Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतियों की पसंदीदा जगह हैं सिंगापुर, जानें यहां घूमने लायक पर्यटन स्थल

सिंगापुर एक एशियाई देश हैं जिसे दुनिया के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। सिंगापुर इतना सुंदर हैं कि कई बार जाने के बाद भी यहां फिर जाने की इच्छा होती हैं। सिंगापुर जाने की बात सुनकर ही मन खुशी से झूम उठता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Aug 2022 4:52:31

भारतियों की पसंदीदा जगह हैं सिंगापुर, जानें यहां घूमने लायक पर्यटन स्थल

सिंगापुर एक एशियाई देश हैं जिसे दुनिया के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। सिंगापुर इतना सुंदर हैं कि कई बार जाने के बाद भी यहां फिर जाने की इच्छा होती हैं। सिंगापुर जाने की बात सुनकर ही मन खुशी से झूम उठता है। अगर इसे भारतियों की पसंदीदा विदेशी जगह कहा जाए तो गलत नहीं होगा। यहां के फेमस मॉल और पर्यटन स्थलों पर आपको घुमते हुए भारतीय आसानी से मिल जाते हैं। सिंगापुर एक ऐसे सपने की तरह है जिसमे चकाचौंध और रोमांच पूरी तरह लिप्त है। आज इस कड़ी में हम आपको सिंगापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप घूमने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
singapore,singapore tourist destination,tourist places in singapore,holidays in singapore,international tourist destinations ऑर्चर्ड रोड

ऑर्चर्ड रोड सिंगापुर दर्शनीय स्थल में एक बहुत ही प्रसिद्ध स्थल है। सिंगापुर की नाइट लाइफ काफी सुंदर है और रात के समय इस देश के बाजारों में घूमने का एक अलग ही मजा है। अगर आप सिंगापुर जाते हैं तो ऑर्चर्ड रोड जरूर जाएं। ऑर्चर्ड रोड में आपको काफी सुंदर माहौल देखने को मिलेगा। ऑर्चर्ड रोड पर कई सारे रेस्टोरेंट और शॉपिंग करने की दुकान भी मौजूद है। यह रोड़ काफी लंबा है और इस रोड पर रात के समय कई सारी लाइट जलाई जाती हैं। जिसकी वजह से यह रोड बेहद ही सुंदर दिखता है। singapore,singapore tourist destination,tourist places in singapore,holidays in singapore,international tourist destinations बोटैनिकल गार्डन

सिंगापुर पर्यावरण के नजरिए से भी बेहतर प्लेस माना जाता है। यहां स्वच्छता का ख्याल रखा जाता है। शायद ही कोई जगह मिले, जहां गंदगी दिख जाए। बोटैनिकल गार्डन 158 साल पुराना गार्डन है। इस गार्डन को देखकर आपको लगेगा कि सिंगापुर को प्रकृति का वरदान मिला है। सिंगापुर बोटैनिकल गार्डन 52 हेक्टेयर इलाके में फैला है, जहांं नैशनल ऑर्किड कलेक्शन के तहत तीन हजार से ज्यादा ऑर्किड उगाए गए हैं। यहां की सरकार सुंगेई बुलोह वेटलैंड्स रिजर्व को लोगों को उनके आधुनिक जीवन के तनाव से दूर करने के लिए इसे एक शांत डेस्टिनेशन के रूप में प्रमाेट कर रही है।
singapore,singapore tourist destination,tourist places in singapore,holidays in singapore,international tourist destinations यूनिवर्सल स्टूडियो

सिंगापुर के सेंटोसा द्वीप में स्थित यूनिवर्सल स्टूडियो खुबसूरत जगहों में शामिल है जहां हजारो लोग घुमने तथा यूनिवर्सल स्टूडियो का लुफ्त उठाने जाते है अगर आप अपने परिवार के साथ घुमने गये है तो इस जगह घूमना बिलकुल न भूले यह जगह हॉलीवुड फिल्मो का एक केंद्र है अगर आपकी किस्मत अच्छी हुयी तो इस जगह आप हॉलीवुड के बहुत प्रसिद्ध सितारों से भी मिल सकते है एक शब्दों में कहा जाए तो यह एक फिल्म सिटी है यहाँ आपको बहुत ही अच्छे-अच्छे रेस्टोरंट भी मिलेंगे जहां आप सिंगापुर के खाने का आनंद ले सकते है और यूनिवर्सल स्टूडियो में बहुत बड़ा कपड़ो का मार्केट भी लगता है जहां से आप कपड़ो की खरीदारी भी कर सकते है। singapore,singapore tourist destination,tourist places in singapore,holidays in singapore,international tourist destinations चाईनाटाउन

हाट, बाजार के शोरगुल से परिचित होने के लिए आप यहाँ आ सकते है। यहाँ से आप चाइना की पारंपरिक वस्तुओं को बटोरकर काफी सारी यादें घर ले जा सकते है। अगर आप यहाँ आए है तो मरियम्मन हिन्दू मंदिर एवं बुद्ध टूथ रेलिक मंदिर अवश्य जाऐं। चाइना का सबसे रंगीन मंदिर, थिआन हॉक केंग भी यहीं स्थित है, जो यहाँ का सबसे प्राचीन मंदिर है। यह मन को आध्यात्मिकता प्रदान करने का अच्छा केन्द्र है। singapore,singapore tourist destination,tourist places in singapore,holidays in singapore,international tourist destinations जुरोंग बर्ड पार्क

जुरोंग बर्ड पार्क सिंगापुर दर्शनीय स्थल का दूसरा प्रसिद्ध स्थल है। जुरोंग बर्ड पार्क में आपको तरह तरह के पक्षी देखने को मिलते हैं और आप इन पक्षी के साथ फोटो भी खींचवा सकते हैं। ये पार्क 49 एकड़ में फैला हुआ है और इस पार्क को अच्छे से घूमने में आसानी से तीन घंटे का समय लग जाता है। जुरोंग बर्ड पार्क में 400 प्रजातियों के 5,000 पक्षी मौजूद हैं। singapore,singapore tourist destination,tourist places in singapore,holidays in singapore,international tourist destinations चांगी बीच

सिंगापुर के प्रमुख स्थलों में से एक चांगी बिच बहुत ही खुबसूरत पार्क है जो चांगी पॉइंट से लेकर चांगी फेरी रोड तक लगभग 3 किलोमीटर में फैला हुआ है यह बिच बहुत ही ज्यादा शांत है जहाँ अपने समय व्यतित करने के लिए जाते है और समुद्र के किनारे एन्जॉय करते है चांगी बिच के शाम का नज़ारा कुछ ज्यादा ही आकर्षक है क्युकी शाम के समय आप सूर्यास्त का बेहद खुबसूरत नज़ारा देख सकते है आप अपने परिवार के साथ आप यहाँ पिकनिक मना सकते है तथा समुद्री भोजन का भी आनंद उठा सकते है और साथ ही में आप थोड़ी दूर पर स्थित चांगी गाँव में भी घूम सकते है। singapore,singapore tourist destination,tourist places in singapore,holidays in singapore,international tourist destinations सिंगापुर ज़ू

यह एक पारिवारिक स्थल है, यहाँ कुछ जानवरों की बेहद खूबसूरत और विलुप्त प्रजातियाँ रहती है। यहाँ 300 से भी अधिक प्रजातियाँ है, जिसमे-जिराफ़, कोआला, ज़ैब्रा और वाईट टाइगर शामिल है। इसके फ्रोज़न टुुण्ड्रा में ध्रुवीय भालू और रैकोन डॉग की प्रजातियाँ है। फ्रेजाइल फॉरेस्ट, कीड़ों से भरा हुआ है। कुछ और आकर्षित चीज़े, जैसे-स्पलेश सफारी शो, ओरंगुतन एक्सिबिट और जंगल ब्रेकफास्ट भी आकर्षण का केंद्र है। यहाँ आकर आप भरपूर आनंद पा सकेंगे। singapore,singapore tourist destination,tourist places in singapore,holidays in singapore,international tourist destinations मेर्लिओन पार्क

मेर्लिओन पार्क सिंगापुर दर्शनीय स्थल का एक बहुत ही प्रसिद्ध स्थल है। मेर्लिओन पार्क में आप बोटिंग करने का मजा ले सकते हैं। इस जगह से आपको सिंगापुर शहर की चकाचौंध देखने को मिलती है। इस पार्क को अच्छी तरह से घूमने में 45 मिनट लग जाते हैं। वहीं रात के समय आप इस पार्क में बनी झील के पास बैठकर सुकून के पहल गुजार सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका