न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनाना चाहते हैं 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न को यादगार, पहुंचे देश की इन जगहों पर

हर साल 15 अगस्त को आजादी का दिन अर्थात स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। साल 1947 में देश को आजादी मिली उसके बाद से यह दिन हर साल जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 4:52:22

मनाना चाहते हैं 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न को यादगार, पहुंचे देश की इन जगहों पर

हर साल 15 अगस्त को आजादी का दिन अर्थात स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। साल 1947 में देश को आजादी मिली उसके बाद से यह दिन हर साल जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। सभी इस दिन इस देश को आजादी दिलाने के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों और जवानों को याद करते हैं। इस साल देश आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा हैं जो अपनेआप में एक नया जोश भरता हैं। अगर आप 75वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न को यादगार बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पहुंचकर आप देशभक्ति के रंग में सरोबर हो जाएंगे। आइये जानते है इन जगहों के बारे में...

75th independence day,75th independence day celebration

कारगिल युद्ध स्मारक

अगर आप कारगिल युद्ध में वीर गति प्राप्त होने वाले सैनिकों के स्मारकों को देखना चाहते हैं तो आपको इस बार कारगिल युद्ध स्मारक यानी लद्दाख ज़रूर पहुंचना चाहिए। यह वह स्थान है जहां एक बार घूमने के बाद आप खुद को भारतीय होने पर लाख गुणा गौरवान्वित महसूस करेंगे। हजार से भी अधिक की फीट पर मौजूद इस स्मारक के अंदर वीर गति प्राप्त सैनिकों का नाम स्मारक के अंदर एक बलुआ पत्थर पर लिखे गए हैं। 15 अगस्त को यहां हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

75th independence day,75th independence day celebration

लाल किला

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के लाल किले से अच्छी जगह और क्या होगी। कहा जाता है कि जब भारत को आजादी मिली थी तो देश के पहले प्रधानमंत्री ने लाल किले से भी भाषण दिया था। दिल्ली में स्थित यह ऐतिहासिक फोर्ट हर साल कई कहानियों का साक्षी बनता है। ऐसे में अगर आप 15 अगस्त को दिल्ली में घूमने का प्लान बना रहे हैं आप यहां जा सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली में इंडिया गेट, राज घाट और गांधी स्मृति आदि जगहों पर जा सकते हैं।

75th independence day,75th independence day celebration

वाघा बार्डर

वाघा बार्डर, पाकिस्तान और भारत के बीच की इकलौती सड़क सीमा है, जहां हर साल 15 अगस्त के दिन लोगों का हुजूम उमड़ता है यहां के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए। दोनो देश इसी सीमा पर एक दूसरे को आजादी की बधाई देते हैं। देशभक्ति गीतों पर लोग नाचते गाते मौज मानते हैं। इस दिन यहां लोगों का जोश देखने लायक होगा

75th independence day,75th independence day celebration

राज घाट

यमुना नदी के किनारे स्थित राज घाट, महात्मा गांधी के यादों का स्मारक है। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक भी विजय घाट के नाम से स्थित हैं। हर साल यहां आजादी के दिन इन महान व्यक्तियों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाती है।

75th independence day,75th independence day celebration

इंडिया गेट

इंडिया गेट का नाम सुनते ही अलग से रूह में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ती है। यहां स्थित अमर जवान ज्योति, जो भारतीय सैनिकों का मंदिर है लोगों में देश प्रेम की भावना को और बढ़ा देती है। आपको कई देशभक्ति फिल्मों में इंडिया गेट के नजारे देखने को जरूर मिलेंगे। रंग दे बसंती का वो सीन तो आप सबको याद ही होगा जब सारे दोस्त इंडिया गेट से गुज़रते हुए इंडिया गेट को सलामी देते जाते हैं।

75th independence day,75th independence day celebration

जलियांवाला बाग

आजादी का जश्न मनाने के लिए पंजाब के अमृतसर शहर से कई अच्छी जगह नहीं हो सकती है। जी हां, यहां आप जलियांवाला बाग घूमने के लिए जा सकते हैं। जलियांवाला बाग वो स्थान है जहां 1919 में हजारों बेगुनाह लोगों पर गोलियां चलाई गई थी। अमृतसर में आप सिर्फ जलियांवाला बाग ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध वाघा बॉर्डर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आप स्वर्ण मंदिर में भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

75th independence day,75th independence day celebration

मुनाबाव बॉर्डर

वाघा बॉर्डर तो आप एक बार नहीं बल्कि कई बार घूमने के लिए गए होंगे, लेकिन इस बार 15 अगस्त को आपको मुनाबाव बॉर्डर ज़रूर जाना चाहिए। आपको बता दें कि यह बॉर्डर राजस्थान के बाड़मेर में है। यहां आप परेड ही देख सकते हैं। इसके अलावा यह आप पाकिस्तान के मध्य चलने वाली रेल को भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप राजस्थान में लोंगेवाला बॉर्डर भी घूमने का जा सकते हैं।

75th independence day,75th independence day celebration

अल्फ्रेड पार्क

अल्फ्रेड पार्क जिसे कंपनी गार्डेन के नाम से भी जाना जाता है, वही जगह है जहां चंद्रशेखर आजाद ने देश के लिए लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान गंवाई थी। इसे चंद्र शेखर आजाद पार्क के नाम से भी जाना जाता है। इलाहाबाद का यह सबसे बड़ा पार्क है जहां चंद्रशेखर आजाद का स्मारक स्थापित है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत