं, जिसकी कीमत रिटेल मार्केट की तुलना में 30 फीसदी कम होती है।

यहां मनीष मल्होत्रा, रितु कुमार जैसे बड़े-बड़े डिजानर्स के कॉपी किए हुए शादी के डिज़ाइनर लहंगे 15 हजार से 50 हजार रूपए तक में मिल जाते हैं। यहां करीब 1000 दुकानें हैं, जो शादी के कारोबार से जुड़ी हैं। इसलिए यहां आपको शादी के सामान की लिस्ट की हर चीज़ आसानी से मिल जाती है। शादी की रस्मों से जुड़ा हर सामान आसानी से मिल जाएगा। लेकिन अगर आप शादी से जुड़ी हर चीज पर अच्छा खासा निवेश करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आपको हौज खास, ग्रेटर कैलाश, साउथएक्स, शाहपुर जैसी हाईक्लास और पॉश मार्केट में जाना होगा। यहां हर चीज काफी महंगी, लेटेस्ट और डिजाइनर मिलती है। दिल्ली में डिजाइनर बुटीक की कमी नहीं है। यहां अगर आप हाई एंड डिजानरों की तलाश में हैं, तो गौरव गुप्ता, पायल प्रताप, रोहित बल जैसे फेमस डिजाइनर्स के बुटीक यहां पर हैं। wedding shopping,indian places शादी की शॉपिंग के लिए मुबंई है बेस्ट

मुंबई को सपनों का शहर कहा जाता है। सच ही है, क्योंकि यहां पर हर दुल्हन का अपनी वेडिंग आउटफिट्स को लेकर सपना पूरा हो जाता है। फैशन हब मुंबई दुनियाभर के फैशन डिजाइनर का मानो घर है। इसलिए आपको शादी से जुड़ी कोई भी चीज बड़ी ही आसानी से मिल जाती है। यहां ऐसे कई मार्केट हैं, जो कम और ज्यादा बजट वाली शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं। अगर शादी की शॉपिंग को लेकर आपका बजट अच्छा खासा है तो शहर में रितु कुमार और मनीष मल्होत्रा जैसे हाई एंड डिजाइनर के स्टोर्स हैं, लेकिन अगर आप शादी के लिए लोकल डिजाइनर्स की तलाश कर रहे हैं तो इसके लिए आप यूबी सिटी के शिमर में जाएं जो डिजाइनर जमीला और सीमा मल्होत्रा द्वारा खोला गया वेडिंग बुटीक है। रितु पांडे इंदिरानगर के एक बड़े ब्राइडल स्टोर की डिजाइनर हैं।

सरिता मंडोत और दीपिका गोविंद जैसे डिजाइनर्स भी अपने काम के लिए काफी लोकप्रिय हैं। लेकिन यदि आपका बजट कम है और आप डिजाइनर बुटीक से शॉपिंग करना नहीं चाहते तो आप ऑरियन मॉल, सम्यक, नल्ली और दीपम सिल्क्स जैसी जगहें ट्राय कर सकते हैं। साथ ही कम बजट में शादी की शॉपिंग के लिए सीजन, रूपकला, फ्रेंडशिप, एश्वर्या डिजाइन स्टूडियो और बावरी फैशन जैसे स्टोर्स पर भी जा सकते हैं। बजट के प्रति ज्यादा जागरूक लोग शादी की शॉपिंग मसरानी एस्टेट, गोरेगांव, मलाड, ठाणे, सांता क्रूज और मरिन लाइन्स जैसे जगहों से कर सकते हैं। शादी की शॉपिंग के लिए कोलोबा अच्छा मार्केट है। वहीं क्राफोर्ड मार्केट यहां का होलसेल मार्केट है, जहां ड्रेस मटेरियल, ट्रेवल बैग्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिलती है। लेकिन अगर आपका बजट अच्छा है तो आप विले पार्ले, ब्रीच कैंडीख्, जुहू और कोलोबा से बेस्ट शॉपिंग कर सकते हैं। wedding shopping,indian places डेस्टिनेशन वेडिंग की शॉपिंग के लिए जाएं जयपुर

जब शादी की खरीददारी की बात हो, तो जयपुर सबसे अच्छी जगहों में से एक है। जयपुर अपने सांस्कृतिक आकर्षण और पारंपरिकता के लिए जाना जाता है। केवल दूल्हा-दुल्हन के लिए सूट, शेरवानी, लहंगे ही नहीं बल्कि बेहतरीन गहने भी मिलते हैं। अगर आपको जयपुर से ज्वेलरी की शॉपिंग करनी है तो बिना सोचे समझे जौहरी बाजार जाएं। यहां से सोने, चांदी और स्टोन जड़े गहने मिल जाएंगे। साथ ही यहां शादी के लहंगे खरीदने के लिए कई दुकानें भी हैं। यदि आप शादी के लिए कस्टमाइज्ड आउटफिट खरदीना चाह रहे हैं तो यहां मौजूद छोटी-छोटी दुकानों पर साड़ी और ब्लाउज दोनों खरीद सकते हैं।

दुल्हन के लिए डिजाइर लहंगा खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए एम्बर रोड, सी-स्कीम, एमआई रोड और जौहरी बाजार बेस्ट है। लेकिन अगर आप डिजाइनर बुटीक की खोज कर रहे हैं तो सैफ्रन सबसे अच्छा बुटीक है जहां आपको डिजाइनर निधि ठोलिया द्वारा डिजाइन किए आउटफिट मिलेंगे। इसी तरह अगर आप जड़ाऊ गहने खरीदना चाहते हैं तो ज्वेलरी डिजाइनर सुनीता शेखावत के स्टोर पर जाएं, लेकिन यहां जाने से पहले आपको अपॉइनमेंट लेना होगा। इसके अलावा आप जयपुर में ज्वेल्स एंपोरियम और जैम पैलेस भी जा सकते हैं। यहां आपको जड़ाऊ ज्वेलरी के साथ पारंपरिक ज्वेलरी के टुकड़े भी मिल जाएंगे। wedding shopping,indian places डेस्टिनेशन वेडिंग की खरीददारी के लिए कोलकाता अच्छी जगह

सिटी ऑफ जॉय में आपका स्वागत है। संस्कृति और सहित्य में समृद्ध कोलकाता शादी की शॉपिंग करने के लिए अच्छा शहर है। शादी की शॉपिंग के लिए यहां बुर्राबाजार, गरियाहाट, बाउ बाजार में बंगाली, बनारसी से लेकर उत्तर भारतीय लहंगों का अच्छा कलेक्शन मिलेगा, वो भी एकदम आपके बजट के अनुसार। अगर आप अपनी शादी की ड्रेस टेलर पर सिलवाना चाहते हैं तो एमजी रोड इसके लिए बेस्ट है। यहां पर आपको कॉस्मेटिक्स के साथ शादी से जुड़ी जरूरत की हर चीज मिल जाएगी। हल्दी की पोशाक से लेकर ब्राइडल लहंगा तक आपको यहां सबकुछ मिल जाएगा। शहर में कई जगह हैं, जो शादी के समारोह के लिए पॉकेट फ्रेंडली रेंज प्रदान करती हैं। यहां का न्यू मार्केट शादी का लहंगा खरीदने के लिए परफेक्ट जगह है। इस जगह को लहंगा हब कहते हैं।

यहां पर आपको बनारसी साडिय़ा और लहंगे अच्छे नहीं मिलेंगे, इसलिए भूलकर भी इन्हें तलाशने में समय बर्बाद न करें। इसके लिए कॉलेज स्ट्रीट में इंडियन सिल्क हाउस, मोहिनी मोहन कांजिलाल की दुकान अच्छी है। यहां पर बंगाली दुल्हन की साडिय़ों की अच्छी रेंज मिल जाती है। गोल्ड ज्वेलरी खरीदने के लिए आप बाउ बाजार जाएं। यहां पर सेंको गोल्ड से लेकर पीसी चंद्रा , अंजलि ज्वेलर्स से लेकर तमाम ज्वेलर्स गोल्ड की बेहतरीन ज्वेलरी डिजाइन्स पेश करते हैं। वहीं यहां के बैग्री मार्केट से आप शादी के लिए कॉस्मेटिक्स और हैंडबैग और डिजाइन वेडिंग पर्स का अच्छा कलेक्शन खरीद सकते हैं। wedding shopping,indian places डेस्टिनेशन वेडिंग की शॉपिंग के लिए जाएं हैदराबाद

शादी की शॉपिंग करने के लिए हैदराबाद भी अच्छा शहर है। हैदराबाद के बाज़ार के आभूषण और कढ़ाई किए हुए कपड़ों का जवाब नहीं है। खासतौर से यहां के ब्राइडल आउटफिट में नवाबी टच होता है। अगर आप दुल्हन का लहंगा खरीदना चाहते हैं तो यहां के तंबाकू बाजार में आना ना भूलें। यह एक ऐसा बाजार है, जहां हर बजट के अनुसार दुल्हन के लिए कुछ न कुछ लेटेस्ट है। आपका बजट चाहे कम हो या ज्यादा आप यहां से आराम से शादी का जोड़ा खरीद सकते हैं। यहां का नामापल्ली मार्केट जूते, चूढिय़ां, बैग, फुटवेयर और आभूषण के लिए काफी पॉपुलर है। यदि आप शादी से जुड़ा घर का सामान खरीदना चाहते हैं तो बिना सोचे बेगम बाजार चले जाइए।

यहां घर की जरूरतों का सारा सामान किफायती दामों में मिल जाता है। वहीं कोटी भी अच्छी जगह है, जहां महिलाओं के खरीदने के लिए बहुत कुछ है। यह बाजार महिलाओं के लिए शॉपिंग के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां महिलाओं को शादी से जुड़ी हर रस्म के लिए ट्रेंडी और लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे। अगर हैदराबाद से आप अच्छे बजट की शॉपिंग करने के लिए तैयार हैं तो जुबरी हिल्स और बंजारा हिल्स बेस्ट जगह हैं। शहर के इस पॉश इलाके में डिजाइन बुटीक हैं, जहां आप अपनी पसंद के अनुसार ड्रेस डिजाइन करा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका