न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

आज इस कड़ी में हम आपको पुणे के आसपास की कुछ रोमांटिक लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो पार्टनर के साथ घूमने जाने के लिए परफेक्ट रहेगी। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Feb 2024 9:22:36

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

घूमना-फिरना सभी को पसंद होता हैं और इन सर्दियों के दिनों में सभी कहीं ना कहीं का ट्रिप जरूर प्लान करते हैं। हर कोई अपनी पसंद के अनुसार घूमने जाना पसंद करता हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक लोकेशन पर जाना चाहते हैं, तो पुणे को पसंद किया जा सकता हैं। पुणे में शांति से एक-दूसरे के साथ समय बिताने के अलावा और भी कई रोमांटिक चीजें हैं। पुणे के आसपास कई खूबसूरत जंगल, पहाड़ियां, हिल स्टेशन, नदियां, झरने और ऐतिहासिक किले हैं जहां अपने पार्टनर के साथ घूमने जाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पुणे के आसपास की कुछ रोमांटिक लोकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जो पार्टनर के साथ घूमने जाने के लिए परफेक्ट रहेगी। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

लवासा

आप पुणे से 57 किमी की दूरी पर स्थित लवासा घूमने का प्लान बना सकते हैं। लवासा पुणे के निकट एक हिल स्टेशन है। पर्यटन के लिए यह हिल स्टेशन काफी ज्यादा सही माना जाता है। आपको यहां शानदार होटल, रिसॉर्ट, शॉपिंग मॉल्स आदि आसानी से मिल जाएंगे। लवासा महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित एक शानदार पर्यटन स्थल है, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक शानदार आउटिंग कर सकते हैं। आप यहां प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज में भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

लव बर्ड्स के लिए परफेक्ट जगह है तुर्की, जानें यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

तामिनी

पुणे शहर से लगभग 50 किलोमीटर शहर से दूर ऊंचे पहाड़ों, घने जंगलों, झीलों और खूबसूरत नजारों से घिरा तामिनी हिल स्टेशन अपने पार्टनर के साथ रोमेंटिक लॉन्ग ड्राइव और वीकेंड सेलिब्रेट करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। तमिनी हिल स्टेशन से आपको नेचर के खूबसूरत नजारें देखने को मिलते हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

पंचगनी

लवासा के अलावा आप पुणे से 101 किमी की दूरी पर स्थित पंचगनी हिल स्टेशन जाने का प्लान बना सकते हैं। पंचगनी समुद्र तल से 1,334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थल की खोज एक अंग्रेज ने ग्रीष्मकालीन निवास स्थान के रूप किया था। यह हिल स्टेशन सह्याद्री पर्वतीय श्रृंखला के बीच स्थित है। यहां के मनमोहक वातावरण और शानदार दृश्यों का आनंद लेने के लिए यहां साल भर लोगो का आना लगा रहता है।

अपनी खूबसूरती से सभी को मंत्रमुग्ध करती हैं भारत की ये ऐतिहासिक मस्जिदें, जरूर करें इनका दीदार

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

मुलशी डैम

नए कपल्स के लिए मुलशी डैम एक बेहद खूबसूरत और रोमेंटिक डेस्टिनेशन हो सकती है, यहां आप पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव और बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। पुणे में मूला नदी के पास स्थित मुलशी डैम सुंदर जंगलों और घुमावदार सड़कों से घिरा हुआ है जहां आप पिकनिक मना सकते हैं और सनराइज या सनसेट का लुफ्त उठा सकते हैं।

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

माथेरान

आप पुणे से 119 किमी की दूरी का सफर तय कर माथेरान आ सकते हैं। आपको बता दें की यह हिल स्टेशन अपने कुदरती आकर्षणों और रिफ्रेशिंग माहौल के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि यहां देश-विदेश के पर्यटक घमने आते है। समुद्र तल से 2625 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माथेरान पश्चिमी घाट के सबसे खूबसूरत हिस्से में से एक है। यह एशिया का एकमात्र ऑटोमोबाइल मुक्त हिल स्टेशन है। यहां का सनराइज और सनसेट देखने लायक होता है, जो पर्यटकों को काफी अट्रैक्ट करता है।

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

तपोला

इसके शानदार पर्वत और रंग-बिरंगे फूल और हरियाली से भरे स्थान पर्यटकों को अचंभित कर देते हैं। तपोला टेंट रिजॉर्ट में रूकने पर आप शिवसागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा भी ले सकते हैं। तपोला में शिवसागर झील पर्यटकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां पर आप तैराकी, कायाकिंग या वॉटर स्कूटर राइड का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा गेरबेरा फार्म की खुशबूदार फूल भी आपके मन को महका देंगे। इस फार्म की ताजी स्ट्रॉबेरी का स्वाद चखने दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं। अगर आप दूध से सफेद पानी का झरना देखना चाहते हैं तो थोसेघर वॉटरफॉल जरूर आएं। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए यहां वसोटा जंगल ट्रैक भी है।

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

लोनावला

पुणे से 66 किमी की दूरी पर स्थित यह हिल स्टेशन महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक हैं। लोनावाला पुणे और मुंबई के सबसे नज़दीकि वीकेंड गेटवे में गिना जाता है, जहां पर घूमना लोगो को काफी ज्यादा पसंद आता है। खासकर मॉनसून में यहां की खूबसूरती कई ज्यादा बढ़ जाती है। लोनावाला के आसपास कई झील और शानदार पहाड़ियां मौजूद हैं। यह पहाड़ी स्थल एक नेचर लवर से लेकर एडवेंचर का शौक रखने वालो के लिए काफी खास मना जाता है।

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

दपोली

इसे मिनी महाबलेश्वर भी कहा जाता है। ये परफैक्ट बीच है जोकि दक्षिण में दभोल से लेकर उत्तर के केल्शी तक फैला हुआ है। इस समुद्रतट पर जैट स्काई, बंपर, बनाना राइड और पैरासेलिंग का मज़ा ले सकते हैं। पानी की ऊंची-ऊंची लहरों में बोट की सैर करने का भी अपना ही एक अलग मज़ा होता है। यहां पर आपको सुबह के समय डॉल्फिन मछली देखने का भी मौका मिल सकता है। समुद्र के इतने पास होने की वजह से गर्मी के मौसम में दपोली में तेज धूप पड़ती है लेकिन शाम के समय यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है। यहां पर आप कद्यावरछा गणपति मंदिर देख सकते हैं।

कर रहे हैं पार्टनर के साथ ट्रिप की प्लानिंग, पुणे के पास की ये रोमांटिक लोकेशन रहेगी परफेक्ट

महाबलेश्वर

महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यह हिल स्टेशन अपनी आकर्षक पहाड़ियों, झरने और नदियों के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको स्ट्रॉबेरी के खूबसूरत बागान भी देखने को मिलेगा, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। अपने मनमहोक वातावरण के साथ यह हिल स्टेशन पुणे और मुंबई से एक शानदार वीकेंड गेटवे के रूप में जाना जाता है। अगर आप एक नेचर लवर हैं, और कुदरत के शानदार दृश्यों को करीब से देखना चाहते हैं, तो महाबलेश्वर आपके लिए एकदम सही जगह है, जहां आप किसी भी समय आ सकते हैं।

हिमाचल के उना शहर में बसा हैं चिन्तपूर्णी देवी मंदिर, जानें इससे जुड़ी रोचक जानकारी
झीलों की नगरी हैं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, जरूर करें यहां की इन 10 जगहों का दीदार

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में AC ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 21वीं मंजिल से उठीं लपटें
नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में AC ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 21वीं मंजिल से उठीं लपटें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में दर्ज हुआ चंपत राय का बयान, अब अनिल मिश्रा और गोपाल राव की बारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में दर्ज हुआ चंपत राय का बयान, अब अनिल मिश्रा और गोपाल राव की बारी
1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव, रोड टैक्स पूरी तरह माफ; 1 जुलाई से लागू होगी दिल्ली की नई EV पॉलिसी, जानिए बड़ी घोषणाएं
1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव, रोड टैक्स पूरी तरह माफ; 1 जुलाई से लागू होगी दिल्ली की नई EV पॉलिसी, जानिए बड़ी घोषणाएं
RSS पर विवादित टिप्पणी के बाद प्रियांक खरगे की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने जारी किया समन
RSS पर विवादित टिप्पणी के बाद प्रियांक खरगे की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने जारी किया समन
क्या सिया ने ही गायब कराया था केतन का पासपोर्ट? कैब ड्राइवर के खुलासों से जांच को मिली नई दिशा
क्या सिया ने ही गायब कराया था केतन का पासपोर्ट? कैब ड्राइवर के खुलासों से जांच को मिली नई दिशा
वीकेंड पर भी कायम रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, 10वें दिन शानदार कमाई; अक्षय कुमार की नई फिल्म के बावजूद नहीं थमी रफ्तार
वीकेंड पर भी कायम रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, 10वें दिन शानदार कमाई; अक्षय कुमार की नई फिल्म के बावजूद नहीं थमी रफ्तार
धक्का देने से 34 मिनट पहले हुई आखिरी कॉल, फिर 400 फीट गहरी खाई में गिरा केतन; डिजिटल सबूतों ने खोली सिया-चेतन की कथित साजिश
धक्का देने से 34 मिनट पहले हुई आखिरी कॉल, फिर 400 फीट गहरी खाई में गिरा केतन; डिजिटल सबूतों ने खोली सिया-चेतन की कथित साजिश
संडे को 'कैरी ऑन जट्टा 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दो पंजाबी फिल्मों को छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड
संडे को 'कैरी ऑन जट्टा 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दो पंजाबी फिल्मों को छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान