न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

जब भी कभी बिरयानी की बात की जाती हैं तो मुंह पर हैदराबाद का नाम जरूर आता हैं जो अपने स्वाद के लिए दुनियाभर में जाना जाता हैं। हैदराबाद दक्षिण भारत में उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र है जो अपने पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Apr 2024 3:53:57

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

जब भी कभी बिरयानी की बात की जाती हैं तो मुंह पर हैदराबाद का नाम जरूर आता हैं जो अपने स्वाद के लिए दुनियाभर में जाना जाता हैं। हैदराबाद दक्षिण भारत में उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र है जो अपने पर्यटन के लिए भी जाना जाता हैं। हर साल लाखों की संख्या में सैलानी यहां की वास्तुकला, इतिहास और कला का दीदार करने पहुंचते हैं। आप यहां मकबरे, महल, किलों और मस्जिदों के भव्य वास्तुशिल्प को देख सकते हैं। वहीँ खरीददारी का शौक रखने वालों के लिए अनोखे पुराने बाजार के साथ-साथ यहां कई मॉल भी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हैदराबाद के प्रमुख आकर्षण के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की सैर करना अपनेआप में एक अनूठा अनुभव हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

चारमीनार

हैदराबाद शहर में स्थित इस चारमीनार की संरचना चार बड़े मीनारों पर होने की वजह से पूरी दुनिया में इसे चारमीनार के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक शैली में निर्मित इस चारमीनार को मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने सन् 1591 ई० में बनवाया था। इस चारमीनार को हैदराबाद का शान भी कहा जाता है, जहां भारत के हर एक कोने से करोड़ों की संख्या में पर्यटक इस चारमीनार को देखने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हैदराबाद ट्रिप को बिना चारमीनार को विजिट किए कंप्लीट करने वाले पर्यटकों की ट्रिप आधी-अधूरी होती है।

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

गोलकोंडा फोर्ट

गोलकुंडा किला शहर के पश्चिमी भाग में घूमने के स्थानों में से एक है। यह केवल एक पर्यटक आकर्षण नहीं है, बल्कि बेहतरीन वास्तुकला का एक उदाहरण है। भारत में सबसे पुराने और सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक गोलकोंडा की स्थापना सबसे पहले 1143 ईस्वी के आसपास काकतीय राजवंश में हुई थी। काकतीय शासकों द्वारा एक ग्रेनाइट पहाड़ी के ऊपर बनाया गया, यह किला कई अन्य राजवंशों के उत्थान और पतन का गवाह था। गोलकोंडा फोर्ट की संरचना लगभग 400 फीट की है और अब यात्रियों, इतिहासकारों, और आम आदमी के बीच एक प्रमुख आकर्षण है। गोलकोंडा फोर्ट को शेफर्ड हिल के रूप में भी जाना जाता है। हैदराबाद के इतिहास के चमत्कारों में से एक, यह किला अभी भी अपने अविश्वसनीय ध्वनिक प्रभावों के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है।

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

फलकनुमा पैलेस

यह सुंदर पैलेस ऊंचाई पर स्थित है, इसलिए इसे फलकनुमा कहा गया था, जिसका मतलब होता है आसमान का आइना। महल इटली के एक वास्तुकार द्वारा पांचवें पैगाह अमीर के लिए बनाया गया था। जिसे बाद में निजाम ने जीत लिया था। निजाम को कला में बहुत शौक था, उन्होंने इस पैलेस में तरह तरह की मूर्तियां, चित्रकारी, फर्नीचर दुनिया के हर कोने से मंगवाया। यहाँ शाम को साउंड एवं लाइट शो होता है, जो गोलकोंडा किले के इतिहास को बताता है। इसकी अभी ताज ग्रुप द्वारा देख रेख की जा रही है, और इसे एक हेरिटेज होटल के रूप में निर्मित करवाया जा रहा है।

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

रामोजी फिल्म सिटी

अगर आप फिल्मों के बेहद शौकीन हैं, तो आपको एक बार हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। 1991 में रामोजी समूह के प्रमुख रामोजी राव द्वारा स्थापित, रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद शहर के बाहर एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है। यह 2500 एकड़ में फैला हुआ है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स के रूप में प्रमाणित किया गया है। दन स्ट्रीट, हॉलीवुड साइनेज, जापानी उद्यान, हवाई अड्डे, अस्पताल, परिदृश्य और इमारतों के साथ-साथ प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न शूटिंग साइट मौजूद हैं। रामोजी फिल्म सिटी में हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ देखने के लिए जरूर मिलेगा, यहां के कई तरह के रेस्टोरेंट, बच्चों के लिए पार्क, लाइट शो, शॉपिंग करने के लिए कई वेन्यू जैसी चीजें भी मौजूद हैं।

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

हुसैन सागर झील

हैदराबाद शहर से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हुसैन सागर झील भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है। यह झील करीब 6 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है, जिसके बीच में भगवान गौतम बुद्ध की 18 फीट ऊंची मूर्ति को भी स्थापित किया गया है। इस झील में वाटर स्पोर्ट्स और बोटिंग वगैरह की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। आप इस झील को अपने फैमिली के साथ भी विजिट कर सकते हैं।

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

बिड़ला मंदिर

बिड़ला मंदिर हैदराबाद में सबसे महत्वपूर्ण हिंदू मंदिरों में से एक है और पूरे वर्ष तीर्थयात्रियों द्वारा इसे अक्सर देखा जाता है। रामकृष्ण मिशन के स्वामी रंगनाथनंद द्वारा निर्मित, बिड़ला मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। शुद्ध सफेद संगमरमर से निर्मित, बिड़ला मंदिर एक पहाड़ी मंदिर है, जो 280 फीट ऊंची पहाड़ी पर द्रविड़ियन, राजस्थानी और उत्कल वास्तुकला का चित्रण करता है। 1966 में बिड़ला फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया निर्माण कार्य पूरा होने में लगभग 10 साल लग गए। हिंदुओं के लिए हैदराबाद में जाने के लिए शुभ स्थानों में से एक इस भव्य मंदिर में शिव, शक्ति, गणेश, हनुमान और ब्रह्मा के साथ भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर हैं।

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

नेहरु जूलॉजीकल पार्क

हैदराबाद के बहादुरपुर में 300 एकड़ में फैले इस पार्क में 1500 से भी ज्यादा जानवर है। यह वर्ष 1959 में स्थापित किया गया था और 1963 में इसका उद्घाटन हुआ था। यहाँ आप शेर, रॉयल बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, गैंडा आदि बहुत जानवर यहाँ देखने को मिल जायेंगें। यहाँ भारतीय कोबरा, स्टार कछुआ और बड़े विशाल कछुआ भी देखने को मिलते है। यहाँ पर हाथी की सवारी भी की जा सकती है। इसके अलावा यहाँ लायन सफारी पार्क, बच्चों के लिए ट्रेन और प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय भी है।

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

चौमहल्ला पैलेस

हैदराबाद में कई ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक चौमहल्ला पैलेस है। यह हैदराबादी निज़ामों का पूर्व आधिकारिक निवास हुआ करता था और अब ये एक प्रमुख स्मारक है। भव्य स्मारक में दो विशाल प्रांगण और साथ ही एक भव्य भोजन कक्ष है जिसे 'खिलावत' के नाम से जाना जाता है। इस परिसर को सुंदर फव्वारों, विशाल हरे-भरे बगीचों, कई महलों, घंटाघर, और काउंसिल हॉल से सजाया गया है।

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

मक्का मस्जिद

हैदराबाद शहर से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मस्जिद भारत के सबसे बड़े, पुराने और प्रसिद्ध मस्जिदों में से एक है, जो करीब 400 साल पुराना है। इस मस्जिद का निर्माण करने के लिए सऊदी अरब में स्थित मक्का के मिट्टी और पत्थर का भी इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से इस मस्जिद को मक्का मस्जिद के नाम से जाना जाता है। इस मस्जिद को मोहम्मद कुली कुतुब शाह के द्वारा बनवाया गया है, जहां लाखों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग आते हैं।

हैदराबाद को कहा जाता हैं ‘मोतियों का शहर’, यहां जाएं तो जरूर करें इन 10 जगहों की सैर

कुतुब शाही मकबरा

कुतुब शाही मकबरा हैदराबाद में घूमने के लिए ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। कुतुब शाही मकबरा हैदराबाद के संस्थापक राजवंश के शासकों के अंतिम विश्राम स्थल का प्रतिनिधित्व करता है। फारसी, हिंदू और पठान स्थापत्य डिजाइनों का सबसे प्रामाणिक कुतुब शाही मकबरे का निर्माण खुद शासकों ने किया था। कब्रें सात कुतुब शाही राजाओं को समर्पित हैं, जिन्होंने 170 से अधिक वर्षों तक गोलकुंडा पर शासन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर