न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में ये 7 बाजार हैं जोरदार! लगती है ग्राहकों की भीड़, सही कीमत पर मिलती है ढेरों वैरायटी

आप भारत के अलग-अलग शहरों की यात्रा पर निकले हों और इत्तेफ़ाक़ से इन शहरों में जाना हुआ तो जानें ख़रीददारी के कुछ स्थानीय ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 15 May 2021 6:04:37

भारत में ये 7 बाजार हैं जोरदार! लगती है ग्राहकों की भीड़, सही कीमत पर मिलती है ढेरों वैरायटी

आप भारत के अलग-अलग शहरों की यात्रा पर निकले हों और इत्तेफ़ाक़ से इन शहरों में जाना हुआ तो जानें ख़रीददारी के कुछ स्थानीय बाज़ारों के बारे में। ये बाज़ार भले ही अस्त-व्यस्त और शोरगुल से भरपूर हैं, लेकिन यहां आपको सही क़ीमत पर ढेर सारी ऐसी वैरायटी भी मिलेगी, जो शायद किसी भी मॉल में न मिले।

india,famous market,bombay market,surat,johri bazar,jaipur,lajpat market,sarojini nagar market,delhi,new kolkata market,perfume market,tourism article in hindi

बॉम्बे मार्केट (सूरत का मिलेनियम)

गुजरात के सूरत शहर में मौजूद टेक्सटाइल मार्केट पूरे भारत में मशहूर है। इस शहर में 800 से ज्यादा होलसेलर्स हैं जो टेक्सटाइल बिजनेस में लगे हुए हैं। यहां से देशभर के साड़ी व्यापारी खरीददारी करने के लिए आते हैं। शहर में 42 हजार के करीब पॉवरलूम यूनिट्स और प्रिंटिंग मिल्स हैं जो हर साल 9 करोड़ से अधिक साड़ियां और ड्रेस मैटेरियल तैयार करती हैं।

india,famous market,bombay market,surat,johri bazar,jaipur,lajpat market,sarojini nagar market,delhi,new kolkata market,perfume market,tourism article in hindi

जौहरी बाज़ार, जयपुर

जब दुनिया के सबसे अच्छे ज्वेलरी डिज़ाइनर्स को प्रेरणा, रत्नों या फिर कलाकारों की ज़रूरत होती है तो वे अक्सर जौहरी बाज़ार का रुख़ करते हैं। आपको यहां के तक़रीबन हर स्टोनकटर, मेटलवर्कर या स्टोर मालिक के पास दक्ष शिल्पकारों का ऐसा समूह मिल जाएगा, जिन्होंने इस कुशलता के रहस्यों को पीढ़ी दर पीढ़ी सीखा है। आपका यहां नए चलन और पारंपरिक राजस्थानी दोनों ही डिज़ाइन्स की बड़ी रेंज मिलेगी। यहां के स्टॉल्स और दुकानों पर भारी कामवाले कपड़े, साड़ियां, कॉस्ट्यूम ज्वेलरी व ज़ायकेदार स्नैक्स भी मिल जाएंगे।

india,famous market,bombay market,surat,johri bazar,jaipur,lajpat market,sarojini nagar market,delhi,new kolkata market,perfume market,tourism article in hindi

इत्तर बाज़ार, कन्नौज

यदि आप कन्नौज में हैं तो यहां की एक ख़ास महक आपको जैन गली ज़रूर पहुंचा देगी। यहां प्राचीन परफ़्यूम घराने हैं, जो इत्तर बेचते है। गंगा किनारे बसे इस छोटे से धूल भरे शहर में 650 से ज़्यादा परफ़्यूमरीज़ पारंपरिक रूप से इत्तर बनाने का काम करती हैं। मौसम के अनुसार आपको यहां ख़ुशबुओं की अनगिनत वैरायटीज़ मिलेंगी।

india,famous market,bombay market,surat,johri bazar,jaipur,lajpat market,sarojini nagar market,delhi,new kolkata market,perfume market,tourism article in hindi

चांदनी चौक, नई दिल्ली

शहर का ये सबसे पुराना शॉपिंग सेंटर ट्रैफिक के शोर-शराबे और ऐसे स्टोर्स से खचाखच भरा नज़र आता है, जो साड़ी, नेहरू सूट्स, चमकीले जूते और इलेक्ट्रिकल सामान बेचते हैं। ख़रीददारी के अलावा यहां के यादगार दृश्यों को देखने का अपना अलग ही आनंद है। आप यहां से पुरानी दिल्ली के दिलकश बाज़ारों की खोजबीन भी शुरू कर सकती हैं।

india,famous market,bombay market,surat,johri bazar,jaipur,lajpat market,sarojini nagar market,delhi,new kolkata market,perfume market,tourism article in hindi

न्यू मार्केट, कोलकाता

यह कोलकाता का सबसे पुराना और जाना-माना बाज़ार है। यहां पर 2000 से भी ज़्यादा स्टॉल्स हैं और ये मोलभाव करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ख़ास तौर पर दुल्हनों के लिए दुपट्टा, लहंगा और ब्लाउज़ की ख़रीददारी के लिए। इस बाज़ार के वर्ष 1985 में लगी भीषण आग के बाद दोबारा बनाए गए हिस्से में आपको भारतीय ड्रेसेज की बड़ी रेंज मिलेगी।

india,famous market,bombay market,surat,johri bazar,jaipur,lajpat market,sarojini nagar market,delhi,new kolkata market,perfume market,tourism article in hindi

सरोजिनी नगर मार्केट, दिल्ली

सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली के लोगों के बीच काफी फेमस है। ये पटरियों पर लगने वाली दुकानों के अलावा एक्सपोर्ट हुए प्रोडक्ट के लिए काफी फेमस है। यहां आपको कपड़े, बुक्स, बैग्स, शूज, सैंडल जैसे तमाम प्रोडक्ट अन्य रिटेल मार्केट की तुलना में लगभग आधे दाम में मिलेंगे लेकिन यहां बारगेन करना न भूले। यहां आपको फैशनेबल और ट्रेंडी कपड़े 200 से 1000 रुपए तक की रेन्ज में आसानी से मिल जाएंगे।

india,famous market,bombay market,surat,johri bazar,jaipur,lajpat market,sarojini nagar market,delhi,new kolkata market,perfume market,tourism article in hindi

कोलाबा मार्केट, मुंबई

दक्षिण मुंबई के कोलाबा मार्केट में कपड़े, कलरफुल कुर्ता, कोल्हापुरी चप्पल, ज्वैलरी और एंटीक पीस मिलते हैं। शादी की खरीददारी के लिए अच्छा मार्केट है। क्रॉफोर्ड मार्केट मुंबई में पुलिस हेडक्वार्टर और सीएसटी स्टेशन के पास स्थित महाराष्ट्र का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट हैं। यहां स्टिच किए हुए कपड़े, ड्रेस मैटेरियल, आर्टिफिशयल ज्वैलरी, ट्रेवल बैग्स आदि सामान मिलता है, जो 20 से 25 फीसदी तक सस्ता होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल

'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें

काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी

नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक

4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़

सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन

छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान

कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!

26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई

डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण

24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!