न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अल्मोड़ा की प्राकृतिक खूबसूरती का बेहतरीन नजारा पेश करती हैं ये 8 जगहें

जब भी कभी प्राकृतिक सुंदरता की बात की जाती हैं तो उत्तराखंड का नाम सामने आता हैं जहां कई पर्यटन स्थल हैं जिनकी सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। इन्हीं पर्यटन स्थलों में से एक हैं अल्मोड़ा जो कि कुमाऊँ क्षेत्र के हिमालया पर्वत के बीच स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Aug 2022 6:15:43

अल्मोड़ा की प्राकृतिक खूबसूरती का बेहतरीन नजारा पेश करती हैं ये 8 जगहें

जब भी कभी प्राकृतिक सुंदरता की बात की जाती हैं तो उत्तराखंड का नाम सामने आता हैं जहां कई पर्यटन स्थल हैं जिनकी सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। इन्हीं पर्यटन स्थलों में से एक हैं अल्मोड़ा जो कि कुमाऊँ क्षेत्र के हिमालया पर्वत के बीच स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यहां बर्फ के पहाड़, फूलों से भरे हुए खुशबूदार पेड़, नर्म मुलायम घास, खूबसूरत झरने और कई मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। यहां की इन्हीं खासियत के चलते विदेशों से बहुत से लोग देश के इस स्थान पर घूमने आते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अल्मोड़ा की प्रसिद्द जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का बेहतरीन नजारा पेश करती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

almora,almora tourist destinations,tourist places in almora,almora travel,holidays in almora

कसार देवी मंदिर

यह स्थान अल्मोड़ा से करीब 5 किमी दूर है। यह एक धार्मिक स्थल है। यहां पर आने वाले बहुत से लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। यह स्थान हवा बाघ की घाटियों के बीच स्थित है और यह स्थान पिकनिक मनाने के लिए भी एक आदर्श स्थल माना जाता है। बताया जाता है कि स्वामी विवेकानंद ने इसी स्थान पर ध्यान किया था तथा ज्ञान पाया था। इस स्थान के लिए कालीमठ से पैदल यात्रा करनी होती है।

almora,almora tourist destinations,tourist places in almora,almora travel,holidays in almora

नंदा देवी मंदिर

अल्मोड़ा जिले के पवित्र स्थलों में से एक कुमाऊं क्षेत्र में स्थित 'नंदा देवी मंदिर' का विशेष धार्मिक महत्व है। इस मंदिर में देवी दुर्गा का अवतार विराजमान है। समुन्द्रतल से 7816 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह मंदिर चंद वंश की ईष्ट देवी माँ नंदा देवी को समर्पित है। नंदा देवी माँ दुर्गा का अवतार और भगवान शंकर की पत्नी है और पर्वतीय आँचल की मुख्य देवी के रूप में पूजी जाती है। नंदा देवी गढ़वाल के राजा दक्षप्रजापति की पुत्री है, इसलिए सभी कुमाउनी और गढ़वाली लोग उन्हें पर्वतांचल की पुत्री मानते है। कई हिन्दू तीर्थयात्रा के धार्मिक रूप में इस मंदिर की यात्रा करते है क्यूंकि नंदा देवी को 'बुराई के विनाशक' और कुमुण के घुमन्तु के रूप में माना जाता है। इसका इतिहास 1000 साल से भी ज्यादा पुराना है। नंदा देवी का मंदिर, शिव मंदिर की बाहरी ढलान पर स्थित है।

almora,almora tourist destinations,tourist places in almora,almora travel,holidays in almora

लाल बाजार

लाल बाजार यहां की एक फेमस मार्कीट हैं। यहां से आप अपने लिए शॉपिंग कर सकते हैं। यहां आपको स्वादिष्ट मिठाइयां तथा पीतल और तांबे के बर्तन तथा अन्य कई तरह की कलात्मक चीजें सही दामों पर मिल जाती हैं। खरगोश के बाल से बने गर्म कपड़े यहां का मुख्य आकर्षण होता हैं।

almora,almora tourist destinations,tourist places in almora,almora travel,holidays in almora

दुनागिरी मंदिर

दूनागिरी मंदिर एक हिन्दूओं का प्रसिद्ध मंदिर है जो कि उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह मंदिर द्रोणा पर्वत की चोटी पर स्थित है। मां दूनागिरी मंदिर को ‘द्रोणगिरी’ के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्वत पर पांडव के गुरु द्रोणाचार्य द्वारा तपस्या करने पर इसका नाम द्रोणागिरी पड़ा था। इस मंदिर का नाम उत्तराखंड सबसे प्राचीन व सिद्ध शक्तिपीठ मंदिरो में आता है। मां दूनागिरी का यह मंदिर ‘वैष्णो देवी के बाद उत्तराखंड के कुमाऊं में दूसरा वैष्णो शक्तिपीठ है।

almora,almora tourist destinations,tourist places in almora,almora travel,holidays in almora

जीरो पॉइंट

हिमालय की गोद में बसा अल्मोड़ा में स्थित जीरो पॉइंट वन्य अभ्यारण के लिए जाना जाता है। इस जीरो पॉइंट तक जाने के लिए सड़क मार्ग से तकरीबन 1 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी पड़ती है। और यह ट्रैकिंग काफी खूबसूरत एवं आकर्षक होती हैं। पहाड़ी, खाड़ी, देवदार के वृक्ष, हरियाली काफी ट्रैकिंग के दौरान दिखने में आकर्षक लगती हैं।

almora,almora tourist destinations,tourist places in almora,almora travel,holidays in almora

बिनसर

यह स्थान भगवान शिव को समर्पित है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भगवान शिव को बिनसर देव के नाम से जाना जाता है। अतः प्राचीन काल में इस स्थान का नामकरण उनके नाम से ही कर दिया गया था। यह स्थान बहुत सुंदर तथा आकर्षित करने वाला है। प्राचीन काल में गर्मियों के समय यह स्थान चंद राजाओं की राजधानी हुआ करता था। हिमालय की पर्वतमालाओं की पृष्ठ भूमि पर स्थित यह स्थान आपको बहुत सुंदर लगेगा। आपको बता दें कि अल्मोड़ा की दिल्ली से दूरी महज 200 किमी है। दिल्ली से प्रतिदिन यहां के लिए बसे चलती हैं। इसके अलावा आसपास के शहरों से भी बसों के जरिए अल्मोड़ा पहुंचा जा सकता है।

almora,almora tourist destinations,tourist places in almora,almora travel,holidays in almora

बोडेन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च

पोखर खली में स्थित बुडेन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च, अल्मोड़ा में घूमने के लिए सबसे प्रमुख स्थानों में से एक है। ब्रिटिश काल के दौरान बनाया गया यह चर्च क्षेत्र की सबसे पुरानी संरचनाओं में से एक है।हर साल क्रिसमस के दौरान इस चर्च को खूबसूरती से सजाया जाता है और सभी धर्मों के लोग अपने धर्म के बावजूद आते हैं। बोडेन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च अल्मोड़ा के लोगों के लिए एक लोकप्रिय क्रिसमस समय का आकर्षण है। चर्च का निर्माण 1897 में श्रद्धालु जॉन हार्डी पर लन्दन मिशनरी सोसाइटी से जुड़े बोझ के रूप में किया गया था। जिन्हें बाद में कप्तान हेनरी रामसे ने रूमा में एक मिशनरी पद की पेशकश की थी।

almora,almora tourist destinations,tourist places in almora,almora travel,holidays in almora

चितई मंदिर

अल्मोड़ा का प्रसिद्ध चितई मंदिर चित्तौड़गढ़ हाईवे पर स्थित है। यहां पर चितई मंदिर में न्याय के देवता गोलू देवता की प्रतिमा स्थापित है। यहां पर लोग देश के अलग-अलग कोणों के अलावा विदेश से भी घूमने एवं अपनी मनोकामना पूरा करने आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से जो मांगो वह मिल जाता है। इस मंदिर में काफी ज्यादा मात्रा में घंटी देखने को मिलती हैं। यहां पर लगे घंटी का राज यह है कि जिन भी लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है, वह यहां घंटी बांधते हैं। यहां पर इतनी काफी मात्रा में घंटी देखने को मिलती है, कि लोग इस मंदिर को घंटी वाले मंदिर के नाम से भी जानते है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
रॉकेट जैसी स्पीड से चार्ज होंगे Android फोन, जल्द आ रहा है यह धमाकेदार फीचर
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग;  VIDEO
टिम डेविड ने एक ओवर में जड़ दिए 30 रन, ऐसा छक्का मारा कि स्टेडियम में सब रह गए दंग; VIDEO