न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिटी ऑफ़ गोल्ड के नाम से जाना जाता हैं दुबई, बुर्ज खलीफा के साथ ही लें इन जगहों पर घूमने का आनंद

ज्यादातर भारतवासी जब भी कभी पहली विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो दुबई जाना बहुत पसंद करते हैं। दुबई पूरी दुनिया के पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Jun 2023 4:10:26

सिटी ऑफ़ गोल्ड के नाम से जाना जाता हैं दुबई, बुर्ज खलीफा के साथ ही लें इन जगहों पर घूमने का आनंद

ज्यादातर भारतवासी जब भी कभी पहली विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो दुबई जाना बहुत पसंद करते हैं। दुबई पूरी दुनिया के पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। दुबई संयुक्त अमीरात का एक प्रसिद्ध और आलीशान शहर है जो अमीरों का देश होने के साथ ही प्राकृतिक रूप से भी काफी अधिक अमीर हैं। सिटी ऑफ़ गोल्ड के नाम से जाना जाने वाला शहर दुबई अपने आप में कई पर्यटन स्थलों का खजाना है। यहां की गगनचुंबी ईमारत, शानदार शॉपिंग मॉल, अति आधुनिक जीवन शैली और आकर्षक नाइटलाइफ़ दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। दुबई एक ऐसा सुंदर एवं खूबसूरत देश हैं जहां पर स्थित कई ऐसे स्थल हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। यहाँ कई अनोखे पर्यटन स्थल है जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो चूका है। अगर आप दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में...

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

बुर्ज खलीफा

दुबई में घुसते ही सबसे पहला सवाल टूरिस्ट का यही होता है कि, यहां से बुर्ज खलीफा कितना दूर है? कैसा दिखता है? और उसकी ऊंचाई कितनी है? अगर आपके भी मन में यही सब सवाल हैं, तो हम आपको बता दें बुर्ज खलीफा 163 मंजिला बना हुआ है। आसमान को छूती हुई ये संरचना दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि आप इसे नब्बे किलोमीटर की दूरी से भी निहार सकते हैं। इसके इंटीरियर पार्ट में 24 केरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। 124 माले तक के लिए यहां का टिकट 4400 रु है, 125 से 148 वे माले तक के लिए यह का टिकट 10,500 रू के आसपास है।

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

मिरेकल गार्डन

दुबई में घूमने वाली जगहों में मिरेकल गार्डन दुनिया के सबसे सुंदर और सबसे बड़े प्राकृतिक फूलों के बागानों के लिए जाना जाता हैं। पर्यटकों के मन को लुभाने वाला यह मिरेकल गार्डन दुबई एक सुंदर फूल उद्यान है, जो संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में डबैलैंड जिले में स्थित है। दुबई के मिरेकल गार्डन को 2013 में वेलेंटाइन डे पर लॉन्च किया गया था। 72,000 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में यह उद्यान फैला हुआ हैं।

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

बुर्ज अल अरब

बुर्ज अल अरब होटल दुनिया की शीर्ष पांच लक्ज़री होटलों में से एक है। दुबई से जुड़े एक छोटे टापू पर स्थित बुर्ज अल अरब जिसका अर्थ होता है दुबई का टावर को दुबई की शान माना जाता है। ये दुनिया का तीसरा सबसे ऊँचा होटल है। बुर्ज अल अरब होटल जुमेराह समुद्र तट पर एक मानव निर्मित द्वीप पर बनी हुई है। दुनिया का एकमात्र 7 सितारा होटल जो केवल एक होटल ही नहीं दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक पर्यटन स्थल भी है। इस होटल को जुमेराह ग्रुप के द्वारा संचालित किया जाता है। 321 मीटर ऊँची इस होटल में केवल 28 दो मंजिला फर्श है और कुल 202 कमरे है। होटल में रोल्स रॉयस कार, हेलीकॉप्टर और एक निजी बीच की सुविधा उपलब्ध है।

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

गोल्ड सुक

गोल्ड सुक दुबई के बारे में बताया जाता है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मंडी है। दुबई ट्रिप पर अगर आप घूमने के लिए गए हैं और आप सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो आप दुबई में स्थित इस गोल्ड सुक को विजिट कर सकते हैं। यहां पर आपको अलग-अलग तरह के बहुत सारे सोने के आभूषण मिल जाएंगे। यहां के सोने के आभूषण को पूरे विश्व में पसंद किया जाता है। सोने की खरीदारी करने के लिए दुबई में स्थित यह जगह काफी प्रसिद्ध एवं अच्छी जगह है।

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

जुमेराह

पाम जुमेराह दुबई के सबसे प्रसिद्ध कृतिम दीपों में से एक है और यह दुबई में एक अद्भुत और रोमांचक पर्यटक आकर्षण है। अपनी ताड के पेड़ के आकर की तरह देखने वाला यह एक मानव निर्मित द्वीप है जो फारसी की खाड़ी में स्तिथ है। यह स्थान कई लक्जरी होटल, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और अन्य कई आकर्षणों का घर है। यह स्थान वास्तव में पर्यटकों को शामिल होने के लिए कई गतिविधयां प्रदान करता है जिनमें शॉपिंग मॉल से लेकर लक्ज़री बीच रिसॉर्ट्स तक शामिल हैं। पाम जुमेराह दुबई में घूमने के लिए एक बहेतरीन स्थान है जहाँ आप अपने परिवार के साथ एक अद्भुत आकर्षण का मजा ले सकते हैं।

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

डेजर्ट सफारी

आपने कई हॉलीवुड फिल्मों में या बॉलीवुड मूवी में दुबई के इस डेजर्ट सफारी से स्टंट करते हैं हुए देखा होगा। यहां की डेजर्ट सफारी लोगों को बहुत लुभाती है। दुबई सफारी एक ऐसा एडवेंचर है जहां आपकी धड़कने तेज हो सकती हैं। यहां रेत के टीलों पर जीप या जिप्सी, ऊंट की सवारी, क्वैड बाइक, सैंड बोर्डिंग आदि चलाई जाती हैं। यहां डेजर्ट सफारी के लिए अगर आप जिप्सी लेते हैं तो उसमें 6 लोगों के लिए करीब 4000 रु देने पड़ते हैं।

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

दुबई फाउंटेन

दुबई फाउंटेन दुबई में और एक शानदार आकर्षण है जो दुनिया का सबसे बड़ा कोरियोग्राफ किया गया फाउंटेन शो है और दुबई में सबसे शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह दुनिया की सबसे बड़ा डांसिंग फाउंटेन है और यहाँ आने वाले सभी के लिए एक प्रमुख आकर्षणों का केंद्र भी है। इस शानदार जल स्मारक के डिजाइन में विभिन्न आकारों के पांच वृत्त और दो चाप शामिल हैं। यह दुबई शहर के बुर्ज खलीफा झील में स्थित है जिसे एक अद्वितीय डिजाइन में बनाया गया है। यह विशाल संगीतमय फव्वारा वास्तव में देखने लायक है।

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

काइट बीच

काइट बीच दुबई के सबसे प्रमुख एवं आकर्षक स्थलों में से एक है। यह काईट बीच काफी साफ सफाई के मामला में ऊपर आता है। यह बीच केवल दुबई में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आया करते हैं। इस बीच को यहां पर की जाने वाली साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। इस काइट बीच का नजारा देखने में काफी ज्यादा आकर्षक लगता है। यहां पर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यकीनन आपको यह जगह पसंद आएगी।

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

एक्वा वेंचर वाटरपार्क

एक्वा वेंचर वाटरपार्क दुनिया का सबसे बड़ा वाटरपार्क है। मानव निर्मित पाम द्वीप पर बने इस वाटरपार्क में आप स्लाइडिंग, मरीनड्राइव, निजी बीच और वाटर स्पोर्ट्स जैसे कई एडवेंचर का लुफ्त उठा सकते है। यहाँ 105 विभिन्न प्रकार की राइड का आनंद ले सकते है। इस वाटरपार्क के अंदर लॉस्ट चेम्बर एक्वेरियम बना हुआ है जहाँ पानी के नीचे काँच की सुरंग के साथ आप शार्क, स्टिंगरैयज़, पिरान्हा, झींगा मछली, और समुद्री घोड़ों आदि जलीय जीवों की हरकतों का नजारा देख सकते है। यह वाटर पार्क इतना बड़ा है कि एक दिन में इस वाटरपार्क के सारे एडवेंचर करना लगभग असंभव सा है।

dubai tourist attractions,must-visit places in dubai,popular sights in dubai,things to do in dubai,dubai travel destinations,best places to visit in dubai,top attractions in dubai,iconic landmarks in dubai,dubai sightseeing,explore dubai

दुबई मॉल

दुबई में घूमने वाली जगहों में दुबई मॉल एक शानदार जगह हैं। जिसे दुबई शॉपिंग फेस्टिवल का घर भी कहा जाता हैं। यह यूएई में दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक है। दुबई मॉल शहर के प्रमुख मॉल में से एक है, जो मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश करने वालो के लिए उभर के सामने आता हैं। 300 से अधिक मछलियों की प्रजातियों के अलावा आप यहां की कई आकर्षित चीजो को देख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका