न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

भारत एक खूबसूरत देश हैं जहां आपको प्रकृति से जुड़ी हर एक खूबसूरती देखने को मिल सकती हैं। इसी खूबसूरती को देखने के लिए कई लोग गोवा का रूख करते हैं जहां आपको खूबसूरत समुद्र तट देखने को मिलते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Feb 2023 10:23:15

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

भारत एक खूबसूरत देश हैं जहां आपको प्रकृति से जुड़ी हर एक खूबसूरती देखने को मिल सकती हैं। इसी खूबसूरती को देखने के लिए कई लोग गोवा का रूख करते हैं जहां आपको खूबसूरत समुद्र तट देखने को मिलते हैं। समुद्री तट के किनारे लहरों और सनसेट का नजारा देख स्ट्रेस भरी जिंदगी से सुकून मिलता है। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि समुद्री तट सिर्फ गोवा में ही हैं। देश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां आपको समुद्री तट पर सनसेट का बेहतरीन नजारा देखने को मिल सकता हैं। भारत की सुंदरता में चार चांद लगाते यह समुद्री तट किसी का भी मन मोह लेने का दम रखते हैं। भारत के समुद्री तट भारत का गौरव भी है जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं और इन समुद्री तटों की खूबसूरती में खो जाते हैं। आइये जानते हैं देश के इन खूबसूरत समुद्र तट के बारे में...

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

राधानगर बीच

सुंदर हैवलॉक द्वीप में बसा राधानगर बीच अंडमान द्वीपसमूह का एक पॉपुलर बीच है। ये एक प्राचीन सफेद रेत का समुद्र तट है, जो उष्णकटिबंधीय जंगलों से घिरा हुआ है। राधानगर बीच तैराकी और धूप में आराम करने के लिए एकदम सही जगह है। यहां ट्रेकिंग करने वालों के लिए भी कई ऑप्शन्स हैं। ट्रेकिंग राधानगर बीच से शुरू होकर, सुंदर पगडंडी एलिफेंट बीच तक जाती है, जहां जाकर यह खत्म हो जाती है। समुद्र तट से सूर्यास्त का अद्भुत नजारा दिखाई देता है, इसलिए अगर आप सूर्यास्त के समय यहां आएं तो इसका दीदार करना न भूलें।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

कोलवा बीच

गोवा के मार्गाओ शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं कोलवा बीच भारत का प्रमुख समुद्र तट माना जाता है। कोलवा बीच 25 किलोमीटर के लम्बे क्षेत्र में फैला हुआ हैं, जोकि उत्तर में बोगामलो से लेकर दक्षिण में काबो डी राम तक इसका तट क्षेत्र है। कोलवा बीच पर सफेद रेत इसकी सुंदरता में और अधिक इजाफा करती हैं और यहां नारियल के पेड़ों को लहराते हुए देखाना अपने आप में एक अनूठा अनुभव होता हैं। कोलवा बीच नॉन-एनलेंट माहौल के साथ-साथ अंतहीन समुद्र तट और उत्साही लोगों को अपने आकर्षण से मंत्रमुग्ध कर देता हैं।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

पलोलेम बीच

अगर आप पार्टी, मस्ती के लिए बीच पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए गोवा का पालोलेम बीच बेहतर रहेगा। इस बीच पर बहुत ज्यादा भीड़भाड़ रहती है और लोग पार्टी, सेमिनार, मसाज, योगा जैसे चीजों का आनंद लेते हैं। नारियल के पेड़ों से घिरे इस बीच पर पानी नीले क्रिस्टल जैसा साफ नजर आता है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के बीच भी काफी फेमस है।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

बागा बीच

अपने सुंदर समुद्र तट, आकर्षक झोपड़ियों और सबसे ज्यादा बेहतर नाइटलाइफ के लिए फेमस बागा बीच उत्तरी गोवा में स्थित है। यह गोवा की राजधानी पंजिम से लगभग 20 किमी की दूरी पर है। जेट स्की, बनाना राइड, बंपर राइड और पैरासेलिंग कुछ फेमस वॉटर स्पोर्ट्स हैं, जिनका आप इस समुद्र तट पर मजा ले सकते हैं। जैसे-जैसे दिन ढलता है और शाम होने लगती है, इस बीच को अट्रेक्टिव बनाने के लिए झोंपड़ियों को रंगबिरंगी लाइट्स से सजाया जाता है। टिटोस और कैफे मेम्बोस उत्तरी गोवा के पॉपुलर पार्टी डेस्टिनेशन है, जो आसपास ही स्थित हैं।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

इलियट बीच

चेन्नई से 14 किमी की दूरी पर मौजूद इलियट बीच शांति के लिए जाना जाता है। इस बीच पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जा सकते हैं। बीच किनारे के पास मां अष्टलक्ष्मी का मंदिर भी है। आप अपने परिवार के साथ मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। चेन्नई जाने के लिए आप सड़क, रेल और वायु मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। दिल्ली और मुंबई से आपको चेन्नई के लिए बस भी मिल जाएगी।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

ओम बीच

मंदिरों के शहर गोकर्ण में भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक ओम बीच स्थित है। समुद्र तट का नाम ओम आकार से लिया गया है। ओम शब्द को हिंदू धर्म में पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। यह मोटे तौर पर रेतीला समुद्री बीच है, जिसमें कुछ जगहों पर चट्टानी भूमि है। मनभावन हरियाली से घिरा ये समुद्र तट अरब सागर और हरे-भरे परिवेश का शानदार नजारा पेश करता है। एक फ्रेम में ओम के आकार को देखने के लिए ओम बीच व्यूपॉइंट पर जरूर जाएं। यहां पैरासेलिंग, सर्फिंग और जेट स्कीइंग जैसी वॉटर एक्टिविटीज़ भी होती हैं।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

रॉक बीच

अगर आप पुडुचेरी घूमने के लिए जा रही हैं, तो रॉक बीच पर जरूर जाएं। यहां आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। खासकर जब बच्चों के साथ वेकेशन प्लान कर रहे हो, क्योंकि बच्चों को पानी से खेलना बहुत पसंद होता है। पुडुचेरी आप ट्रेन से जा सकते हैं। पुडुचेरी के सबसे पास का स्टेशन विल्लुपुरम जंक्शन है। यहां से आपको टैक्सी और बस आसानी से मिल जाएगी।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

पुरी बीच

पुरी का पवित्र तीर्थ शहर दिव्य पुरी समुद्री बीच का घर है। यह भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में शुमार है। सुनहरी रेत वाले इस बीच के साथ-साथ पुरी में प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर भी लोगों के लिए अट्रैक्शन का एक प्वाइंट है। यह भव्य मंदिर अपने वार्षिक रथ उत्सव (रथ यात्रा) के लिए काफी प्रसिद्ध है। पुरी समुद्री बीच तैराकी के लिए एक बेहतर जगह है। समुद्र के किनारे से आप बंगाल की खाड़ी का मनमोहक नजारा देख सकते हैं। शाम के समय इस समुद्र तट पर ऊंट की सवारी और घोड़े की सवारी भी की जाती है। अगर आप स्थानीय कलाकृतियां और हथकरघा से जुड़ी चीज़ें को खरीदना चाहते हैं तो समुद्र तट के किनारे लगे स्टॉलों पर जाएं। ये समुद्र तट सुदर्शन पटनायक जैसे रेत कलाकारों की कला को भी प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, यहां हर साल नवंबर के महीने में एक समुद्र तट उत्सव भी आयोजित किया जाता है। यह त्योहार राज्य की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन है।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

लाइटहाउस बीच

उष्णकटिबंधीय मालाबार तट पर स्थित लाइटहाउस बीच कोवलम में एक सुंदर सफेद रेत का समुद्र तट है। इसका नाम विझिंजम लाइटहाउस से मिलता है जो इस बीच के दक्षिणी छोर पर स्थित है। आप सर्पिल सीढ़ी के जरिए प्रकाशस्तंभ के शीर्ष पर जा सकते हैं। जो लोग सीढ़ियां नहीं चढ़ना चाहते उनके लिए लिफ्ट भी मौजूद है। लाइटहाउस व्यूपॉइंट बीच और नीले पानी के समुद्र का आश्चर्यजनक नजारा पेश करता है।

देखना चाहते हैं सनसेट का बेहतरीन नजारा, चले आइये भारत के इन खूबसूरत समुद्र तट

काला पत्थर बीच

काला पत्थर बीच हैवलॉक द्वीप में स्थित भारत के सबसे छोटे समुद्र तटो में से एक है जो अपने एक्वा ग्रीन वाटर के सर्वोत्कृष्ट नजारे के लिए जाना जाता है। कलापत्थर बीच काला पठार के गाँव में स्थित है जो आश्चर्यजनक प्राकृतिक परिदृश्यों को दर्शाता है। इस बीच की यात्रा में आप समुद्र तट पर टहलते हुए ठंडी ठंडी हवा का आनंद ले सकते है या झूले को एक पेड़ पर बांधकर आराम करते हुए सूर्यास्त या सूर्योदय के अद्भुद नजारों को देख सकते है। हालाकि यह समुद तट स्नोर्कल या तैरने के लिए एक आदर्श समुद्र तट नहीं है लेकिन फिर भी इसके आकर्षण और सुन्दरता को देखते हुए इसे भारत के सबसे खुबसूरत समुद्र तटो की सूची में शामिल किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल